भारी बारिश के चलते कच्चा मकान धराशायी ,दो बच्चों की मौत ,
जौनपुर। लाईनबाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में भारी वारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक महिला समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है। सभी घायलो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर दो शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के कारण पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। SDM सदर ने मौके पर पहुच कर 4-4 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me