Blog

गुरुवार, 22 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर ---

भाकियू आज करेगी करौंदीकला थाने का घेराव

पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ गुरुवार को भाकियू कार्यकर्ता थाने का घेराव करेंगे। पदाधिकारियों ने बैठक कर प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तय की।

बैठक को संबोधित करते उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस का लोगों से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ने कहा कि करौंदीकला थानाध्यक्ष द्वारा खतौनीधारक की जमीनों पर अवैध ढंग से कब्जा करवाया जा रहा है। विरोध करने पर किसानों की बर्बरता पूर्वक पिटाई की जाती है। महिलाओं के साथ भी पुलिस बदसलूकी करने से बाज नहीं आ रही है। बैठक में गौरीशंकर पांडेय, जुग्गी यादव, संतोष उपाध्याय, सुमन, रीना सिंह, सीताराम तिवारी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me