विवाद के बाद रहस्यमय ढंग से गायब हुए सोनवरसा पोखरा के पुजारी बाबा खरखर दास की बरामदगी की मांग को लेकर उनके अनुयायियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने गुरुवार को मंदिर के छोटे बाबा की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए मंदिर के सामने गोंडा-उतरौला मार्ग जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गयीं।
मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा खरखर दास के शिष्य छोटे बाबा ने बताया कि 12 जून को सोनवरसा के रहने वाले एक परिवार से मंदिर परिसर की जमीन को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई थी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कार्रवाई करने के बजाय मामले को रफा-दफा कर दिया था। इसके अगले दिन सुबह बाबा खरखर दास मंदिर की कुटी में नहीं थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इस पर 13 जून की शाम को पुलिस से शिकायत कर बाबा जी को बरामद करने की गुहार लगाई।
उन लोगों का कहना है कि जिस पर पुलिस ने दो दिन का समय दिया था। लेकिन पुलिस प्रशासन के उदासीनता के कारण अब तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। इससे गुस्साए बाबा के अनुयायी व समर्थक बाबा की बरामदगी को लेकर गुरुवार को सुबह 11 बजे से मंदिर के सामने गोंडा-उतरौला मार्ग जाम कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन में बाबा के अनुयायियों के अलावा आसपास के लोगों एवं महिलाओं ने भी भाग लिया।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me