Blog

शुक्रवार, 16 जून 2017

एसटीएफ ने किया दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार

एसटीएफ ने किया दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र से अन्तर्राज्यीय असलहा तस्कर गिरोह के सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उनके पास से बडी संख्या में अवैध हथियार और नशीला पदार्थ बरामद किया है ।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने आज यहां बताया कि औरैया के अजीतमल क्षेत्र से अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त का धंधा करने वाले गिरोह के दो सदस्यों सर्वेश कुमार और अयोध्या प्रसाद पोरवाल उर्फ मुल्ला को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया । उनके पास से 12 पिस्टल .32 बोर ,14 मैग्जीन .32 बोर , कुछ कारतूस .32 बोर , 415 ग्राम नशीला पाउडर नाइट्राविट, छह मोबाइल फोन और एक बगैर नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल के अलावा नशीला पदार्थ बरामद किया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me