Blog

शुक्रवार, 16 जून 2017

सड़कों पर ही काम शुरू किया गया वह भी आधे अधूरे गढ्ढे भरकर छोड़ दिये

 जौनपुर - सिंगरामऊ-  सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की कवायद फिलहाल बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान में योगी सरकार में भी भ्रष्टाचार की बू आ रही है, पूरे क्षेत्र में दो-चार सड़कों पर ही काम शुरू किया गया वह भी आधे अधूरे गढ्ढे भरकर छोड़ दिये जा रहे हैं। महज खानापूर्ति ही नजर आ रही है। सड़कों की मरम्मत पैचिंग डामरीकरण के नाम पर विभाग की ओर से भले ही करोड़ों रुपए की धनराशि निर्गत की जा रही हो लेकिन जिन लोगों को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है वही इसे पलीता लगा रहे हैं। जिसकी वानगी बहरीपुर बाजार से जगदीशपुर गॉव तक जाने वाली सड़क की पैचिंग का कार्य देखने से ही मिल जा रही है।इस मार्ग पर लगभग डामरीकरण का कार्य पूरा पूरा हो चुका है लेकिन सड़क गड्ढा मुक्त होने के बजाय और अधिक गड्ढायुक्त हो चुकी है।ग्राम प्रधान महदा संतलाल, पूर्व प्रधान दिलीप, विनय कुमार, चंदन सहित ग्रामीणों ने कहा कि जिस ठेकेदार को पैचिंग कार्य का ठेका दिया गया है वह विभागीय अवर अभियंता एवं अन्य उच्चाधिकारियों से सांठगांठ कर के कुछ स्थानों पर छोटी-छोटी गिट्टिया एवं काफी कम मात्रा में तारकोल डालकर उसे हरी पत्तियों से ढ़क दे रहे हैं जो हल्की रगड़ से उखड़ जा रही है।ऐसे में सड़कों के गड्ढे मुक्त किए जाने का अभियान किस प्रकार सार्थक होगा।इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है क्षेत्रवासियों ने नए सिरे से सड़को को गड्ढामुक्त कराए जाने की मांग किया है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि इन कार्यों की जॉच उच्चाधिकारियों द्वारा नही की गयी तो आने वाले समय में सरकार की बदनामी होना तय है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me