tikhiawaz24.in

सोमवार, 11 दिसंबर 2017

CRPF और RR द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में 3 आतंकी मारे गए

नई दिल्ली : शालीमार बाग के मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसल करने के दिल्ली सरकार के फैसले के खिलाफ होने वाली डॉक्टरों की संभावित हड़ताल फिलहाल बुधवार तक टल गई है। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने कहा है कि अगर दिल्ली सरकार इस मामले में बातचीत से रास्ता निकालने के लिए राजी हो जाती है, तो फिर डॉक्टर हड़ताल पर नहीं जाएंगे

लखनऊ : एक शॉपिंग वेबसाइट के हजारों ग्राहकों का डेटा लीक कर उनसे लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। वेबसाइट की शिकायत पर यूपी STF ने दिल्ली के द्वारका से सात लड़कियों समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापे के दौरान कई और शॉपिंग वेबसाइट का भी डेटा मिला है,

नई दिल्ली : देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में आतंकवादियों के पास से मोबाइल फोन, सिम जैसे सामान बरामद होने की खबर है। बरामद किए गए कुछ फोन लश्कर-ए-तैयबा और IS जैसे संगठनों से जुड़े कथित आतंकवादियों के पास से मिले हैं। इसे सिर्फ तिहाड़ जेल ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा में सेंध माना जा रहा है,

जम्मू-कश्मीर पुलिस, CRPF और RR द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में 3 आतंकी मारे गए। सारी रात बारिश होती रही फिर भी हमारे सैनिक बाहर डटे रहे: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य

तमिलनाडु: रामनाथपुरम में पुलिस ने 150 किलो भांग जब्त की। एक गिरफ्तार, एक कार जब्त की गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार का आयोजन किया।
जफर इकबाल,,

कोई टिप्पणी नहीं: