आप इस ब्लॉग मे हर शहर गाँव का ताजा समाचार और विज्ञापन देते है
Blog
▼
गुरुवार, 28 जुलाई 2016
✨ उत्तर प्रदेश पर सुबह 7 बजे तक की बड़ी खबरें🖍 -------------------------------------------------- ----------------------------------------------------- लखनऊ-गालीकांड पर बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन आज,10 बजे परिवर्तन चौक से पदयात्रा जाएगी हज़रतगंज,नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई नेताओं पर कार्यवाई की मांग,बीजेपी कार्यकर्ता राज्यपाल राम नाईक को देंगे ज्ञापन इलाहाबाद-राज्यपाल राम नाईक का इलाहाबाद आगमन आज,वित्त विहीन शिक्षकों के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,शिवकुटी के बीबीएस कॉलेज में होगा कार्यक्रम गाजियाबाद-अमेरिकन युवती का गाज़ियाबाद में पासपोर्ट हुआ गयाब,रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थानों के चक्कर काट रही पर्यटक, चार घंटे थाने में बैठी रही अमेरिकन महिला पर्यटक,पति से दो बार लिखवाई गयी अलग अलग तहरीर,सोमवार को गाज़ियाबाद में शादी रजिस्टर्ड करने आए थे,सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गाजियाबाद तहसील का मामला लखनऊ-राजधानी लखनऊ की पुलिसिंग में हुआ बड़ा फैसला, लखनऊ साइबर सेल अब एसपीटी के पास,एसपी ट्रांसगोमती जय प्रकाश यादव साइबर सेल प्रभारी बने,सीओ हजरतगंज से साइबर सेल का चार्ज छीना गया,एसएसपी मंजिल सैनी ने साइबर सेल का नोडल अफसर बदला सुल्तानपुर-बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली,व्यापारी की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,दुकान बंदकर घर आ रहा था व्यापारी,अखंडनगर थाना क्षेत्र की घटना गोरखपुर-नकली तेल बनाने की फैक्टी का खुलासा,40 गत्ते तेल बरामद,3 लोग अरेस्ट,नामी ब्राण्ड के स्टीकर लगाकर करते थे सप्लाई,गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जामिया नगर की घटना मथुरा-हाइवे पर चलीं गोलियां, पुलिस मामले को दबाने में जुटी,इनोवा सवार बदमाशों ने की स्कोर्पियो पर की फ़ायरिंग, गाड़ी रुकते ही चालक को लाठी डंडों से जमकर पीटा,घायल युवक वृंदावन में भर्ती, मौक़े पर कारतूस बरामद,सुबह होमगार्ड से हुई थी लूट, थानेदार ने की लीपापोती,मथुरा जनपद के जैत चौकी क्षेत्र का मामला रायबरेली-घर की जर्जर छत गिरने से वृद्धा की मौत,बारिश के चलते गिरी पुराने घर की छत,डलमऊ थाना क्षेत्र में हुआ हादसा रायबरेली-संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत से हड़कम्प, भदोखर थाना क्षेत्र के गढ़ी मुतवल्ली की घटना लखनऊ-अतर सिंह राव को बीएसपी में बढ़ी जिम्मेदारी,पश्चिमी यूपी के 4 मंडलों के प्रभारी बने,अतर,मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली मंडल के प्रभारी बने,पार्टी संगठन और प्रत्याशियों का काम देखेंगे अतर सिंह राव दिल्ली-गोंडा में बाड़ पर बोले बीजेपी सांसद दद्दन मिश्रा,राप्ती नदी की बाढ़ से क्षेत्र की जनता परेशान-मिश्रा जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ को लगाया जाए-मिश्रा आगरा-विश्वविद्यालय की मार्कशीट प्रकरण में आया नया मोड़,शुभ्रा टेक्निकल प्राइवेट लि. के निदेशक समेत 4 पर केस दर्ज,रजिस्ट्रार ने 2014-15 की मार्कशीटें न देने के आरोप में कराया केस,मार्कशीटें न मिलने से विश्वविद्यालय के छात्र कर रहे हैं हंगामा,2014 से सुर्खियों में है विश्वविद्यालय का मार्कशीट प्रकरण,हरिपर्वत थाने में शुभ्रा टेक्निकल के खिलाफ केस दर्ज लखनऊ-बीजेपी प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक का बयान,बुआ का साथ देने में जुटे भतीजे- विजय बहादुर पाठक महिलाओं के प्रदर्शन में अवरोध डालने के निर्देश-पाठक, 'प्रशासनिक मशीनरी से महिलाओं की बस झांसी में रोकी' लखनऊ-दागी इंसेपक्टर की तैनाती मड़ियांव कोतवाली में रोकी गई,इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह को SSP ने बनाया था कोतवाल,दोबारा राज कुमार सिंह की मड़ियांव में हो रही थी तैनाती,2007 में भूमाफियाओं से मिलीभगत में हटाया गया था,SSP को मिली जानकारी तो राजकुमार को ज्वाइन करने से रोका हापुड़-गृह कलेश के चलते महिला ने आग लगाकर दी जान,सिंभावली थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव का मामला बलिया-ट्रक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर,मौत,नाराज लोगों ने बलिया-गोरखपुर मार्ग किया जाम,सुखपुरा थाना क्षेत्र के चौराहे की घटना लखनऊ-पति के साथ मिलकर युवक की हत्या करने वाली महिला अरेस्ट,दो साल से लखनऊ पुलिस के लिए चुनौती बनी थी रज्जो, इंदिरानगर में युवक की हत्या कर चिनहट में फेंकी थी लाश,हत्याकांड के दो अन्य आरोपी पहले भेजा जा चुके हैं जेल इंदिरानगर पुलिस ने पॉलीटेक्निक चौराहे से किया गिरफ्तार गाजियाबाद-किशोरी के आत्महत्या करने का मामला,प्रधानाचार्य समेत 5 शिक्षिकाओं पर मुकदमा दर्ज,महिलाओं ने थाना घेरा, महिला टीचर्स से भी की मारपीट,सिहानी गेट थाने में महिला टीचर्स की हुई पिटाई आगरा-6 वीं कक्षा के दो लापता छात्र मंडी समिति के पास मिले, परिजनों में अपहरण की आशंका से मचा था हंगामा,मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से भागे थे दोनों छात्र,न्यू आगरा थाना क्षेत्र के कमलानगर इलाके की घटना कानपुर-हिस्ट्रीशीटर को अज्ञात युवक ने मारी गोली,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,मूलगंज क्षेत्र के रोटी वाली गली की घटना आगरा-डिप्टी CMO के घर लूट का पुलिस ने किया फर्जी खुलासा, बिना वादी को बताए 18 लाख की लूट का किया खुलासा,2 साल पहले 8 चांदी के सिक्कों से किया लूट का खुलासा,वादी के थाने पहुंचने पर जगदीशपुरा पुलिस का खेल खुला,पीड़ित ने SSP से की शिकायत SSP ने दिए जांच के आदेश मथुरा-मथुरा रिफाइनरी प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी में जुटी,BS-6 यूरो-6 स्टैंडर्ड की तरह पेट्रोल तैयार किया जाएगा,पेट्रोलियम मंत्रालय से मथुरा रिफाइनरी को मिली हरी झंडी,अगले साल से शुरू होगा बीएस-6 पेट्रोल का उत्पादन,भौंसाई गांव में दिसंबर तक लगाया जाएगा अलग प्लांट ग्रेटर नोएडा-यमुना अथारिटी के स्टाफ कोलोनी में महिला की लाश मिली,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान,हत्याकर फेंकने की आशंका मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, कासना थाना क्षेत्र के ईटा सेक्टर इलाके की घटना ✔मथुरा-एक्सप्रेस ट्रेन में लड़की से छेड़छाड़ का मामला,युवती ने जीआरपी थाने में की शिकायत,मथुरा स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर-1 का मामला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me