Blog

रविवार, 7 अगस्त 2016

तीखी आवाज़


आरएसएस सह संघ संचालक पर हमला, अस्पताल में भर्ती

पंजाब प्रांत के आरएसएस के सह संघ संचालक रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा पर दो युवकों ने फायरिंग की है।
जालंधर। आरएसएस के पंजाब प्रांत के सह संघ संचालक रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले के बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

दरअसल हमला उस वक्त हुआ जब रिटायर्ड ब्रिगेडियर अपनी पत्नी के साथ बाजार से लौट रहे था। इसी दौरान दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। दोनों युवकों ने उनपर कुल छह राउंड फायर किए। इस दौरान दो गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा को लग गई और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

आनन फानन में आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें पटेल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन के जरिए उनके शरीर से गोलियां निकालने की कोशिश की जा रही है।

अस्पताल में मौजूद पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने बताया कि आरएसएस के सह प्रांत संघ चालक ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा रिटायर्ड के पेट में तीन गोलियां लगी हैं।उनकी पत्नी सकुशल हैं। स्काइलार्क से रेड क्रास की मार्केट की तरफ आ रहे थे कि यह वारदात हो गई।

कालिया ने बताया कि उनकी पत्नी एक बिलिडंग में पेशाब करके बाहर आई तो उसने देखा कि उनके पति वहां जमीन पर गिरे हुए थे। आतंकवादी हाथ होने की आशंका के सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब का अमन'चैन खराब करने वाली ताकतें इस हमले के पीछे हैं। फिलहाल गगनेजा का गोलियां निकालने के लिए आप्रेशन चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

✔बिजनौर-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिर दिखाई मानवीय पहल,दलित समाज की गरीब बच्ची के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे,बिजनौर में गंभीर बीमारियों से पीड़ित रीना अस्पताल में है,खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ने डीएम बिजनौर को निर्देश दिए,रीना के इलाज का पूरा खर्च सरकार देंगी - मुख्यमंत्री,एक माह से निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर है 15 साल की रीना,इलाज के मामले में गरीबों की मदद में अखिलेश का रिकार्ड,मुख्यमंत्री अखिलेश की मानवीय पहल की सराहना

✔भदोही-स्कूल वैन की ट्रेन से टक्कर में 8 बच्चों के मौत का मामला,आरोपी वैन चालक राशिद को भेजा गया जेल,BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के बाद रेलवे पुलिस ने किया अरेस्ट,रेलवे मजिस्ट्रेट ने 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल,वाराणसी के जिला जेल में भेजा गया आरोपी को,भदोही के औराई थाने के कयरमऊ में हुई थी घटना

✔मिर्जापुर-सपा सरकार के मंत्री ने उड़ाया लोहिया जी का मजाक,लोहिया आज प्रदेश से ही नहीं देश से बाहर हो गए हैं-आर्या,मंत्री राम करन आर्या ने उड़ाया लोहिया जी का मजाक,लोहिया जी के सिद्धांतो पर पर चलने वाली पार्टी के मंत्री का ये हाल

✔फिरोजाबाद-3 दुकानदारों की पैरों में बेड़ियां डालने का मामला,एसपी फिरोजाबाद ने प्रभारी एसओ रामगढ़ को हटाया,पूरे मामले की सीओ सिटी को दिए जांच के आदेश,रामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

✔लखनऊ-इलाहाबाद में मुख्य सचिव के दौरे का बड़ा असर,स्थानीय विधायकों ने ट्रांसफार्मर की शिकायत की थी,जले ट्रांसफार्मर 72 घंटे में नही बदले जाते हैं-विधायक,शिकायत पर मुख्य सचिव दीपक सिंघल बेहद खफा,स्टोर से 236 जले ट्रांसफार्मर न मिलने पर नही बदले गए थे,अधिशासी अभियंता स्टोर इलाहाबाद को हटाने के आदेश,अधिशासी अभियंता के खिलाफ चार्जशीट जारी हो-मुख्य सचिव,अधिशासी अभियंता स्टोर को दंडित किया जाए-मुख्य सचिव,मुख्य सचिव के आदेशों का हुआ क्रियान्वयन,एमडी पूर्वांचल एके सिंह ने किया क्रियान्वयन,XEN  स्टोर को हटाया,नए अधिशासी अभियंता की तैनाती

✔लखनऊ-वरिष्ठता सूची को लेकर सचिवालय संघ की मैराथन बैठक,कल मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे सचिवालय कर्मचारी,कल सुबह 8.30 बजे 5 केडी पहुंचेंगे कर्मचारी,यादवेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में कल से करेंगे आंदोलन

✔लखनऊ-कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी का बयान-झांसी में बीजेपी की मीटिंग साजिश है,केंद्र सरकार राज्य की जनता के हित में काम नहीं करती,बीजेपी के लोग राज्य़ में उन्माद फैलाना चाहते हैं,सीएम अखिलेश के नेतृत्व में विकास के कार्य हुए-राजेंद्र चौधरी

✔लखनऊ-यूपी में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर बोलीं अनुप्रिया पटेल-यूपी सरकार आधी आबादी को सुरक्षा देने में नाकाम,4.5 साल बीत जाने के बाद भी महिलाएं डरती हैं,बुलंदशहर की घटना सरकार की बड़ी नाकामी,महिला होने के नाते में इस घटना की निंदा करती हूं,अनुप्रिया पटेल ने आजम खां पर टिप्पणी करते हुए कहा,आजम खां सिर्फ बेतुके बयान के लिए जाने जाते हैं,जिस घटना की निंदा करनी चाहिए उसे साजिश बता रहे,इस प्रकार की बयानबाजी शर्मनाक है-अनुप्रिया पटेल

✔लखनऊ-केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का बयान-गोरखपुर में एम्स केंद्र सरकार की उपलब्धि,एम्स के खुलने से गरीबों को होगा फायदा-अनुप्रिया

✔इलाहाबाद-अयोध्या में राम जन्मभूमि पर हुए आतंकी हमले का मामला,स्पेशल कोर्ट ने मामले के तीन आरोपियों की जमानत खारिज की,स्पेशल कोर्ट में 21 जुलाई को सुनवाई के बाद फैसला था सुरक्षित,विशेष न्यायाधीश ने आरोपियों की जमानत अर्जी को खारिज किया,जज ने घटना को आंतरिक सुरक्षा पर बताया बड़ा हमला,5 जुलाई 2005 को हुआ था अयोध्या में आतंकी हमला

✔मैनपुरी-वृद्ध महिला के जबरन धर्मांतरण के प्रयास का मामला,पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया,मामले में आज महिला ने डीआईजी से मांगी सुरक्षा,धम्म चेतना के संयोजक ने डीआईजी की मुलाकात,बेवर थाना क्षेत्र का मामला

✔ग्रेटर नोएडा-किराना व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली,गंभीर हालत में व्यापारी अस्पताल में भर्ती,बाइक सवार बदमाश गोली मारकर फरार,रंगदारी न देने पर व्यापारी को मारी गोली,दादरी थाना क्षेत्र के रेलवे रोड की घटना

✔लखनऊ-प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल करेंगे निरीक्षण,लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का करेंगे कल निरीक्षण,एक्सप्रेस-वे के निर्माण प्रगति को प्रमुख सचिव देखेंगे,सहायक सूचना निदेशक दिनेश गर्ग साथ रहेंगे मौजूद,कल सुबह 8 बजे मोहान रोड के एक्सप्रेस-वे टर्मिनल जाएंगे

✔लखनऊ पुलिस में एसएसपी ने किया फेरबदल,चिनहट,हसनगंज,गौतमपल्ली के एसओ हटाए गए,5 केडी की सेवा का सुरेंद्र कटियार को इनाम,SO चिनहट बने,चिनहट एसओ सुरेश यादव को हसनगंज एसओ बनाया गया,हरिशंकर चंद्र इंस्पेक्टर वजीरगंज बनाए गए,पहली बार चार्ज पाए मलिहाबाद इंस्पेक्टर भी बदले,गुडम्बा,गोमतीनगर,सरोजनीनगर,कृष्णानगर के एसओ नहीं हटे

✔इटावा-जिला सहकारी बैंक के जिला भवन का लोकार्पण हुआ,कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने किया भवन का लोकार्पण,बैंक की 67वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक सम्पन्न,सहकारी बैंक की वार्षिक आय बजट को किया अनुमोदित

✔लखनऊ-गोमतीनगर सीएमएस में गृहमंत्री का कार्यक्रम कल,जनकल्याण समिति का रजत जयंती समारोह

✔वाराणसी-स्वामी करपात्री जी की जयंती पर 3 दिवसीय कार्यक्रम,कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पहुंचे मंत्री वीके सिंह

✔वाराणसी-केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह का बयान-सउदी सरकार ने मदद का आश्वासन दिया है,हमे विश्वास है कि जो उन्होने कहा उसे पूरा करेंगे-वीके सिंह

✔फिरोजाबाद-ट्रेन के महिला कोच में बैठने को लेकर मारपीट,पुरुष समझकर महिलाओं ने महिला को पीटा,जींस पैंट और शर्ट पहने थी पीड़ित महिला,मक्खनपुर में अवध एक्सप्रेस का मामला

✔गाजियाबाद-प्रॉपर्टी डीलर से साढ़े 4 लाख रुपए की लूट,बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लूट,ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की घटना

✔बुलंदशहर-वृद्ध की गोली मारकर हत्या,दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने मारी गोली,गांव के बीचो-बीच गोली मारकर हत्या की,बीबीनगर के अहमदानगर गांव की घटना

✔कन्नौज-लापरवाह पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलम्बित,हाईवे चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी कर रहे थे आराम,सदर कोतवाली के दारोगा समेत 4 सिपाही निलम्बित

✔इटावा-आलू लदे ट्रक को बदमाशों ने लूटा,ड्राइवर और क्लीनर का हाथपैर बांधकर फेंका,पुलिस कुछ ही घंटे में ट्रक को किया बरामद,जसवंतनगर थाना क्षेत्र में हाइवे पर हुई लूट

✔सुल्तानपुर-होमगार्डों की हड़ताल से कई सरकारी काम प्रभावित,होमगार्ड 6 दिनों से नहीं कर रहे ड्यूटी,नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन

✔बांदा-कलियुगी बेटे ने मां-बाप की हथौड़े से पीट पीटकर की हत्या,हत्याकर आरोपी युवक फरार, पुलिस मौके पर पहुंची,जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदा गांव की घटना

✔लखनऊ-टैक्स चोरी पर आयरन स्टील फर्मो पर वाणिज्य कर विभाग का छापा,बीडीजी मेटल,हिमालया फाइबर टेक पर एसआईबी का छापा,500 टन सरिया जब्त,करोड़ों के टैक्स चोरी का खुलासा,एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर शिव आसरे सिंह ने मारा छापा

✔जौनपुर-बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई से की लूट,20 हजार के जेवर और 60 हजार की नगदी लूटी,बख्शा थाना क्षेत्र के भैरूपुर गांव के पास की घटना

✔मऊ-किशोर के शव को लेकर जाम लगाने का मामला,शव रखकर परिजनों ने रोड पर लगाया था जाम,पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया,मधुवन थाना क्षेत्र का मामला

✔मिर्जापुर-केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल कल मिर्जापुर में,कैम्प कार्यालय पर सुनेंगी जनता की समस्याएं,अनुप्रिया विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

✔गाजियाबाद-5 शातिर लूटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,3 बाइक समेत 2 तंमचा पुलिस ने किया बरामद,मुरादनगर पुलिस ने की गिरफ्तारी बदमाशों की गिरफ्तारी

✔नोएडा-बुलंदशहर गैंगरेप के विरोध में कैंडल मार्च,कई संगठनों ने मिलकर निकाला कैंडल मार्च,आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग,नोएडा स्टेडियम से स्पॉइस माल तक कैंडल मार्च

✔कुशीनगर-बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली,गोली मारकर 40 हजार कैश लूटा,कप्तानगंज के बढ़हरा बाबू के पास की घटना

✔गाजियाबाद -पुलिस की रात की चेकिंग व्यवस्था की खुली पोल,बदमाशों ने दी गाजियाबाज पुलिस को चुनौती,बदमाशों ने बीती रात ताबड़तोड़ 3 घरों में की लाखों की लूट,विरोध करने पर बुजुर्ग को चाकू भी मार किया था घायल,गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र की घटना

✔चंदौली-5 साल के मासूम को शिक्षक ने बुरी तरह पीटा,विकलांग बच्चे को शिक्षक ने जानवरों की तरह पीटा,धानापुर थाने के कवई पहाड़पुर गांव का मामला

✔ग्रेटर नोएडा-8 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा,दादरी थाना क्षेत्र की घटना

✔शामली-सर्राफा व्यापारी से बदमाशों की लाखों की लूट,3 तोला सोना और लाखों की नगदी की लूट,कांधला थाना क्षेत्र के सहारनपुर हाइवे की घटना

✔ललितपुर-डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा,बाइक सवार को बचाने के दौरान टैंकर पलटा,पलटे टैंकर से हो रहा डीजल का रिसाव,सदर कोतवाली के एनएच 44 की घटना

✔लखनऊ-फोटो खिंचाकर खत्म हो गया ट्रैफिक पुलिस का अभियान,NGO की लड़कियों से वाहन चैकिंग का ड्रामा होता चौराहे पर,फोटो खिंचाने के लिए काम छोड़कर सबकुछ करेंगे पुलिस अफसर

✔लखनऊ-बच्चे से चोरी कराने वाला मास्टरमाइंड चोर गिरफ्तार,नाबालिग बच्चे को सुधार गृह भेज,असल आरोपी जेल गया,पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी से पुलिस ने किया गिरफ्तार

✔लखनऊ-अंसारी रोड पर मेडिकल स्टोर में छापा,नारकोटिक्स की दवाएं बेचने की शिकायत पर छापा,नारकोटिक्स वाराणसी की टीम ने की छापेमारी

✔लखनऊ-नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले पर केस,एसपीओ के खिलाफ मडियांव थाने में दर्ज हुआ मुकदमा,एसपीओ ने 5 लाख लेकर नौकरी देने का दिया था झांसा

✔चित्रकूट-उधार का पैसा लेने गई महिला से विवाद,महिला ने 2 लोगों पर दुष्कर्म का लगाया आरोप,शहर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का मामला

✔लखनऊ-पुराने शहर में जारी विकास कार्यो का डीएम ने किया दौरा,शाही मस्जिद के जीर्णोद्धार का डीएम ने किया दौरा,हुसैनाबाद ट्रस्ट जीर्णोद्धार पर खर्च करेगा 28 लाख रुपए,गोल दरवाजे से चौक जाने वाला रास्ता होगा चौड़ा,20 अगस्त के पहले बिजली के तारों का मकड़जाल हटेगा

✔लखनऊ-रक्षाबंधन को क्लीन विलेज के तौर पर मनाएगा प्रशासन,गावों में खुले में शौच रोकने के लिए चलेगा  अभियान,डीएम ने सीडीओ और एसडीएम को जारी किए निर्देश

✔लखनऊ-ईद मिलन समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान-भारत के पास सबको साथ में लेकर चलने की कला है-राजनाथ,नमाज का वक्त होने पर गृहमंत्री राजनाथ ने भाषण खत्म किया

✔मुजफ्फरनगर-1329 दिव्यांगो को बांटे गए कृत्रित अंग,केंद्रीय मंत्री ने थवर चंद्र गहलोत ने बांटे अंग,केंद्र की एडिप योजना के तहत हुआ कार्यक्रम

✔मुजफ्फरनगर-विधानसभा की प्राकंलन उप समिति पहुंची मुजफ्फरनगर,नगर निकायों में पानी पीने की व्यवस्था का लिया जाएजा,समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me