Blog

शनिवार, 6 अगस्त 2016

तीखी आवाज़


✔लखनऊ-रेप पीड़िता को लखनऊ पुलिस ने बेईज्जत कर भगाया,लखनऊ की वज़ीरगंज पुलिस ने अपमानित कर भगाया,बुलंदशहर की वारदात के बाद भी नहीं सुधरी लखनऊ पुलिस,एफआईआर लिखने के बजाय बदनामी का डर दिखाया,बेशर्मी और ढिठाई पर उतरी लखनऊ की पुलिस,रेप पीड़ित मुस्लिम महिला को अपमानित कर भगाया

✔लखनऊ-यूपी की आईपीएस अलंकृता सिंह अफगानिस्तान जाएंगी,अफगानिस्तान की महिला पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग देंगी,6 माह की प्रतिनियुक्ति पर काबुल में रहेंगी अलंकृता,यूपी की 2008 बैच की आईपीएस अफसर हैं अलंकृता

✔लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्धालुओं को बांटे चेक,कैलाश मानसरोवर के 89 यात्रियों को 50 हजार का चेक दिया,सिंधु दर्शन करने वाले 74 यात्रियों को 10 हजार का चेक दिया,5 कालीदास मार्ग सीएम आवास पर आयोजित है कार्यक्रम,अयोध्या भजन संध्या स्थल की शिलापट्ट भी रखेंगे मुख्यमंत्री,सूचना विभाग के मुख्य भवन का शिलान्यास करेंगे सीएम

✔लखनऊ-गृहमंत्री राजनाथ सिंह का 3 दिवसीय लखनऊ दौरा,जानकीपुरम में कार्यकर्ता सम्मेलन में कर रहे शिरकत,4 बजे गोमतीनगर में अधिवक्ता परिषद के कार्यक्रम में भाग लेंगे,शाम 5.30 बजे एकता लॉन ठाकुरगंज में ईद मिलन समारोह में जाएंगे

✔कानपुर-जदयू नेता शरद यादव का बयान-भारतीय जनता पार्टी दुविधा की पार्टी है,विकास की जगह धर्म परिवर्तन,लव जिहाद मुद्दे उठा रही,यूपी में जदयू सत्ता में आई तो करेंगे शराब बंदी,बिहार में आपराधिक घटनाओं पर तुरंत होती है कार्रवाई

✔मेरठ-डिस्कस थ्रोअर सीमा पुनिया के कोच अंकुश नहीं जा पाए रियो,सीमा के डिस्कस थ्रोअर कोच अंकुश का बयान-फडरेशन ने मुझे साजिश के तहत रोका....सीमा पुनिया के कोच और पति का दर्द जुबां पर आया,हर इंटरनेशनल टूर्नामेंट में सीमा के साथ रहे हैं अंकुश,रियो ओलम्पिक में सीमा के साथ अंकुश को न जाने का मलाल

✔नोएडा-प्रेमिका से शादी को लेकर बेटे ने की पिता की हत्या,मां के साथ मिलकर पिता की बेटे ने की हत्या,मृतक पिता प्रेमिका से शादी का कर रहा था विरोध,हत्या के बाद मां और बेटा मौके से फरार,बिसरख थाना क्षेत्र के शाहदेरी गांव की घटना

✔नोएडा-ईटीवी ने दिलाया नोएडा पुलिस को इंसाफ,80 से ज्यादा गैरकानूनी तरीके से दिये गनर वापस,मौजूदा और रिटायर अफसरों ने बिना मंजूरी गनर लिये थे,दो पूर्व गवर्नरों ने भी गनर और गारद ले रखी थी,हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी भी एडीजी ने वापस कर दी,ईटीवी की ख़बर के बाद नोएडा SSP ने एक्शन लिया

✔पीलीभीत-नर्स ने दलित महिला को भर्ती करने से किया मना,गर्भवती महिला ने फर्श पर ही बच्चे को दिया जन्म,इलाज के अभाव में नवजात शिशु की मौत,पीड़ित पक्ष ने आरोपी नर्स के खिलाफ थाने में तहरीर,पीलीभीत के पूरनपुर सीएचसी का मामला

✔इलाहाबाद-इविवि की शिक्षिका ने 3 शिक्षकों पर छेड़छाड़ का लागाया आरोप,पीड़ित शिक्षिका ने तीनों शिक्षकों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा,कर्नलगंज थाने में पीड़ित शिक्षिका ने थाने में दर्ज कराया केस

✔चंदौली-अनियंत्रित टैम्पो पलटने से 9 यात्री गंभीर घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,अलीनगर थाना क्षेत्र के NH 2 पर हुआ हादसा

✔हरदोई-फर्नीचर के गोदाम में आग लगने का मामला,दबंगों ने रंजिश में चौकीदार को बंधक बनाकर लगाई थी आग,संडीला इलाके में आग से 15 लाख का सामान जला था

✔शामली-चंद्रमा पर यान उतारेंगे शामली के नवीन जैन,अमेरिका सरकार ने नवीन जैन की कंपनी को दी अनुमति,निजी कंपनी मून एक्सप्रेस को यान उतारने की अनुमति दी,मून एक्सप्रेस कंपनी के सह संस्थापक हैं नवीन जैन,नवीन जैन का परिवार शामली में रहता है,नवीन अमेरिका में निजी कंपनी मून एक्सप्रेस चलाते हैं

✔संभल-जुंए के विवाद में दबंग ने युवक को मारी गोली,युवक की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,रजपुरा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव की घटना

✔कानपुर-जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी का बयान-BJP,PDP के गठबंधन से बढ़ी कश्मीर समस्या,देश विरोधी ताकतें उठा रहीं हैं फायदा,नक्सली समस्या कानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं है,आदिवासियों को जल,जंगल और जमीन का हक दिया जाए,56 इंच वालों का सीना सिकुड़कर 5.6 इंच हुआ

✔फतेहपुर-बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत,टक्कर से बाद बाइक में लगी आग,ग्रामीणों ने पाया काबू,खागा कोतवाली के सतनरैनी मोड़ के पास की घटना

✔कानपुर-छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को शोहदे ने पीटा,पीड़िता ने किदवईनगर में थाने में दर्ज कराई FIR,किदवईनगर थाना क्षेत्र के एस ब्लॉक की घटना

✔बाराबंकी-समाजवादी पार्टी का बूथ प्रभारी सम्मेलन आज,महादेवा में कई जिलों के पदाधिकारी,नेता करेंगे शिरकत,मंत्री अरविंद सिंह गोप करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन,2017 चुनाव को लेकर बूथ मैनेजमेंट की बनेगी रणनीति

✔वाराणसी-रंजिश में दो पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट,दो लोग गंभीर रुप से घायल,अस्पताल रेफर,फूलपुर थाना क्षेत्र के मानापुर गांव की घटना

✔मैनपुरी-महिला का धर्म परिवर्तन कर जबरन शादी के दबाव का आरोप,पीड़ित महिला ने आरोपी दबंग के खिलाफ थाने में दी तहरीर,बेवर थाने की पुलिस ने पीड़ित महिला का नहीं लिखा केस,बेवर थाना क्षेत्र के काजी मोहल्ले का मामला

✔अलीगढ़-दारोगा के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,पिता की लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली से उड़़ाया,फिरोजाबाद में दारोगा के पद पर हैं मृतक युवक के पिता,सासनीगेट इलाके के महेंद्रनगर का मामला

✔बहराइच-सड़क हादसे में कस्टम विभाग के सिपाही,चालक की मौत,कार और पिकअप की टक्कर में दोनों की दर्दनाक मौत,रुपईडिहा थाना क्षेत्र के पेट्रोल टंकी के पास हुआ हादसा

✔इलाहाबाद विवि में छात्रों के तालाबंदी का मामला,विवि ने 9 छात्र नेताओं के खिलाफ की कार्रवाई,4 छात्र नेताओं को विवि ने किया निलंबित,4 छात्र नेता निष्कासित किए गए,1 को नोटिस

✔ग्रेटर नोएडा-तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी,युवक की मौत,महिला समेत 4 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,दादरी थाना क्षेत्र के बील इलाके की घटना

✔इलाहाबाद हाईकोर्ट में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर सेमिनार,सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मदन बिलोकुर ने किया शुभारंभ,हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीबी भोसले सेमिनार में मौजूद,23 राज्यों के हाईकोर्ट के 24 जज ले रहे हिस्सा,यूपी के मुख्य सचिव दीपक सिंघल रहे मौजूद,स्कैनिंग और डिजिटलाइजेशन विषय पर हो रही चर्चा

✔गाजियाबाद-एनजीटी ने डीएम गाजियाबाद को दिए आदेश,टीम बनाकर संचालित उद्योगों में बोरवेल का हो निरीक्षण,जिले में संचालित 55 औद्योगिक इकाइयों के जांच के आदेश,अगली सुनवाई पर एनजीटी में पेश करनी है रिपोर्ट,यूपीएसआईडीसी को भी पार्टी बनाने के दिए आदेश,सबसे ज्यादा साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हैं उद्योग

✔अंबेडकरनगर-चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार,संदिग्धों के पास से झारखंड की जीप बरामद,अकबरपुर बस स्टाप के पास पुलिस ने पकड़ा

✔लखनऊ-केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का बयान-उत्तर प्रदेश में 2017 में बनेगी NDA की सरकार,उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार,केंद्र सरकार महिला कल्याण के लिए चला रही योजनाएं,महिला कल्याण को लेकर मोदी सरकार संवेदनशील

✔लखनऊ-वजीरगंज में किशोरी से रेप केस न लिखने का मामला,लखनऊ पुलिस का एक और बेशर्मी भरा कारनामा,दीवान को सस्पेंडकर कर मामला दबाने की कोशिश,कोतवाल और नाइट अफसर पर कार्रवाई क्यों नहीं ?,एसएसपी मंजिल सैनी मामले को रफा-दफा करने में जुटीं

✔झांसी-यूपी BJP कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरु,ओम माथुर,प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ले रहे बैठक,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश मौजूद,संगठन महामंत्री सुनील बंसल मौजूद,प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह,विजय बहादुर पाठक,प्रदेश सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया मौजूद,बैठक में कई पदाधिकारी और बीजेपी नेता मौजूद,बैठक में कई अहम मुद्दों पर हो रहा मंथन

✔झांसी-यूपी BJP प्रभारी ओम माथुर ने की ETV से ख़ास बातचीत-कार्यकर्ताओं के बल पर यूपी में BJP बनाएगी सरकार,उत्तर प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं,हम बेहतर विकल्प हैं,बीजेपी की सरकार बनेगी

✔ललितपुर-जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या,एक युवक गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,जखौरा थाना क्षेत्र के तिलहरी गांव की घटना

✔हरदोई-संपत्ति विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली,मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,हरियावां थाने के बेलाकपूरपुर की घटना

✔हरदोई-ईटीवी की खबर का असर,दबंग प्रबंधक के छात्रों को टीसी न देने का मामला,ईटीवी पर खबर चलने के बाद छात्रों को मिली टीसी,सांडी थाना क्षेत्र के शिवम इंटर कॉलेज का मामला

✔कन्नौज-गंगा का लगातार बढ़ रहा जलस्तर,आधा दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी,बाढ़ का पानी खतरे के निशान से 26 सेमी ऊपर,बाढ़ से आधा दर्जन गांवों के संपर्क मार्ग कटे

✔बहराइच-नहर के किनारे युवक का शव बरामद,युवक की हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका,नानपारा कोतवाली के बघौली इलाके का मामला

✔प्रतापगढ़-कक्षा 4 के छात्र को पीटकर स्कूल से निकाला,स्कूल प्रबंधक का छात्र के पिता से हुआ था बवाल,कुंडा कोतवाली के सेंट जोजफ स्कूल का मामला

✔कानपुर-वाराणसी,मिर्जापुर,इलाहाबाद के बाद घाटमपुर में रैली,27 अगस्त को अकबरपुर में जदयू की रैली होगी,बिहार के सीएम नीतीश कुमार करेंगे संबोधित,शराब बंदी के खिलाफ नीतीश कुमार की मुहिम

✔हरदोई-साइकिल सवार किशोर नहर में गिरा,गोताखोर युवक की कर रहे तलाश,कछौना थाना क्षेत्र के शारदा की घटना

✔झांसी-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का बयान-झांसी की वीर भूमि में सभी का स्वागत,भाजपा राजनीति को राष्ट्र निर्माण का माध्यम मानती है,लोगों का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है,राज्य सरकार लोगों का विश्वास तोड़ रही,सपा सरकार केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं कर रही,अखिलेश यादव सबसे असफल मुख्यमंत्री,सपा और बसपा अंदर से मिली हुई है

✔वाराणसी-सोनिया गांधी के रोड शो को चर्चा में रखने की कवायद,सोनिया गांधी की बीमारी का कांग्रेस ने बनाया मुद्दा,पहले 3 दिन मंदिरों में पूजा कर स्वास्थ्य की कामना की,अब स्वास्थ्य सुविधा न मिलने को लेकर करेगी आंदोलन

✔लखनऊ-KGMU का सीनियर डॉक्टर नवीन सिंह गिरफ्तार,महिला डॉक्टर से शादी का झांसा देकर रेप का आरोप,चौक पुलिस ने किया डॉक्टर नवीन सिंह को गिरफ्तार

✔लखीमपुर खीरी-नेपाली महिला तस्कर को 10 साल की सज़ा,एडीजे की कोर्ट ने 1 लाख जुर्माना भी लगाया,2012 में 4 किलो चरस समेत पकड़ी गयी थी महिला

✔सहारनपुर-पुलिस ने तीन शराब तस्करों को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद,सामान किया नष्ट,वाजिदपुर के जंगल में छापा मारकर किया अरेस्ट

✔आगरा-चम्बल नदी में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर,आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क मार्ग कटा,राजस्थान के कोटा बैराज से छोड़ा गया पानी,बाह के कई गांवों में बाढ़ से लोगों में दहशत

✔बहराइच-गिरजापुर,शारदा बैराज से पानी का डिस्चार्ज घटा,घाघरा की तेज़ कटान से ग्रामीणों का बुरा हाल,कायमपुर,गोलागंज,पचदेवरी गांव में 6 मकान कटे,तराई क्षेत्र में 85 मकान कटकर घाघरा में विलीन,कटान पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

✔मेरठ-किसी काम के नहीं हैं बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी,कंट्रोल को चलाने के लिए ऑपरेटर तक नहीं,दिखाने के लिए लगे कमरों में नहीं होती रिकॉर्डिंग,रोडवेज के आरएम ने हार्ड डिस्क खराब होने का रोना रोया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me