ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में बिजली को लेकर मचा हाहाकार
36 घण्टे में मात्र 7 घण्टे मिली बिजली
खुटहन (जौनपुर ) 30 अगस्त
एक सप्ताह से क्षेत्र में बरसात न होने से जहां तेज गर्मी व उमस से जन जीवन बेहाल है। वही बिजली की आपूर्ति न के बराबर कर दिए जाने से क्षेत्रीय बिधायक व ऊर्जा मंत्री का दावा भी फेल होता नजर आ रहा है। हमेशा दिन में 8 बजे से 4 और रात में आठ से चार बजे भोर तक की आपूर्ति का दावा करने वाले मंत्री जी के क्षेत्र में सोमवार की सुबह से लेकर मंगलवार शाम तक मात्र सात घंटे ही आपूर्ति मिल पायी है। जिसके चलते लोगों को तमाम फजीहते झेलनी पड़ रही है।
खुटहन क्षेत्र बिद्युत आपूर्ति को लेकर पहले से उपेक्षित रहा है। यहाँ लो वोल्टेज जर्जर तार खंभे व आपूर्ति का सेड्यूल लोगों के लिए भारी समस्या बना हुआ था। इधर जब से क्षेत्रीय बिधायक शैलेंद्र यादव ललई ने ऊर्जा मंत्रालय का पद भार ग्रहण किया तब से ब्यवस्था में काफी परिवर्तन हुआ। किसानों को चौदह से पन्द्रह घंटे तक आपूर्ति मिलना शुरू हो गया। जर्जर तार की वजह से आपूर्ति कही कही ट्रिप कर जाती है। बावजूद इसके किसान ब्यापारी व अन्य लोग बिद्युत सुधार पर संतोष जाहिर कर रहे थे।
इधर रविवार से विद्युत ब्यवस्था पूरी तरह से बे पटरी हो गई। छत्तीस घंटे में मात्र सात घंटे ही आपूर्ति मिल पाने से लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। इस संबंध में एसडीओ शाहगंज से कई बार बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बन्द मिला।
जौनपुर- श्रमजीवी एक्सप्रेस बम विस्फोट कांड के आरोपी ओबैदुर्रहमान (निवासी बांग्लादेश) को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम बुधिराम यादव ने किया ⚡दोषी करार ⚡
👉31 अगस्त को सुनाई जायेगी सजा ।।
👉इसी मामले में ट्रेन में बम रखने के आरोपी रोनी उर्फ आलमगीर को 30 जुलाई को सुनाई गई थी फांसी की सजा ।।
👉 आरोपी ओबेदुर्रहमान पर आरोपी याहिया के साथ बम बनाने का है आरोप ।।
👉 लश्कर -ए-तय्यबा व ISI के लिए काम करता था आरोपी ।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me