विष धर काटने से किशोरी की मौत
खुटहन ( जौनपुर ) 29 अगस्त क्षेत्र के पिलकिछा गाँव मे सोमवार को सर्प के काटने से किशोरी की मौत हो गयी। परिजन शव की अन्त्येष्ठि पिलकिछा घाट पर कर दिए। किशोरी एक इण्टर कालेज में कक्षा 9 में अध्ययनरत् थी।
जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी झरीहर यादव की नातिन पूजा उम्र 15 वर्ष पुत्री दया शंकर यादव निवासी डेहरी थाना सरपतहा अपने ननिहाल मे रहकर पढ़ाई करती थी। सुबह विद्यालय जाने के लिए तैयार होते समय कमरे मे सर्प ने डस लिया । परिजन इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। घटना से घर मे कोहराम मचा हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me