Blog

बुधवार, 24 अगस्त 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

थाने निकट से पिकअप चोरी
सुल्तानपुर  लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित मकान के सामने से चोरों ने पिकअप वाहन पार कर दिया। मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कस्बे का है। थाना क्षेत्र के देनवा गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र राम पियारे का हाइवे किनारे मकान है। सोमवार की रात वे रोजाना की तरह पिकअप गाड़ी घर के बाहर खड़ी किये। जहां से उनका वाहन गायब हो गया। जानकारी पर रात को ही पीड़ित ने इसकी सूचना 100 नंबर दी। हरकत में आयी पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है। प्रभारी इंचार्ज ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me