Blog

बुधवार, 24 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी मुख्य सचिव को जमकर सराहा,वीडियो कॉफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव सिंघल की सराहना,चीफ सेक्रेट्री से वार्ता के बाद आज अच्छी नींद आएगी-पीएम,NHAI के लम्बित मामलों को तत्काल निपटाने पर सराहा,यूपी में NHAI अधिग्रहण पर अब 4 गुना मुआवजा देगा,'2 साल में एक्सप्रेस वे, तो NHAI को 15 वर्ष क्यों लगते हैं',यूपी के अधिकारियों को अलग से बुलाकर वार्ता के लिए PM ने कहा,बाढ़ से निपटने के लिए जिओ टेक्नोलॉजी पीएम करेंगे चर्चा,वीसी के दौरान सिंघल ने जीओ टेक्नोलॉजी की चर्चा की थी 

बलरामपुर-मुख्यमंत्री अखिलेश ने जिले को दी बिजली की सौगात,तुलसीपुर में बनेगा 132 केवीए का विद्युत उपकेंद्र,40 करोड़ की लागत से तुलसीपुर में बनेगा विद्युत उपकेंद्र,उपकेंद्र से भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

बुलंदशहर-हाइवे गैंगरेप मामले में कोर्ट में नहीं आयी CBI,अब 6 सितम्बर को होगी मामले की सुनवाई,अगली सुनवाई पर नार्को टेस्ट के लिए दी जायेगी अर्जी⁠⁠⁠⁠

आगरा-कोर्ट परिसर में वकील को बदामाशों ने मारी गोली,गंभीर हालत में वकील निजी अस्पताल में भर्ती,बाइक सवार बदमाश गोली मारकर मौके से फरार,न्यू आगरा क्षेत्र के दीवानी कोर्ट परिसर की घटना

जौनपुर-मंत्री पुत्र के गनर का युवक को पीटने का मामला,नाराज लोगों ने पुत्र और गनर पर की मुकदमे की मांग,लाइन बाजार में मंत्री पारसनाथ के पुत्र के गनर ने पीटा था

लखनऊ-निशांत सिंह सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव बने,अब्दुल मुबीन खान सपा युवजन सभा के सचिव बने,विमलेश कुमार मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में सदस्य बने,सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी जिम्मेदारी 

गाजियाबाद-कानपुर के केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल टी. खान गिरफ्तार,विद्यालय में कैंटीन देने के नाम पर मांगी थी एक लाख की घूस,25 हजार रुपए घूस लेते सीबीआई ने किया गिरफ्तार,चकेरी के एयरफोर्स स्टेशन स्थित केंद्रीय विद्यालय का मामला 

इलाहाबाद-बाढ़ के चलते अब तक आठ लोगों की मौत,190 गांव और शहरी क्षेत्र के दर्जन भर मोहल्ले बाढ़ से प्रभावित,110 पशुओं की अब तक मौत और 400 पशु लापता,एक हज़ार एकड़ से ज़्यादा फसल का अब तक अनुमानित नुकसान,NDRF और PAC तैनात, जिला प्रशासन सेना के भी संपर्क में

लखनऊ-मंत्री आजम खां राजभवन से फिर हुए नाराज,ढाई साल से नगर निगम विधेयक रोक रखा है,राजभवन को लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए,राजभवन की कार्यशैली से सरकार की छवि खराब हुई-आजम खां

इलाहाबाद-गन्ना किसानों के बकाए का ब्याज सहित भुगतान का मामला,राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की याचिका पर HC में सुनवाई,हाईकोर्ट ने मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब,किस आधार पर किसानों का ब्याज किया माफ?-हाईकोर्ट,यूपी सरकार ने 1300 करोड़ के बकाये पर ब्याज किया माफ?,2012 से 2014 की अवधि का है गन्ना किसानों का बकाया,हाईकोर्ट में 26 सितम्बर को होगी मामले पर अगली सुनवाई

बुलंदशहर-मकान बेचने के विवाद में बेटे ने मां को गोली मारी,घायल मां गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर,बेटे से मकान बेचने का विरोध कर रही थी मां,खुर्जा देहात के लखावटी मिर्जापुर गांव की घटना

लखनऊ-मखदूमपुर और मलेसेमऊ गांव में बुखार का प्रकोप,गांवों में 50 से ज्यादा लोग बुखार से हुए पीड़ित,चिकित्सकों के अनुसार मलेरिया से पीड़ित हैं लोग,स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर बाटी दवाएं

लखनऊ-डेंगू के चलते राजधानी में सरकारी अस्पतालों के बेड फुल,सरकारी अस्पताल में डेंगू के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे,डेंगू को लेकर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने भी जारी किया आदेश,'सभी अस्पतालों के निदेशक डेंगू मरीजों पर विशेष ध्यान दें'

लखनऊ-डेंगू ने ली एक और दारोगा अनिल कुमार पाण्डे की जान,SSP लखनऊ के अभियोजन कार्यालय में तैनात थे अनिल,SI कृष्ण गोपाल शुक्ला की भी डेंगू से हो चुकी है मौत,अलीगंज थाना परिसर में रहने वाले SI की पत्नी को भी डेंगू,गंभीर हालत में SI की पत्नी अस्पताल में भर्ती

इलाहाबाद-हाईकोर्ट से कानपुर विकास प्राधिकरण को बड़ी राहत,केडीए की मल्टीप्लेक्स योजना को मिली मंजूरी,पार्क का स्वरुप बनाये रखने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश,कानपुर के फूलबाग में केडीए की प्रस्तावित है योजना,चीफ जस्टिस डीबी भोसले और जस्टिस यशवन्त वर्मा का आदेश

लखनऊ-तालकटोरा ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में लगी भीषण आग,तेल के ड्रमों में भी लगी आग ने लिया विकराल रूप,दमकल की गाड़ियां ट्रैफिक में फंसने से देर से पहुंची,आग से कई ट्रांसफार्मर जलकर खाक हुए 

हापुड़-भाजपा नेता की 2012 में गोली मारकर हत्या का मामला,मामले में कोर्ट ने 7 लोगों को सुनाई उम्रकैद की सजा,कोर्ट ने 13-13 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया,हापुड़ फास्ट ट्रैक ने आरोपियों को सुनाई सजा,पिलखुआ कोतवाली में हुई थी भाजपा नेता की हत्या 

मथुरा-फिल्म अभिनेता अशुतोष राणा पहुंचे वृंदावन,बांके बिहारी मंदिर में अशुतोष ने की पूजा अर्चना,गोवर्धन में गिरिराज जी मंदिर में करेंगे दर्शन

लखनऊ-जामा मस्जिद के इमाम बुखारी मुख्यमंत्री अखिलेश से मिले,अचानक लखनऊ पहुंचे बुखारी, सीएम के साथ एक घंटे मुलाकात,5 केडी आवास पर मुख्यमंत्री अखिलेश की बुखारी से मुलाकात,बुखारी की सीएम से मुलाकात को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू 

कानपुर-सपा विधायक हाजी इरफान सोलंकी की फिर खुलेआम गुंडई,कमाल ट्रेनरी में सपा विधायक के कब्जा करने की कोशिश,मीडियाकर्मियों से बदसलूकी कर भागा इरफान सोलंकी और गुर्गे,पुलिस और प्रशासन की मदद से कब्जा कर रहा सपा विधायक,कई जगहों पर सपा विधायक इरफान सोलंकी का अवैध कब्जा,लगातार सरकार की छवि में पलीता लगा रहा इरफान सोलंकी,चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ सरैया इलाके की घटना 

इलाहाबाद क्षेत्र में बाढ़ को लेकर राहत भरी खबर,1 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से घट रही यमुना,दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर,गंगा का जलस्तर स्थिर होने से लोगों को राहत

इलाहाबाद-करछना एसओ और दो सिपाही सस्पेंड,लड़कियों की तस्करी के मामले में हुए सस्पेंड,लड़कियों से वेश्यावृत्ति कराने वाला शेरू फरार,छत्तीसगढ़ पुलिस ने 30 लड़कियों को किया था बरामद 

कानपुर देहात-यमुना और सेंगुर नदी का जलस्तर बढ़ा,भोगनीपुर के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में,कई ग्रामीणों ने गांव से किया पलायन,जिला प्रशासन नहीं कर रहा क्षेत्र का दौरा

मथुरा-एक मात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी से प्रशासन का किनारा,गंभीर अवस्था में घर पर ही हैं सेनानी भंवर सिंह शर्मा,शर्मा को अंग्रेजों ने एक साल जेल में डाला था,शर्मा का चलना-फिरना-बोलन बंद, जरूरी इलाज नहीं हो रहा

लखनऊ-राज्यपाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बधाई दी,प्रदेशवासियों को राज्यपाल राम नाईक ने दी बधाई

लखनऊ-प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में घायलों का मामला,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या पहुंचे अस्पताल,बलरामपुर अस्पताल में घायलों का जाना हाल

फर्रुखाबाद-हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान-बीजेपी हिन्दुओं के मुद्दे से भटकी,गौ हत्या के मामले में पीएम मोदी का शर्मनाक बयान,राम मंदिर के निर्माण पर बीजेपी बैकफुट पर आई,चुनाव में हिन्दू महासभा बीजेपी का विरोध करेंगे-वृत्तधर जीयर त्रिदंडी,हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वृत्तधर जीयर त्रिदंडी स्वामी

वाराणसी-दोपहर से गंगा के जलस्तर में आया ठहराव,जलस्तर सुबह से आधा सेमी बढ़ा था,12 बजे से रुका,3 बजे तक गंगा का जलस्तर 72.56 मीटर दर्ज हुआ,खतरे के निशान से 130 सेमी ऊपर रहा जलस्तर 

गोरखपुर-एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का मिली कामयाबी,4 नाबालिग बच्चे समेत एक मानव तस्कर अरेस्ट,बिहार से तस्करी कर राजकोट ले जा रहा था बच्चों को,रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 से बच्चे बरामद  

जौनपुर-युवती से रेप के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,पीड़ित पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा,महराजगंज के बेहटपुर गांव की घटना

गोरखपुर-जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात महिला फरार,बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में हुई थी भर्ती,अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को दी सूचना

संतकबीरनगर-अनियंत्रित कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत,कार छोड़कर मौके से चालक हुआ फरार,शहर कोतवाली के एनएच-28 की घटना

नोएडा-लखनऊ एसटीएफ टीम की नोएडा में छापेमारी,कॉल सेंटर से 53 लोगों को किया गिरफ्तार,13 लड़कियां और 40 लड़के कॉल सेंटर से अरेस्ट,इंश्योरेंस के नाम पर चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर,नोएडा के सेक्टर-63 स्थित कॉल सेंटर में छापेमारी 

बरेली-सुल्तानपुर के ठग ने बेच दिए बरेली के 24 ट्रक,सुल्तानपुर में चलवाने के नाम पर ले गया था ट्रक,नेपाल और कोलकाता में ठग ने बेच दिए 24 ट्रक,आरोपी ठग और साथी सुल्तानपुर में गिरफ्तार,ट्रक मालिकों की बरेली विवेचना ट्रांसफर करने की मांग

मुजफ्फरनगर-नहर के किनारे युवक का शव मिलने से हड़कम्प,लोगों ने जताई युवक की हत्या की आशंका,तितावी थाना क्षेत्र में नहर के किनारे मिला शव

फिरोजाबाद-अनियंत्रित टेंपो पलटने से यात्री की मौत,5 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती कराए गए,मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हाइवे पर हुआ हादसा

गोरखपुर-टीईटी पास अभ्यर्थियों ने भिक्षा मांगकर जताया विरोध,गांधी प्रतिमा से लेकर चेतना तिराहे तक किया भिक्षाटन,प्रदेश सरकार पर लगाया संवेदनहीनता का आरोप

कासगंज-अपहरण के बाद बच्चे की हत्या के दोषी को उम्रकैद,एडीजे चतुर्थ कोर्ट ने 1.5 लाख का जुर्माना भी लगाया,2011 में नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी बच्चे की हत्या

बस्ती-नवोदय विद्यालय के छात्र पवन की करंट लगने से मौत,जन्माष्टमी की तैयारी के दौरान स्कूल में हुआ हादसा,बस्ती के रुदौली नवोदय विद्यालय की घटना

फिरोजाबाद-सुबह से लापता युवक खेत में बंधा मिला,युवक ने लगाया अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप,फरिहा थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर तपस्या का मामला

इलाहाबाद-ट्रक लूटने वाले गिरोह के 5 लोग गिरफ्तार,एक ट्रक बरामद,5 लूट की घटनाओं का खुलासा,थरवई पुलिस ने शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

हाथरस-इज्जत की खातिर युवती की हत्या से हड़कम्प,प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या के बाद परिजन फरार,मुंबई से लाकर युवती की हत्या करने का आरोप,वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा,सिकंदराराऊ के नौरंगाबाद इलाके की घटना

हमीरपुर-पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान,कुल्हाड़ी से हमलाकर पत्नी की बेरहमी से की हत्या,पति ने भी घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान,जलालपुर थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना

कानपुर-सड़क पर पड़े तार से झुलसकर दो युवकों की मौत,एक की मौके पर दूसरे की अस्पताल ले जाते वक्त मौत,सूचना देने के बाद भी नहीं बंद की गई थी सप्लाई,डेरापुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास हादसा

झांसी-हाईवे पर कार पलटने से युवक की मौत,दूसरे की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती कराया गया,पूछ थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुआ हादसा

लखनऊ-एमडी मध्यांचल डिस्काम एसपी पांडेय काल सेंटर पहुंचे,काल सेंटर को और अधिक सक्रिय करने की बात कही,बिजली उपभोक्ताओं ने एमडी को बताई समस्याएं,काल सेंटर की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए

रामपुर-अपहृत बच्ची के साथ पुलिस ने आरोपी को पकड़ा,बच्ची को बेचने के लिए ले जा रहा था अपहरणकर्ता,टांडा थाना क्षेत्र के अस्पताल के पास का मामला

इलाहाबाद-पीसीएस प्री 2016 मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई टली,परीक्षा में पूछे गए सवालों के गलत उत्तर का है मामला,याचिका में रिजल्ट रिवाइज करने की मांग की गई है,26 अगस्त को होगी मामले की अगली सुनवाई 

जौनपुर-बीएसए ने गैरहाजिरी पर 15 शिक्षकों का रोका वेतन,धर्मापुर ब्लाक का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण

दिल्ली-दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके,कोलकाता में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए,पटना, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भूकंप के झटके,भूकंप का केंद्र म्यांमार, 6.8 रिएक्टर स्केल पर झटके 

बरेली-स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी,1 दर्जन से अधिक बच्चे घायल,1 छात्र की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,नवाबगंज थाना क्षेत्र के बीजामऊ की घटना

मेरठ-स्कॉन के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची राष्ट्रपति की बेटी,राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी सर्मिष्ठा मुखर्जी पहुंची,क्लासिकल संगीत हमेशा रहेगा जिंदा-सर्मिष्ठा मुखर्जी

पीलीभीत-न्यूरिया पुलिस पर महिलाओं का शराब बिकवाने का आरोप,कच्ची शराब से युवाओं का भविष्य हो रहा ख़राब,दर्जनों महिलाओं ने एसपी और डीएम से की शिकायत,न्यूरिया थाना क्षेत्र के आराजी बौरख गांव का मामला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me