Blog

सोमवार, 8 अगस्त 2016

बिपुल सिंह जौनपुर

मड़ियाहू ब्लॉक प्रमुखों के अधिकार और प्रमुख माँगो के सन्दर्भ में उ०प्र० सरकार से माँगो को पूरा करने के लिए विकास खण्ड रामनगर पर ब्लॉक प्रमुख रामनगर अरविन्द सिंह मखड़ू की अध्यक्षता में प्रदर्शन कर ताला बंदी कराया गया। लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि अधिकार और कर्त्तव्य दोनों का होना ज़रूरी है जब हमारे पास अधिकार ही नहीं होगा तो हम कैसे अपने कर्तव्य का निर्वाह कर विकास कार्य करेंगे ऐसी परिस्थिति पंचायत राज एक्ट 1961 के अनुसार और जो मांगे उसके अतिरिक्त है अविलम्ब राज्य सरकार पूरा करे। अन्यथा अगली कार्यवाही करते हुए सितम्बर में विधानसभा पर लखनऊ में प्रर्दशन किया जायेगा। इस मौके पर विनय सिंह, कन्हैया लाल पाण्डेय, बिल्लू पटेल, जियाउल सरोज, डब्बल पटेल, अनिल तिवारी, विनय सिंह झगड़ू, करिया पटेल, चंद्रशेखर सिंह, अलोक सिंह, इंद्रजीत राजभर, सहित, अनेक क्षेत्र पंचायत सदस्य गण तालाबन्दी में शरीक रहे।
मडियाहू        स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी दो छात्रों के बीच नगर में कोचिंग पढ़ कर जाते समय हुई मारपीट में एक छात्र घायल हो गया घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी सुरेश सरोज व शुभम दुबे दोनों इंटर के छात्र हैं सोमवार की सुबह दोनों नगर के दिलावरपुर स्थित कासमस कोचिंग सेंटर में कोचिंग पढ़ने आए थे किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में सुरेश सरोज के सर में गंभीर चोट आ गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेश सरोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भेजकर उपचार कराया घायल के परिजनों ने बताया कि पिछले 5 अगस्त को गांव में भंडारे का कार्यक्रम था जिसमें प्रधान का गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों को धारा 151 के तहत पाबंद किया था घायल के परिजनों ने कहा कि कोचिंग के दौरान सुरेश पर हमला प्रधान के इशारे पर हुआ है पुलिस ने आरोपी शुभम दुबे को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल कर रही है समाचार लिखे जाने तक अभी घायल की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई जिसके कारण पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया था

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me