Blog

सोमवार, 8 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

✔लखनऊ-यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी ख़बर,राज्य में सातवां वेतनमान लागू करने की तैयारी,यूपी सरकार ने राज्य वेतन वित्त कमेटी बनाई,जीबी पटनायक कमेटी के अध्यक्ष बनाए गये हैं,यूपी कैडर के पूर्व आईएएस हैं जीबी पटनायक,सरकार ने पटनायक कमेटी से शीघ्र रिपोर्ट देने की अपेक्षा की

✔प्रतापगढ़-DIG एस पी सिंह की गाड़ी पलटी,बाल-बाल बचे DIG एस पी सिंह,मॉर्डन कंट्रोल रूम लखनऊ में हैं DIG,कुंडा कोतवाली के मवई क्रासिंग की घटना

✔लखनऊ-बुलंदशहर में रोड होल्डअप और गैंगरेप का मामला,HC की लखनऊ बेंच ने मामले की जांच CBI को नहीं सौंपी,हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 1 सप्ताह में मांगा हलफनामा,CBI को केस देने के मामले में राज्य सरकार से मांगी आपत्ति,मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी

✔इलाहाबाद-भूख से तड़पकर मर गया व्यक्ति,प्रशासन को फिक्र नहीं,बारिश के चलते 3 दिन से नहीं मिली थी भीख,भीख मांगकर परिवार करता था पीड़ित गुजारा,प्रभारी डीएम भूख से मौत को लेकर जरा भी गंभीर नहीं,प्रभारी डीएम आंद्रा वाम्सी को जांच की फुर्सत नहीं,डोसा फेस्टिवल में 2 दिन जमे रहे प्रभारी डीएम,भूख से मौत पर जाने की फुर्सत नहीं,पीड़ित परिवार बेहाल

✔रामपुर-वायरल बुखार से 5 की मौत,2 की आज हुई मौत,3 की रात में मौत,वायरल बुखार से पीड़ित हैं एक दर्जन ग्रामीण ,स्वास्थ्य विभाग की टीम सूचना के बाद भी नहीं पहुंची,भोट थाना क्षेत्र खुर्शीदनगर गांव में वायरल का प्रकोप

✔बरेली-कांवड़ियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प,पुलिस की बाइक में कांवड़ियों ने लगाई आग,कांवड़िये को थप्पड़ मारने पर भड़के साथी,वाहनों में की तोड़फोड़,कांवड़ियों ने रोकी ट्रेन
किला के अलखनाथ मंदिर के पास की घटना

✔गोंडा-दिनदहाड़े बैंक मैनेजर से 9.5 लाख रुपये लूटे,बाइक सवार 3 बदमाश कैश लूटकर फरार,कटरा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास हुई लूट,कौड़िया बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक के कैशियर से लूट

✔फिरोजाबाद-दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी के घर लूट,असलहों के बल पर घर मे घुसकर लूट ले गए जेवर,महिलाओं के पहने हुए जेवर भी लूटे लुटेरों ने,शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में लूट

✔दिल्ली-बागी BSP नेता स्वामी प्रसाद मौर्या थामेंगे BJP का दामन,बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में होंगे शामिल,बीजेपी राष्ट्रीय कार्यालय में होगा ज्वाइनिंग का कार्यक्रम,प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या भी रहेंगे मौजूद,मौर्या के साथ BSP के विधायक उदयलाल मौर्या भी होंगे शामिल,पूर्व विधायक विनय शाक्य और अनिल मौर्या भी होंगे शामिल,बसपा के पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद सागर भी शामिल हो सकते हैं

✔दिल्ली-स्वाति सिंह से चुनाव लड़ने की दयाशंकर की चुनौती पर मायावती का पलटवार-फालतू बातों के लिए वक्त नहीं है,मैं अपना कीमती वक्त बर्बाद नहीं करूंगी

✔लखनऊ-दयाशंकर के बयान पर बोले कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद राजपूत-दयाशंकर सिंह का चैलेंज छोटा मुंह,बड़ी बात,BSP सुप्रीमो को स्वाति सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने को कहा था,BJP से निष्कासित दयाशंकर मोदी को भी कर सकते हैं चैलेंज

✔गोंडा-बेकाबू जीप तालाब में गिरी, एक बच्ची की मौत,4 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती,कौड़िया थाना क्षेत्र के बनगई गांव के पास की घटना

✔कानपुर-युवक का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी,सम्पत्ति विवाद में गोली मारकर हत्या करने की आशंका,कल्याणपुर थाना क्षेत्र के 9 नम्बर क्रासिंग की घटना

✔लखनऊ-सपा पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा,कार्यालय के बाहर से फरियादियों को भगाने पर हंगामा,सपा पार्टी कार्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक जारी,सुरक्षा के नाम पर फरियादियों को खदेड़ा गया

✔महोबा-लोहिया आवास पर दबंगों ने किया कब्जा,कब्जे के सदमे से ग्रामीण की मौत,राम मूर्ति नामदेव के नाम आवंटित हुआ था आवास,मृतक की पत्नी जर्जर मकान में रहने को मजबूर,पनवाड़ी विकास खंड के टिकरिया गांव का मामला

✔उन्नाव-लोधेश्वर दर्शनार्थियों और टोल कर्मियों में मारपीट,आधा दर्जन दर्शनार्थी घायल,टोल को लेकर हुआ विवाद,आधे घंटे तक लखनऊ-कानपुर राजमार्ग रहा जाम,अजगैन थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा का मामला

✔लखनऊ-सपा संसदीय बोर्ड की बैठक सपा कार्यालय में सम्पन्न,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक,अवधेश प्रसाद,बलराम यादव और अहमद हसन रहे मौजूद,संसदीय बोर्ड के सदस्य मंत्री अवधेश प्रसाद का बयान-बूथ कमेटी के गठन,मिशन 2017 को लेकर हुई चर्चा,विधान परिषद के स्नातक चुनाव पर भी बैठक में चर्चा,सरकार के कामकाज के प्रचार-प्रसार पर भी हुई बात,कार्यकर्ताओं को सरकार के कामकाज के प्रचार का निर्देश

✔कौशांबी-पइंसा के महेंद्र कुमार पांडेय का PCS-J में चयन,82वीं रैंक में सिविल जज के पद पर हुआ चयन,महेंद्र कुमार के चयन से इलाके में खुशी का माहौल

✔इलाहाबाद-एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामले पर आज होगी सुनवाई,याचिका में आरक्षण के विपरीत नियुक्ति करने का आरोप,यूपी लोक सेवा आयोग ने आयोजित करायी है परीक्षा

✔इलाहाबाद-धूमनगंज इंस्पेक्टर और बम्हरौली चौकी इंचार्ज को एसएसपी जोगेन्द्र कुमार ने किया लाइन हाजिर,लापरवाही बरतने का दोनों पर है आरोप

✔इलाहाबाद-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर VC ऑफिस में बल प्रयोग,छात्रसंघ अध्यक्ष समेत कई छात्रों का आई चोटें,इविवि में छात्रों के निष्कासन को लेकर प्रदर्शन जारी

✔गोंडा-नाबालिग का शव मिलने से सनसनी,रेप के बाद हत्या की जताई जा रही आशंका,कौड़िया थाना क्षेत्र में खेत में मिला शव

✔संभल-पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने जमकर पीटा,महिलाओं ने जूते-चप्पलों से आधे घंटे तक पीटा,बहजोई के इस्लामनगर चौराहे पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा,सिपाही को बचाने आए 2 सिपाहियों की हुई जमकर पिटाई

✔मेरठ-लूट के बाद युवक की हत्या से सनसनी,बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर की हत्या,सरधना थाना के बूबकपुर गांव की घटना

✔इलाहाबाद-स्कूल में राष्ट्रगान न कराए जाने का मामला,स्कूल प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,पार्षद समेत 6 अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई,शांतिभंग में पार्षद समेत 6 लोग गिरफ्तार

✔गाजियाबाद-प्राइवेट स्कूल वैन में लगी आग,ड्राइवर ने वैन से कूदकर बचाई जान,बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहा था ड्राइवर ,इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा की घटना

✔शामली-बदमाशों की पिटाई से घायल दो लोगों की मौत,महिला और युवक की अस्पताल में हुई मौत,6 दिन पहले लूट के दौरान बदमाशों ने पीटा था,भवन थाना क्षेत्र के जलालाबाद कस्बे का मामला

✔सीतापुर-5 लोगों ने छात्रा के अपहरण का किया प्रयास,3 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज,छात्रा के शोर मचाने पर कार सवार बदमाश फरार ,कमलापुर के चंदहेरा हाइवे के पास की घटना

✔कौशांबी-फरार कैदी को SOG ने नारा गांव से किया गिरफ्तार,फतेहपुर जेल से पेशी पर लाया जा रहा था,4 अप्रैल को पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार

✔उन्नाव-सांड पर चलाई गई गोली तांत्रिक को लगी,गंभीर हालत में तांत्रिक को CHC में भर्ती कराया गया,बांगरमऊ कोतवाली के जोगी कोट गांव की घटना

✔बिजनौर-बाइक सवार की मालन नदी में डूबकर मौत,गोताखोरों ने युवक के शव को बाहर निकाला,किरतपुर थाना क्षेत्र के मालन नदी की घटना

✔बरेली-शरारती तत्वों ने प्रतिबंधित पशु मारकर तिराहे पर डाला,घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भुता-बरेली मार्ग किया जाम,पुलिस ने बल प्रयोग कर खुलवाया जाम,बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के कमुवा रोड का मामला

✔आगरा-बटेश्वर मेले को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं,यमुना नदी में नाव में मानक से ज्यादा हो रहे सवार,जिला प्रशासन को बड़े नाव हादसे का इंतेजार,बटेश्वर मेले में अव्यवस्थाओं का आलम, प्रशासन बेफिक्र

✔लखनऊ-बीएसपी नेता इंतजार अहमद आब्दी उर्फ बॉबी की गुंडई,किराए पर ली गाड़ी को हड़प गया बीएसपी नेता बॉबी,पीड़ित ने वजीरगंज थाने में दर्ज कराई FIR तो मिली धमकी,कई गंभीर घटनाओं में बॉबी का पहले भी आ चुका है नाम,पुलिस भी बीएसपी के ठग नेता को बचाने में जुटी

✔संतकबीरनगर-सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का धरना जारी,अधिशाषी अभियंता को हटाने की मांग पर धरना,एक्सईएन पर अभद्रता,भ्रष्टाचार का लगाया आरोप,सिंचाई विभाग परिसर में तीसरे दिन धरना जारी

✔लखनऊ-लोहिया संस्थान में कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार,आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को लेकर हड़ताल,कम्प्यूटर ऑपरेटर, चपरासी, वार्ड ब्वॉय,स्वीपर हड़ताल पर,मरीज और तीमारदार हड़ताल के चलते हो रहे परेशान

✔कानपुर-1 माह से जलभराव की समस्या पर प्रदर्शन,मौके पर पहुंचे नगर निगम कर्मियों को कीचड़ में उतारा,हंगामा देखकर मौके से निकले जोनल अधिकारी,जलभराव के चलते कई लोग हो चुके हैं बीमार,बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बेगमपुरवा का मामला

✔देवरिया-गौरक्षा प्रकरण पर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश सिंह का बयान-नरेंद्र मोदी सिर्फ बोलने वाले पीएम हैं,जनता चाहती है वो निर्णय लेकर कार्रवाई करें,लव जेहाद,घर वापसी,गौरक्षा प्रकरण पर पीएम ने बोला,भाजपा अब मोदी पार्टी है

✔नोएडा-किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बनाई गई ग्रीन कारीडोर,जेपी हॉस्पिटल से फोर्टिग्स हॉस्पिटल पहुंचाई किडनी,साढ़े 14 मिनट में ग्रीन कारीडोर के जरिये पहुंची किडनी

✔इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने निकाला जुलूस,वीसी कार्यालय पर छात्र कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन,8 छात्रों के निष्कासन,निलंबन के वापसी की मांग

✔मेरठ-5 हज़ार का ईनामी बदमाश शाहिद गिरफ्तार,लूट की वारदातों में वांछित चल रहा था शाहिद,लालकुर्ती इलाके से पुलिस ने किया गिरफ्तार 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me