Blog

बुधवार, 5 अक्टूबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

चोरी के डेढ़ दर्जन मोबाइल के साथ दो बंदी

एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि जेठवारा पुलिस ने चोरी के डेढ़ दर्जन मोबाइल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए पुलिसटीम को उन्होंने पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की बात कही। एसपी सोमवार को पुलिसलाइन में तीखी आवाज के  पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को जेठवारा थानाध्यक्ष दिनेश प्रकाश पांडेय हमराही वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिलेश राय, उपनिरीक्षक दूधनाथ यादव, कांस्टेबिल श्यामधनी निषाद, पवन यादव, छोटे लाल यादव, चक्रपाणि मिश्रा के साथ खटवारा पुल के पास से थाने में दर्ज लूट के मुकदमे के वांछित अभियुक्तगण बब्लू उर्फ गौरीशंकर उर्फ घन्टुल पुत्र पवन कुमार जायसवाल निवासी बाबूगंज डीह मेंहदी लालगंज व मोनू उर्फ राजू यादव पुत्र रवीन्द्र यादव निवासी बरापुरभीख जेठवारा को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ रहे सह-अभियुक्त कपिल पठान निवासी खटवारा, जफरुल निवासी कुटिलिया साड़देई तथा वसीम निवासी सरांय मकई मौके से भाग निकले। गिरफ्तार किए गए बब्लू जायसवाल के कब्जे से एक बैग में रखे लावा कंपनी के विभिन्न मॉडलों के कुल 11 अदद मोबाइल व इन्टेक्स का 1 अदद मोबाइल बरामद हुआ। मोनू उर्फ राजू यादव के कब्जे से एक बैग में रखे कुल 5 लावा कंपनी के विभिन्न मॉडलों के मोबाइल व इन्टेक्स का 1 अदद मोबाइल बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बब्लू व मोनू ने 26 अगस्त 2016 की सायं 4.30 बजे सरांय मकई पुल के आगे सरेआम मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर विमल श्रीवास्तव निवासी पूरे ईश्वरनाथ से तमंचे के बल पर मारपीट कर अपने व अपने सहयोगियों कपिल पठान, जफरुल व वसीम उपरोक्त के साथ कुल 30 मोबाइल व 17,500 रुपये छीनने की घटना स्वीकार किया। इस दौरान सीओ श्वेता यादव, थानाध्यक्ष जेठवारा दिनेश प्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me