प्रतापगढ़
पीड़ितों को न्याय न मिलने पर होगी कार्रवाई : डीएम
रानीगंज मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में चकमार्ग व तालाब पर अवैध कब्जा, खाद्यान्न वितरण में अनियमितता, बिजली के बिल में मनमानी, पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने की शिकायतें आई तो डीएम डा.आदर्श सिंह का पारा गरम हो उठा। डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निर्धारित अवधि में शिकायती पत्रों का निस्तारण करके पीड़ित को न्याय नहीं दिया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तहसील दिवस में महोथरी की लालती देवी ने शिकायत किया कि गांव के सुरेश, रामनरेश और मातादीन ने उसकी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। इसी गांव के त्रिलोकीनाथ ने कोटेदार के खिलाफ घटतौली करता है। जयरामपुर के संतोष कुमार समेत अन्य लोगों ने शिकायत किया कि तीन माह से गांव मे पंचायत सेकेट्री नहीं आ रहा है। शाहपुर के रियाजुद्दीन और दांदूपुर के मेवालाल ने इंदिरा आवास की द्वितीय किस्त दिलाने की मांग की। मीरपुर के ग्रामीणों ने शिकायत की कि खड़ंजा निर्माण में दोयम दर्जे की ईटें लगाई जा रही है। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me