भ्रष्टाचारी बाबू ने संभाली कमान बेसिक शिक्षा मे लूट का खेल चालू
जौनपुर । बेसिक शिक्षा बिभाग का नासूर एवं शिक्षको तथा आम लोगो का शोषण करने वाला बाबू बिजय शंकर पुन: बिभाग मे वापस लोट चुका है और लूट पाट का खेल शुरू कर दिया है ।इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी हो गयी है लेकिन वह भी खामोश नजर आ रहे है । प्रशासन की खामोशी उसे सवालो के कटघरे मे खड़ी कर रही है । यहां बता दें कि बिभाग के इस दलाल बाबू को उसके कृत्यो से नाराज जिले के शीर्ष अधिकारी ने उसे आफिस से हटा दिया था जितने दिन यह कथित दलाल बाबू नही था पूरा बिभाग शिक्षक छात्र एवं अन्य कर्मचारी गण सकून महसूस किये लेकिन पुन: बाबू के वापसी के बाद कार्यालय मे दलाली की बू आने लगी है । शिक्षको बिद्यालयो पर स्थानान्तरित करने कराने के नाम पर अब 30 से35हजार रू० की बोली लगने लगी है । बाबू इतना ढीठ हो गया है कि उसका कोई पुरसाहाल नही है । सूत्र की माने तो वह कहता है लोग हटाते रहे मै पुन: आ गया कोई मेरा कुछ नही कर सकता एक नेता पटा लिया है ।
खबर है नये बेसिक शिक्षा अधिकारी सज्जन ब्यक्ति है ।लेकिन इस दलाल के झांसे मे आ गये है ।और बिजय के नाम की कसीदे पढ़ने लगे है ।यदि प्रशासन इधर ध्यान नही दिया तो पुन: बेसिक शिक्षा बिभाग आकंठ भ्रष्टाचार की गोद मे समा जायेगा ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me