सराय पोख्ता डाकघर मे लगी आग से लाखो का सामान व सरकारी दस्तावेज जला
जौनपुर । थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित सराय पोख्ता मे चल रहे पोष्ट आफिस मे बीती रात सार्टसरकिट से लगी आग से लाखो रूपये की सम्पत्ति एवं सरकारी अभिलेख जल कर राख हो गये है ।आग लगभग 11.30 बजे रात्रि को लगी थी । आसपास के लोगो की सूचना पर बिभाग के डाक अधीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी सहित पोष्टमास्टर फूलचन्द भारतीय एवं अन्य पोष्टल कर्मी पहुंच तथा मुहल्ले के लोगो के साथ मिल कर आग बुझाया । खबर है कि पुलिस के 100 नं० को लोग फोन मिलाते रहे कोई फोन नही रिसीब किया और अग्नि शमन के लोग आग बुझ जाने के बाद सूचना दिये जाने के एक घन्टे बाद घटना स्थल पर पहुंचे ।यह है पुलिस की तत्परता जब प्रदेश सरकार के मुखिया का दावा है कि 100नं० पर सूचना किसी भी समय दिये जाने पर मात्र 10 मिनट के अन्दर पुलिस मौके पर हाजिर मिलेगी । एक घन्टे बाद जागी पुलिस डाक बिभाग के अधिकारियों पर रोब गालिब.करना नही भूली ये है पुलिस का खेल ।
इस आगजनी की घटना मे कंप्यूटर की पूरी मशीन उपभोक्ताओ के पासबुक एवं अन्य सरकारी अभिलेख जल गये है । अनुमान है लाखो का सामान जल गया है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me