चेकिंग के दौरान पुलिस ने 9 मोटरसाईकिल के साथ वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
जौनपुर। जनपद में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सबक सीखते हुए आज सिटी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन चोरों को चोरी की नौ मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के वाहन चेकिंग के दौरान ये तीनो चोर पुलिस के हत्थे चढे और इनकी निशानदेही पर बाकी छः मोटर साइकिल को बरामद किया गया है।
जिले के एस पी के दिशा निर्देश पर जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस की चेकिंग अभियान के तहत आज सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की नौ मोटरसाईकिल के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। ये तीनो चोर गाडियों के नंबर प्लेट बदल कर गैर जनपद में ऊचे दामो में इन गाडियों को बेच देते थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me