देशवासियों को भारतीय क्रिकेट टीम ने दशहरे पर दिया बड़ा तोहफा
भारत ने न्यूजीलैंड को 321 रन से हराया
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने न्यूजीलैंड टीम को 3-0 सीरीज से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड को श्रृखंला में क्लीन स्वीप कर दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को 321 रन से हराया है।
बता दें कि इंदौर के होलकर मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 475 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 153 रन पर ढेर हो गई। भारत ने पहली पारी में 557 रनों का विशाल स्कोर न्यूजीलैंड के सामने रखा था।
जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड टीम लड़खड़ा गई और पूरी टीम 299 रनों पर आउट हो गई। दूसरी पारी में खेलने उतरी भारतीय टीम 216 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जिसके जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड के खिलाड़ी 153 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me