प्रतापगढ़
दो वाहनों की टक्कर में पलटी प्रमुखपति की गाड़ी
ढकवा बाजार -
आसपुर देवसरा क्षेत्र पंचायत की प्रमुख माधुरी यादव के पति व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सभापति यादव रविवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। इसमें उनकी फार्चूनर गाड़ी पलट गई। उनके साथ ग्राम प्रधान बेहटा पप्पू यादव, पूर्व प्रधान बिझला उमाशंकर यादव, गनर लोकेश शर्मा व चालक जिलाजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। श्री यादव रविवार दोपहर चुनाव प्रचार को निकले थे। इसी समय आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कोपा दर्जियान बस्ती गांव निवासी समशुद्दीन के यहां से बदलापुर खुर्द बारात जा रही थी। दाउदपुर कोपा मोड़ पर अचानक दोनों गाड़ियां आमने-सामने टकरा गई। प्रमुख पति का वाहन पलट गया। बारात में जा रहा वाहन सड़क के किनारे खाई में चला गया। बारात जा रहे लोगों में इश्तियाक, जलालुद्दीन, रज्जन, अन्नता, आसना, समशेर को भी चोटें आई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me