लखनऊ- मुख्यमंत्री अखिलेश ने पंजाबी प्रदेशिका पुस्तक का किया विमोचन, नोट बंद होने के मामले पर बोले सीएम- सरकार को लोगों की परेशानी को समझना चाहिए, हालात सामान्य होने में अभी 2 महीने लगेंगे, कालेधन और भ्रष्टाचार को खत्म करना आसान नहीं, क्या पता दो हजार का भी नकली नोट आ जाए-मुख्यमंत्री
कौशाम्बी- फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन पहुंची कौशाम्बी, कौशाम्बी में चल रही फिल्म 'टी फॉर ताजमहल' की शूटिंग के सिलसिले में होंगी शामिल
पीलीभीत- श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित कार पलटी, एक की मौत, 9 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के काली धर्म काटे के पास की घटना
मेरठ- चाइना को चित करके मेरठ ने बनाया पेंटिंग में रिकॉर्ड, मेरठ वासियों ने बनाई 1391 मीटर की लम्बी पेंटिंग, इसके पहले 950 मीटर पेंटिंग बनाने का था रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में आया मेरठ का नाम
सुल्तानपुर- ज्वैलर्स की दुकान से जेवर लेकर बदमाश फरार, जेवर दिखाने से बहाने जेवराव लेकर बदमाश फरार, हलियापुर थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला
बस्ती- भाई ने भाई की चाकूओं से गोदकर की हत्या, मामूली विवाद पर पत्नी से कर रहा था झगड़ा, बीच बचाव करने पर भाई पर चाकू से किया हमला, आरोपी युवक मौके से हुआ फरार, कलवारी थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव की घटना
बहराइच- शहर में मेडिकल कॉलेज का शिल्यान्यास होगा कल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे शिलान्यास, निमंत्रण पत्र में सांसद, विधायक नाम न होने से नाराजगी, बीजेपी जिलाध्यक्ष ने नाम न होने से जताया विरोध
हरदोई- युवक की गला रेतकर हत्या से सनसनी, खेत में पड़ा मिला युवक का शव, देहात कोतवाली के कडोना गांव की घटना
बागपत- आपसी विवाद में 2 पक्षों में पथराव,फायरिंग, आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल भेजा गया, बड़ोत कोतवाली के कस्बे की घटना
मथुरा- नोट बंद होने पर सांसद हेमा मालिनी का बयान- भ्रष्टाचार, आतंकवाद को खत्म करने के लिए हुई नोटबंदी, 10 से 15 दिनों सब ठीक हो जाएगा, पीएम नरेंद्र मोदी ने उठाया अच्छा कदम- हेमा मालिनी
बुलंदशहर- गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या, कार सवार बदमाशों ने श्रद्धालु की कार पर किया था हमला, हरियाणा से गढ़ मुख्तेश्वर से स्नान करने आया था परिवार, स्यामा कोतवाली के बादशाहपुर इलाके की घटना
गोरखपुर- नदी में नहाते समय 2 किशोरों की डूबकर मौत, गोताखोरों ने निकाले दोनों किशोरों के शव, तिवारीपुर के राप्ती नदी की घटना
बिजनौर- अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने पर 4 लोगों की मौत, कार सवार सभी चारों लोगों की मौके पर हुई मौत, नजीबाबाद थाना क्षेत्र के कोटद्वार रोड की घटना
लखनऊ- नाबालिग समेत 3 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के 11 मोबाइल,लाखों का माल बरामद, बाजारखाला से क्राइम ब्रांच ने की गिरफ्तारी
इलाहाबाद- बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, पत्नी से साथ मोबाइल रिचार्ज कराने गया था युवक, नैनी कोतवाली क्षेत्र के लोकपुर तिराहे की घटना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me