दिल्ली-नवनीत सहगल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे,लखनऊ से एयर एबुंलेंस से मेदांता अस्पताल शिफ्ट किये गये,कल सड़क हादसे में घायल हुए थे,नवनीत सहगल की पत्नी और डॉक्टरों का दल भी साथ में मौजूद,मेदांता हॉस्पिटल में होगा नवनीत सहगल का इलाज़
लखनऊ-डायल 100 सेवा का CM अखिलेश ने किया उद्घाटन,यूपी के 11 शहरों में एकसाथ रात 8 बजे डायल 100 की सेवा,15 दिसम्बर से पहले पूरे प्रदेश में डायल 100 सेवा की शुरुआत,दुनिया के सबसे बेहतरीन पुलिसिंग का नमूना डायल 100,22 एकड़ में 2200 करोड़ का प्रोजेक्ट है डायल 100,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है डायल 100
लखनऊ-मुलायम सिंह यादव को सभी बर्खास्त नेताओं ने माफीनामा सौंपा,थोड़ी देर बाद सभी बर्खास्त नेताओं को मिलेगा माफीनामा सार्टिफिकेट,MLC उदयवीर सिंह को छोड़कर सभी बर्खास्त नेताओं की होगी वापसी,मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे की होगी वापसी,युवजन सभा के ब्रजेश यादव,यूथ बिग्रेड मो.एबाद की होगी वापसी,MLC संजय लाठर,सुनील सिंह साजन,आनंद भदौरिया की होगी वापसी,अरविंद सिंह की भी समाजवादी पार्टी में आज हो सकती वापसी
कानपुर देहात के सपा जिलाध्यक्ष की दबंगई उजागर,सपा एमएलसी कल्लू यादव ने महिलाओं से की मारपीट,सपा MLC कल्लू यादव की दबंगई का वीडियो वायरल,कोल्ड स्टोरेज में घुसकर महिलाओं से छीने पैसे,अकबरपुर के बाराजोड़ स्थित कोल्ड स्टोरेज का मामला
लखनऊ-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का बयान-डायल 100 जनता के साथ एक और मजाक,पीड़ितों को थाने में न्याय नहीं मिला,सीएम बताएं जिलों के कप्तानों को कितनी बार बदला,1090 सफल होती तो बुलंदशहर की घटना न होती,पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के परिवार बीमारी से जूझ रहे
लखनऊ-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का विवादित बयान-PM अपनी सुरक्षा हटा दें तो पता नहीं जनता क्या हाल करेगी (नोट बंदी पर बोलते हुए जनता के बहाने पीएम पर साधा निशाना)
सुल्तानपुर में बसपा का भाईचारा सम्मेलन आज,BSP राष्ट्रीय महासचिव सतीष चंद्र मिश्रा होंगे शामिल,कादीपुर के जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ-रामगोपाल के बाद बर्खास्त युवा नेताओं पर पिघल सकते मुलायम,सभी बर्खास्त युवा नेताओं और MLC की पार्टी में हो सकती वापसी,मुलायम के आवास पर बर्खास्त युवा नेताओं की मुलाकात आज
बलिया-खौलते दूध में 4 साल का मासूम गिरा,दूध में गिरने से मासूम बुरी तरह झुलसा,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर गांव का मामला
मुरादाबाद-कोहरे के चलते नेशनल हाईवे-24 पर हादसा,दर्जनभर ट्रक आपस में भिड़े,आधा दर्जन लोग,कटघर थाना क्षेत्र में बाईपास की घटना
लखनऊ-सीनियर पोस्ट मास्टर RC श्रीवास्तव का नोटबंदी पर बयान-प्रतिदिन डाक खाने में खुल रहे 150 से अधिक नए खाते,नोटबंदी के चलते नए खाता धारकों में 3 गुना बढ़ोतरी,प्रतिदिन जमा हो रहा 20 लाख से अधिक कैश
लखनऊ-सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे युवा नेता,बृजेश यादव,प्रदीप तिवारी,गौरव दुबे पहुंचे मुलायम के आवास,बर्खास्त युवा नेताओं की हो सकती है सपा में वापसी
मेरठ-नये नोट न मिलने पर आक्रोशित लोगों का हंगामा,गुस्साए लोगों ने एटीएम मशीन के शीशे तोड़े,जानी क्षेत्र के सुभारती यूनिवर्सिटी का मामला
लखनऊ-लोकबंधु अस्पताल में मरीज को डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़,महिला मरीज को धक्के मारकर डॉक्टर ने बाहर निकाला,रेडियोलॉजिस्ट मो.शाहिद और रूपेंद्र कुमार पर आरोप,अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने गई थी महिला मरीज,लखनऊ के कृष्णानगर में हैं लोकबंधु अस्पताल
मथुरा-जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत,जवाहर बाग कांड में 302 के मामले में था बंद ,6 महीने से जिला कारागार में बंद था मेवालाल
गोंडा-मनकापुर चीनी मिल में ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत,गोदाम में काम करते समय हुआ हादसा,ग्रामीणों में आक्रोश,ट्रक बैक होते समय पिछले पहिए की चपेट में आया मजदूर
इलाहाबाद-बेसिक शिक्षा विभाग ने नहीं बदली चेहल्लुम की छुट्टी,चंद्रदर्शन के आधार पर की जानी थी चेहल्लुम की छुट्टी,विभाग ने 20 को जारी की छुट्टी,चेहल्लुम 21 नवंबर को
मेरठ-नोटबंदी से थम गया इंडस्ट्री का पहिया,मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री सर्वाधिक प्रभावित,गाँवों तक फैली वेंडर इकाईयां भी हुईं बंद,नोटबंदी के हाहाकार से उद्योगों की सांसे उखड़ी
मेरठ-आबकारी टीम और परीक्षित गढ़ पुलिस का छापा,दर्जनभर शराब की भट्टियां तोड़ीं,2 लोग हिरासत में,क्विंटलों लहन भी पुलिस ने किया नष्ट
पीलीभीत-संदिग्ध हालात में आग लगने से अदिवासियों के घर जले,40 फूस के घरों में लगी आग,लाखों का घरेलू सामान राख,सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के भुजिया पुल गांव में लगी आग
बस्ती-ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत,ट्रक समेत ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया,छावनी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर हुआ हादसा
लखनऊ-डायल 100 के शुभारम्भ पर प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा का बयान-11 महीने के रिकार्ड टाइम में पूरा हुआ प्रोजेक्ट,पुलिसिंग बेहतर करने के लिए हर सेक्टर में काम,सिपाही को 2 BHK,निरीक्षकों को 3 BHK फ्लैट दिए गए,प्रदेश के 75 जिलों में होगा मोबाइल फोरेंसिक लैब,1302 पुलिस भवन प्रोजेक्ट भवन का उद्घाटन,90 का शिलान्यास
चित्रकूट-केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का बयान-आजादी के बाद देश में कैंसर की तरह फैला भ्रष्टाचार,50 सालों से हर क्षेत्र में हुआ भ्रष्टाचार,पीएम मोदी ने दो सर्जिकल स्ट्राइक कीं,एक सर्जिकल स्ट्राइक देश के बाहर दूसरी देश के अंदर,मोदी ने 50 सालों की बीमारी से निजात के लिए मांगे 50 दिन,जल्द ही बैंकों का कारोबार सामान्य होगा
औरैया-रोडवेजकर्मी को ट्रैफिक सिपाहियों ने जमकर पीटा,आक्रोशित रोडवेजकर्मियों ने किया चक्काजाम,शहर कोतवाली के रोडवेज बस स्टैंड का मामला
औरैया-पैसे के लेनदेन से तंग युवक ने लगाई फांसी,परिजनों ने हत्या कर लटकाने का आरोप,शहर कोतवाली क्षेत्र के कखौतू गांव की घटना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me