Blog

शनिवार, 19 नवंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

मदद के आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार

हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव में बधाव के दौरान हुई दो किशोर की हत्या के बाद गुरुवार की शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। हामिद व राजेंद्र के परिजन आर्थिक मदद के रूप में बीस लाख रुपये देने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस व घर पर पुलिस की तैनाती की मांग को लेकर अड़े थे। उनको 24 घंटे बाद तक प्रशासन नहीं मना सका। परिजन राजा भइया को बुलाने पर अड़े थे।

बाद में बाबागंज विधायक विनोद सरोज के साथ ही पूर्व प्रमुख बबलू सिंह पहुंचे। दोपहर बाद परिजनों ने चार सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा जिस पर मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद का आश्वासन दिया गया। साथ ही शस्त्र लाइसेंस व सुरक्षा का वादा किया गया। बाद में ग्रामीणों ने जुमा की नमाज अदा करने के बाद हामिद के शव को गांव के पास ही कब्रिस्तान में दफन कर दिया। राजेंद्र के परिजनों को भी प्रशासन ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। उसका शव गांव के बाहर मुआ तालाब के पास दफन कर दिया गया। बेटे की याद में मां अचेत पड़ी रही। आसपास की महिलाएं सांत्वना दे रही थीं। इस दौरान पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

-------------

एसडीएम-सीओ संग सुरक्षा बल तैनात

कुंडा, कैमा गांव में गोली लगने से हुई दो किशोरों की मौत के बाद भारी तनाव व्याप्त हो गया था। ऐसे में प्रशासन ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया था। शुक्रवार सुबह से ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नीरज पांडेय, एसडीएम एके श्रीवास्तव, सीओ सुधीर कुमार, सीओ बीआर प्रेमी समेत कुंडा, मानिकपुर, नवाबगंज, बाघराय, महेशगंज, हथिगवां, जेठवारा थानाध्यक्ष पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ मौजूद रहे।

------------

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा मंजूर

कुंडा,  हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव में बीते बुधवार की रात बधाव के दौरान हुई फायरिंग में घायल मंजूर अहमद की हालत नाजुक है। उसके सीने व सिर में गोली लगी है। घटना के बाद जब उन्हें घायल दशा में सीएचसी कुंडा लाया गया था तो उनकी हालत नाजुक थी। ऐसे में उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया गया था, लेकिन वहां भी उनकी हालत में नहीं सुधार हुआ। ऐसे में चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ भेज दिया। वहां पर वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

---------------

राज खोलेगी वीडियो रिकार्डिग

कुंडा, कैमा गांव में बधाव जुलूस की वीडियो रिकार्डिंग दोनो किशोरों की हत्या का राज खोलेगी। पुलिस वीडियो रिकार्डिंग करने वाले को तलाश रही है। घटना में पुलिस ने फिरोज पुत्र मो. मुस्लिम की तहरीर पर गांव के प्रधान पति पप्पू उर्फ अहमद, बबलू उर्फ मो. निहाल पुत्रगण मो. आशिफ, इरशाद पुत्र इकबाल व मुमजात पुत्र हफीज के खिलाफ हत्या व जान से मारने का प्रयास आदि में मुकदमा दर्ज किया है। अब तक परवेज व बबलू पकड़े जा चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me