प्रतापगढ़
दो माह में 18 हत्याओं से थर्राया बेल्हा
बेल्हा में अपराध चरम पर है, यह हम नहीं जनपद में हुई घटनाओं की क्राइम डायरी बोल रही है। गंभीर वारदातों का खुलासा जहां पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है वहीं आए दिन हत्या, लूट, चोरी और छिनैती के साथ ट्रक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। दो माह में 18 लोगों की हत्याएं हुईं। इनमें से कुछ का खुलासा तो हो गया लेकिन चर्चित हत्याओं की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ सकी।
कोतवाली क्षेत्र में पूर्व प्रधान भानू सिंह की हत्या के बाद सक्रिय हुई पुलिस फोन काल डिटेल के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस की मानें तो हमलावर चिन्हित कर लिए गए हैं। शूटरों तक भी पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस को यह भी मालूम हुआ है कि हमलावर गमछा बांधकर चलने के कारण पूर्व प्रधान भानू को पहचान नहीं रहे थे। इस पर साजिशकर्ता ने मोबाइल के जरिए पूर्व प्रधान की लोकेशन बताकर फोन उठाने वाले को गोली मारने को कहा। जैसे ही भानू ने फोन उठाया उन्हें गोली मार दी गई। इसी प्रकार अंतू में चार, पट्टी, मानिकपुर, आसपुर देवसरा, जेठवारा, लालगंज, कंधई, मानिकपुर, कोहंडौर में कई हत्याएं हुईं हैं जिनमें कई का खुलासा बाकी है।
------------------
हत्या
-29 अगस्त : अंतू थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी गयाप्रसाद यादव (40) पर धारदार हथियार से हमला। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
-03 सितंबर : पट्टी क्षेत्र के रेड़ी गारापुर गांव में केदारनाथ की हत्या
-04 सितंबर : पट्टी क्षेत्र के डंडवा महोखरी निवासी प्रमोद कुमार की हत्या। दो दिन पूर्व मछली मारने निकला था। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम किया था।
-07 सितंबर : मानिकपुर थाना क्षेत्र के रामपाल (60) की पेट्रोल पंप सोते समय धारदार हथियार से हत्या।
-08 सितंबर : अंतू थाना क्षेत्र के संग्रामपुर किला निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ भानू सिंह को शहर के मीरा भवन के समीप बाइक सवारों ने मारी गोली। 11 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
-12 सितंबर : अंतू थाना क्षेत्र के नेवादाकला निवासी संतोष सिंह को कोहड़ौर से घर जाते समय गोड़े के समीप गोली मारकर हत्या की गई।
- 27 सितंबर : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उदई शाहपुर निवासी ओंकारनाथ तिवारी (25) पुत्र बागीश तिवारी का शव 27 सितंबर को घर से तीन किमी दूर नाले में मिला।
-28 सितंबर : अंतू थाना क्षेत्र के धरमपुर पूरे अंती गांव निवासी विमल कुमार गौतम (28) पुत्र दयाराम गौतम को बदमाशों ने घर में घुसकर बेडरूम में सोते समय मारी गोली।
-30 सितंबर : लालगंज क्षेत्र के कौड़ियाडीह निवासी रमेश चंद्र शुक्ला (65) को बदमाशों ने छप्पर में सोते समय पीट-पीटकर हत्या कर दी।
-02 अक्टूबर : जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे वैष्णव गांव के बकुलाही नदी के पुल पर 35 वर्षीय युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई।
-04 अक्टूबर : हथिगवां थाना क्षेत्र के मोहद्दी नगर गांव निवासी जगन उर्फ बड्डा (60) की हत्या कर दी गई।
-08 अक्टूबर : कंधई थाना क्षेत्र के मेहंदिया गांव निवासी पप्पू वर्मा को ट्रेन में बदमाशों ने मारापीटा, अगले दिन अस्पताल में मौत हो गई।
-12 अक्टूबर : पट्टी क्षेत्र के गड़ौरी गांव निवासी कंचन गुप्ता को उसके पति राजेंद्र गुप्ता ने लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी।
-12 अक्टूबर : मानिकपुर थाना क्षेत्र के किलातर निवासी पन्नालाल को जमीन के विवाद में भतीजे ने पीटा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
- 14 अक्टूबर : कोहड़ौर चंदौका निवासी सुरेश मिश्रा की डेढ़ वर्षीय पुत्री अंतिमा का शव तीसरे दिन चमरौरा नदी में मिला।
- 20 अक्टूबर : कोहड़ौर थाना क्षेत्र के हथसारा गांव निवासी चंद्रावती (60) पत्नी स्व. जगदीश बहादुर सिंह की भतीजे ने गोली मारकर हत्या कर दी।
- 23 अक्टूबर : लालगंज क्षेत्र के गाबी महुआबन निवासी जय सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
-27 अक्टूबर : चिलबिला निवासी रंगलाल जायसवाल (53) की गला रेतकर निर्मम हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।
--------------------
जिले में घटित घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस प्रयत्न कर रही है। कुछ घटनाओं का खुलासा किया भी गया है। लालगंज क्षेत्र के कौड़ियाडीह निवासी रमेशचंद्र शुक्ला की हत्या का खुलासा कर हत्यारापियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उदई शाहपुर निवासी ओंकारनाथ तिवारी की हत्या का खुलासाकर हत्यारोपी जेल भेजे जा चुके हैं। सांगीपुर में अज्ञात महिला की हत्याकर शव फेंका गया था। उसकी शिनाख्त करके खुलासा किया गया। अन्य हत्याओं में विवेचना प्रगति पर है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me