जौनपुर के सड़क हादसे एक नजर।
जौनपुर जिले में जगह-जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/सदर अस्पताल पर चल रहा है।
(1)पंवारा
पंवारा थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव के सुखराम पटेल सड़क पार करते समय वृद्ध को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। जफराबाद के समोधपुर निवासी प्रहलाद व एक पैर से दिव्यांग दीनानाथ भदोही से बाइक से घर आ रहे थे।
(2)मड़ियाहू
मड़ियाहूं बाईपास पर सामने से आ रही दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो ने बस वाले से ओवरटेक के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक व पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहगंज के पिलकीछा के समीप सियार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल खुटहन निवासी दिलीप है।
(3)
जौनपुर /सीहीपुर/थाना लाइन बाजार
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के ढेरापुर निवासी रामसूरत यादव अपनी पत्नी व पौत्र यश के साथ शहर से बाइक पर घर आ रहे थे। बाइक में तेल भराने के लिए सीहीपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर मुड़े थे कि मछलीशहर की तरफ से आ रही ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me