Blog

रविवार, 25 दिसंबर 2016

रामसेवज विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

हाईवे पर लुटेरों का राज, बाल-बाल बचे युवक

बाघराय नगर कोतवाली के सेनानीनगर निवासी सचिन पुत्र जगत बहादुर सिंह अपने छोटे भाई नितिन कुमार सिंह के साथ बाघराय थाना क्षेत्र के उसरा पुर गांव में एक निजी कार्यक्रम में शुक्रवार की शाम आए थे। रात लगभग आठ बजे घर लौटते समय कमासिन भिटारा के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक करने का प्रयास किया। यह देख सचिन ने अपनी गाड़ी तेजी से भगाई। बदमाशों ने तमंचे से दो राउंड गोलियां चलाई किन्तु सचिन ने बाइक नहीं रोकी। इस वारदात से दोनो सहम गए पुलिस को सूचना देने पर थानाध्यक्ष राज किशोर ने आरोपियों की तलाश करने की कोशिश की पर आरोपी भागने मे सफल रहे। सचिन की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया।

दस लीटर शराब के साथ धराया

बाघराय थाना बाघराय के एसआइ श्याम प्रकाश पांडेय ने मोती राम का पुरवा बेधन गोपाल पुर में संजय सरोज के यहां छापेमारी करके दस लीटर शराब बरामद की। इसके बाद संजय को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me