प्रतापगढ़
करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
संडवा अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही से करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विरोध के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। फिर सात घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
नरी के पाल बस्ती निवासी रामलखन पाल (62) शनिवार की सुबह छह बजे शौच के लिए खेत की ओर गया था। रास्ते में हाइटेंशन लाइन का ढीला तार लटक रहा था। कोहरे के कार तार दिखाई नहीं पड़ा। रामलखन ढीले तार के चपेट में आने से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घंटे भर तक रामलखन के घर न लौटने पर परिजनों ने खोज की तो उसका शव खेत में पड़ मिला। इससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर प्रधान देवी प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ अंतू पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी पर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश फैल गया। ग्रामीण मौके से शव नहीं उठने दे रहे थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश मिश्र व अंतू पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता ओपी मिश्रा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की पहल की। इस पर दोपहर एक बजे एसडीओ मदनलाल, जेई प्रमोद मौर्य ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me