हमीरपुर-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमीरपुर में सैकड़ों सौगातों की बारिश की,बांदा के 4 नये पुलों का किया शिलान्यास,बांदा 2 रेलवे ओवर ब्रिज का किया शिलान्यास,बांदा 2 नदी ब्रिज का सीएम ने किया शिलान्यास,160 करोड़ की लागत से ब्रिज बनाएगा सेतु निगम,जालौन के नून नदी के नये ब्रिज का किया लोकार्पण,सेतु निगम ने 6.80 करोड़ की लागत से बनाया है पुल,बिलराया-पनवाड़ी राजमार्ग पर बना सेतु निगम का ब्रिज,सेतु निगम के 5 पुलों की सीएम अखिलेश ने दी सौग़ात,इस पुलों से होगा बुंदेलखण्ड का विकास
हमीरपुर-सीएम अखिलेश यादव का बयान-किसानों को गुमराह करने वाले नेताओं की सच्चाई सामने आए,किसी के साथ भी अन्याय हो,मुख्यमंत्री के संज्ञान में आना चाहिए,दुनिया की सबसे बेहतर सड़क समाजवादियों ने बनाई,दुनिया के बेहतरीन लड़ाकू विमान भी सड़क पर उतरे थे,किसी भी सड़क निर्माण में किसानों को नहीं होने दी परेशानी,भारतीय जनता पार्टी के लोग नहीं समझा पाए अच्छे दिनों का मतलब,अच्छे दिन लाने वाले लोगों ने गरीबों,किसानों को लाइन में खड़ा किया,500-1000 के नोट बंद करने से कालाधन,भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा,पैसा काला-सफेद नहीं होता,लेनदेन काला-सफेद होता,राजनीति में वादाखिलाफी करने वाले भी भ्रष्टाचारी होते हैं,बुंदेलखंड में संकट के दौरान सरकार ने गरीबों की मदद की,व्यापार बढ़ने से तरक्की खुशहाली आती है,बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था चौपट की,समाजवादी लोगों ने काम करके दिखाया,झांसी में 500 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हुआ,जालौन का मेडिकल कालेज सपा सरकार ने चलाया,एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में पानी का कोई इंतेजाम नहीं किया,बीएसपी ने ललितपुर में दूध का प्लांट लगाया था,चला नहीं,सपा सरकार ने हर क्षेत्र में काम करके दिखाया,बुंदेलखंड में पानी की खाली ट्रेन भेजकर धोखा किया,ललितपुर,झांसी,जालौन में सोलर प्लांट लगाए,समाजवादी नाम लिखने से केन्द्र से बजट नहीं मिलता,108 और 102 को हमने अपने बजट से चलाया,यूपी 100 से थाने नहीं जाना पड़ेगा,पुलिस मौके पर जाएगी,उत्तर प्रदेश पूरे देश में उदाहरण बनने जा रहा है,लखनऊ में डाक्टर के घर बदमाशों को यूपी 100 से पकड़ा,यूपी 100 का बहुत जिम्मेदारी वाला काम है,यूपी 100 को भरोसे का नम्बर बनना चाहिए,बीजेपी के नेताओं को लाठी मारकर बुआ जी ने जेल भेजा था,बुआ जी ने बीजेपी के नेताओं को पिटवाया था,केस वापस करने के लिए नेता हमारे पास आए थे,समाजवादी पार्टी ने हर क्षेत्र में काम करके दिखाया,एक्सीडेंट में किसानों की मदद बीमा योजना से करेंगे,तिल की पैदावार पर सब्सिडी सपा सरकार ने दी,बुंदेलखंड में तालाब खुदवाने का काम किया,बुंदेलखंड में खेतों तक पानी पहुंचाने का काम करेंगे,पानी पहुंचाने के लिए पैकेज देने की जरूरत होगी तो देंगे,एक हिस्से का काम तो समाजवादियों ने कर दिया,बुंदेलखंड में इंडस्ट्री के लिए भी विचार करेंगे,किस जिले में क्या काम हुआ है मैं बता सकता हूं,घास की रोटी खाने की खबर बहुत चलाई गई थी,घास की रोटी बनाने वाली माता जी से मैं मिला था,माता जी के कहने से समाजवादी पैकेट में चावल भी दिया
नोएडा-कॉम्बिफ्लैम का सैंपल जांच में ड्रग विभाग की जांच में फेल,जुलाई माह में सेक्टर 29 से टीम ने लिए थे दवा के सैंपल,लखनऊ की प्रयोगशाला में फेल हुआ दवा का सैम्पल,ड्रग विभाग जारी किया एलर्ट,नोएडा ड्रग विभाग ने लिया था सैम्पल
लखनऊ-महानगर में BOI के वाहन से कैश बॉक्स की लूट,बैंक के कैश बॉक्स में था लाखों रुपये की करेंसी,बैंक वाहन से बैंक आया था रुपये का कैश बॉक्स,महानगर पुलिस मामले की जांच में जुटी
लखनऊ-यूपी के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला की प्रेस कांफ्रेंस,एलडीए की जमीन पर कब्जे के आरोप के पर शारदा ने दी सफाई-दुकानों को खुद मैंने हटवाया
बागपत-मामूली विवाद में 2 पक्षों संघर्ष,पथराव,फायरिंग में 3 लोग घायल,भर्ती,शहर कोतवाली के केतीपुरा मोहल्ले की घटना
हाथरस-पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ का खुलासा,सिपाहियों पर फायरिंग करने वाले 4 बदमाश अरेस्ट,12 दिसम्बर की रात को पुलिस की हुई थी बदमाशों से मुठभेड़,सिकंदराराऊ के कासगंज रोड से SOG,पुलिस ने की गिरफ्तारी
आगरा-सेंट्रल जेल की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़,जेल के लिए अहम 1 नं.निगरानी टॉवर से नहीं हो रही निगरानी,वॉच टॉवर के पास बैरियर लगाकर 1 होमगॉर्ड कर रहा निगरानी,डीआईजी जेल ने मामला वरिष्ठ जेल अधीक्षक पर डाला,वेस्ट यूपी की संवेदनशील जेलों में शुमार है सेंट्रल जेल
जौनपुर-जिला अस्पताल में इंसानियत हुई शर्मसार,घंटों इमरजेंसी के बाहर ठेले पर पड़ा रहा मरीज,तीमारदार इलाज के लिए लगाते रहे डॉक्टरों से गुहार,चैंबर से निकलकर डॉक्टरों ने देखना भी मुनासिब नहीं समझा,जौनपुर जिला अस्पताल में मर गई डॉक्टरों की इंसानियत
फिरोजाबाद-समाजवादी पार्टी के सांसद अक्षय यादव का बयान-जरुरत पड़ी तो संसद में फिर फाड़ेंगे कागज,नोटबंदी से आम आदमी परेशान,केंद्र सरकार बेफिक्र,भाजपा नेताओं ने पहले ही बदलवा लिए थे नोट
बुलंदशहर-विवाहिता को मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास,90 फीसदी जली महिला को हायर सेंटर भेजा गया,दहेज की मांग को लेकर पति,सास,जेठ ने जलाया,शिकारपुर थाना क्षेत्र के अजनारा गांव का मामला
दिल्ली-ई-ट्रांजेक्शन पर सरकार छोटे दुकानदारों,उद्यमियों को पुरस्कृत कर सकती है,कैशलेस ट्रांजेक्शन करने पर हर महीने पुरस्कृत किया जाएगा,ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का रिवार्ड हर माह एकाउंट में ट्रांसफर होगा,ई-ट्रांजेक्शन स्वीकार करने वाले दुकानदार भी होंगे पुरस्कृत,हर तीसरे महीने बम्पर पुरस्कार दिए जाने की भी योजना है
शाहजहांपुर-ज्वेलर्स की दुकान से लाखों की चोरी,सर्राफा की दोनों दुकानों में छत काटकर चोरी,सदर बाजार के मुख्य बाजार की घटना
बाराबंकी-नोटबंदी को लेकर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल,अधिवक्ता शिवकुमार शुक्ला ने मुकदमा शुरू करने की अर्जी दी,आईपीसी की धारा 406 के तहत मुकदमा शुरू करने की अर्जी,बैंक में लाइन लगाने के बाद भी पैसा न मिलने की शिकायत
मेरठ-केशव प्रसाद मौर्या का मेरठ में वकीलों ने किया विरोध,वकीलों ने केशव प्रसाद मौर्या का रास्ता रोका,पुलिस लाइन के दूसरे गेट से निकलेंगे केशव मौर्या,हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर वकीलों का हंगामा
लखनऊ-यूपी के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला की प्रेस कांफ्रेंस,एलडीए की जमीन पर कब्जे के आरोप के पर शारदा ने दी सफाई-दुकानों को खुद मैंने हटवाया,तालाबों पर अवैध कब्जे के कारण मैंने खुद गिरवाया,तालाबों पर अवैध कब्जे मुक्त कराए जाएं
लखनऊ-महोबा में 220 केवी ट्रांसमिशन केंद्र का लोकार्पण हुआ,22 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है उपकेंद्र,पनवाड़ी,राठ,चरखारी को बिजली आपूर्ति में होगी आसानी,सीएम अखिलेश ने आज हमीरपुर से किया लोकार्पण,30 करोड़ की लागत से चित्रकूट में 132 केवी उपकेंद्र प्रस्तावित ,चित्रकूट और मऊ में 132 केवी उपकेंद्र से होगी सप्लाई
मेरठ-केशव प्रसाद मौर्या का मेरठ में वकीलों ने किया विरोध,वकीलों ने केशव प्रसाद मौर्या का रास्ता रोका,पुलिस लाइन के दूसरे गेट से निकले केशव मौर्या,हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर वकीलों का हंगामा,वकीलों ने बीजेपी के होर्डिंग्स में लगाई आग,बीजेपी के खिलाफ वकीलों ने की नारेबाजी,सिविल लाइन थाने के सर्किट हाउस पर हंगामा
मुरादाबाद-बैंक की लाइन से 40 हजार रुपए की चोरी,कुंदरकी के पीएनबी की लाइन में रुपए चोरी
महराजगंज-मोहनापुर में बैंक से कैश न मिलने पर हंगामा,बैंक कर्मियों ने आज भी नहीं खोला बैंक,लोग नाराज,पुरंदरपुर थाने के मोहनापुर एसबीआई का मामला
जौनपुर-जिला अस्पताल में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार,घंटों इमरजेंसी के बाहर ठेले पर पड़ा रहा मरीज,तीमारदार इधर से उधर लगाते रहे चक्कर
गाजीपुर-रेप पीड़िता के परिजनों ने SP गाजीपुर से लगाई गुहार,केस दर्ज होने के 5महीने बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं,BJP नेता सच्चिदानंद सिंह के पुत्र समेत 3 पर दर्ज है केस,जखनियां विधान सभा क्षेत्र से प्रभारी हैं सच्चिदानंद सिंह,परिजनों ने BJP नेता पर लगाया धमकाने का आरोप,मुकदमा वापस लेने का डाला जा रहा आरोप,सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव का मामला
कानपुर-राजकीय चर्म संस्थान के लैब में लगी आग,दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,कोहना थाना क्षेत्र की घटना
बलिया-अतीक अहमद मामले में शिवपाल यादव का बयान-अतीक मामले में जांच के बाद कार्रवाई करेंगे,हम 175 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुके,बची सीटों पर नेता जी की सहमति के बाद होगी घोषणा,बीजेपी पहले से विवादित पार्टी रही है,नोटबंदी करके बीजेपी ने देश को परेशान किया,कांग्रेस से गठबंधन के बारे में जानकारी नहीं
लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का सपा पर हमला-गुंडो,बदमाशों,माफियाओं को सपा सरकार जेल भेजे,UP में खुलेआम अपराध कर रहे हैं गुंडे बदमाश,बीजेपी नेताओं के केस सीएम ने वापस करवाए,इससे सपा-बीजेपी की मिलीभगत साफ होती है,इलाहाबाद में सपा के प्रमुख नेता की गुंडई उजागर,अतीक अहमद के कारनामे अखबारों की सुर्खियां
लखनऊ-मायावती की अखिलेश यादव को खुली चुनौती-कानून व्यवस्था हाई-फाई होने का नाटक न करें अखिलेश,अतीक अहमद के कारनामों को लेकर कटघरे में किया खड़ा,दम है तो गुंडे माफियाओं को भेजें सलाखों के पीछे,प्रदेश में खुलेआम अपराध,आमजन में त्राहि-त्राहि,बुंदेलखंड में अखिलेश ने दोहराई घिसी पिटी बातें,सपा-भाजपा का अंदरुनी गठजोड़ हुआ उजागर,भाजपा नेताओं से केस हटाना उसी का उदाहरण
महोबा-बैंक में पैसा निकालने आए वृद्ध की मौत,बैंक परिसर में वृद्ध बालादीन की मौत से मचा हंगामा,इलाहाबाद बैंक में पैसा निकालने आया था वृद्ध,पनवाड़ी कस्बे के इलाहाबाद बैंक की घटना
लखनऊ-यूपी 100 को फेक कॉल से परेशान करने वालों पर खतरा,गोरखपुर के बाद वाराणसी से भी पकड़ा गया फेक कॉलर,यूपी STF ने मंगाई टॉप-50 फेक कॉलर्स की लिफ्ट,UP STF की सभी टीमें फेक कॉलर्स के पीछे लगाई गईं,बिना काम के 1 दिन में 150 कॉल तक हो रही थी फेक कॉल,वाराणसी से STF ने पकड़ा गया फेक कॉलर
लखनऊ-बीएसपी के विधायक गेंदालाल ने भाजपा ज्वाइन की,BSP के अलीढ़ प्रभारी रामप्रकाश ने भी थामा बीजेपी का दामन,हाथरस से 2 बार बीएसपी विधायक गेंदालाल ने बीजेपी ज्वॉइन किया,प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर,एच.एन दीक्षित ने कराई ज्वॉइनिंग
लखनऊ-इंडियन ऑयल बना लखनऊ का पहला कैशलेस पेट्रोल पंप,पेटीएम,डेबिट,क्रेडिट कार्ड के जरिए ग्राहक कर सकते हैं पेमेंट,कैश की किल्लत के बीच चेंज की दिक्कत से मिला छुटकारा,रात 12 बजे से पेट्रोल पंप पर भी 500 के पुराने नोट होंगे बंद,कैशलेस पेमेंट से 0.75 रुपए की पेट्रोल पर मिल रही छूट
लखनऊ-एलडीए की जमीन पर कब्जे का मामला,राज्यमंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने दी सफाई,अपनी ही पार्टी के नेताओं पर साजिश का आरोप,पूर्व सांसद सुशीला सरोज सहित कई नेताओं पर आरोप,मंत्री ने प्रो. रामगोपाल यादव से भी जताई नाराजगी.......मेरे भाई के हत्यारे के बेटों से की मुलाकात,मुझे इग्नोर कर मुझसे नहीं की मुलाकात-शारदा
लखनऊ-लोहिया संस्थान को सीएम 1200 करोड़ योजनाओं का देंगे तोहफा,20 दिसंबर को लोहिया संस्थान में योजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास,कैंसर पीड़ितों के लिए भी विश्व स्तरीय इलाज की होगी व्यवस्था,लोहिया संस्थान को गोमतीनगर विस्तार में मिलेग 200 बेड का अस्पताल,20 दिसंबर से अस्पताल मरीजों की मुफ्त सेवा भी शुरू करेगा,किडनी ट्रांसप्लांट,लिवर का भी अस्पताल में होगा विश्वस्तरीय इलाज,लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ.दीपक मालवीय ने दी जानकारी
लखीमपुर खीरी-मोहम्मदी में किशोरी पर प्रेमी के तेजाब फेंकने का मामला,गरीब परिजन किशोरी का नहीं करा पा रहे इलाज,पीड़ित परिजनों ने सीएम से लगाई मदद की गुहार,सपा राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश ने सीएम को लिखा पत्र,लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
लखनऊ-मोटरसाइकिल खरीद पर यूपी बीजेपी प्रदेश महामंत्री का बयान-बीजेपी को कुल 2500 मोटर साइकिलें खरीदनी हैं,सभी बाइकों की खरीद का भुगतान चेक से किया जाएगा,चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार के लिए इस्तेमाल होंगी बाइकें,हर विधान सभा क्षेत्र में भेजी जाएंगी 4 मोटरसाइकिलें
लखनऊ-इलाहाबाद में अतीक अहमद मामले में बीजेपी का बयान,बीजेपी ने अतीक अहमद की गिरफ्तारी की मांग की,बीजेपी प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने की मांग
लखनऊ-सूचना आयुक्त के चयन को लेकर अहम बैठक,कल शाम 6.30 बजे 5 कालीदास मार्ग पर होगी बैठक,सीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में होगा चयन,विधान परिषद के नेता सदन अहमद हसन बैठक में रहेंगे,नेता विपक्ष भी सूचना आयुक्त चयन बैठक में होंगे शामिल
गोरखपुर-SBI ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 50 हजार की लूट,बाइक सवार बदमाश रुपए लूटकर मौके से फरार,बासगांव थाना क्षेत्र के मालहनपार इलाके की घटना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me