Blog

शुक्रवार, 20 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

लखनऊ-समाजवादी पार्टी की लिस्ट में हुए 3 बदलाव,आगरा के एत्मादपुर से राकेश बघेल का टिकट कटा,आगरा के एत्मादपुर से राज बेती बघेल को टिकट मिला,बरेली कैंट और बरेली शहर के प्रत्याशी होल्ड किए गए 

लखनऊ-दिल्ली से लखनऊ पहुंचे राजबब्बर का बयान-गठबंधन के बारे में कोई जानकारी नहीं,कार्यकर्ताओं का सम्मान,पार्टी का सम्मान,अपनी लिस्ट जारी करना हर पार्टी का हक....छोटे दलों के गठबंधन के राजबब्बर ने दिए संकेत,दिल्ली में 6 बजे एक बार फिर होगी कांग्रेस नेताओं की बैठक,दिल्ली में बैठक में गठबंधन पर होगी चर्चा 

वाराणसी-रथयात्रा में टैम्पो पलटने से 3 विदेशी नागरिक घायल,BHU ट्रामा सेंटर में हुआ उपचार,वाराणसी के भेलूपुर की घटना

लखनऊ-2014 के नतीजे दोहराने की रणनीति में लगे अमित शाह,यूपी विधानसभा की हर सीट पर अमित शाह की पैनी नजर,यूपी के नेताओं के साथ जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन,बीजेपी में तीसरे,चौथे,पांचवे चरण के लिए मंथन,कई जगह दूसरे दलों के नेताओं पर बीजेपी की नजर,लगभग 150 से अधिक प्रत्याशियों की सूची होगी जारी,देर शाम या कल आ सकती है बीजेपी की सूची,पूर्वांचल की सूची अगली बैठक के बाद होगी जारी 

इटावा-दंबगों के साथ मिलकर पुलिस ने मचाया तांडव,पुलिस ने महिलाओ और बच्चों से की मारपीट,एक महिला गंभीर रुप से घायल,गेहूं की 18 बोरिया भी उठा ले गई पुलिस,थाना बैधपुरा के नगला करण गांव की घटना

कुशीनगर-युवती की गला रेतकर हत्या करने का मामला,पुलिस को शव ले जाने से परिजनों ने रोका,मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई,बिसुनपुरा थाना के चाफ गांव की घटना

सोनभद्र-पूर्व विधायक,आदिवासी नेता विजय सिंह गौड़ सपा में शामिल,दुद्धी की सुरक्षित सीट से 7 बार रह चुके हैं विधायक,आज सीएम अखिलेश से मिलकर सपा में हुए शामिल

इलाहाबाद-नंदगोपाल नंदी के समर्थकों को पुलिस ने रोका,आचार संहिता उल्लंघन करने पर पुलिस ने रोका,सुभाष चौराहे जश्न मनाने पहुंचे थे नंदी समर्थक,नंदगोपाल नंदी,अभिलाषा गुप्ता BJP में हुए हैं शामिल

लखनऊ-विजय सिंह गौड़ सपा में हुए शामिल,यूपी में आदिवासियों के बड़े रहनुमा माने जाते हैं विजय सिंह,सोनभद्र की दुद्धी सीट से चुनाव लड़ेंगे विजय सिंह गौड़,ST के लिए आरक्षित है दुद्धी विधानसभा सीट  

फैजाबाद-पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा 65 लाख कैश,पीएनबी के वाहन से मिली नई और पुरानी करेंसी,अयोध्या के रामजानकी मंदिर के पास पकड़ा गया कैश

प्रतापगढ़-जेलर संतोष कोरी का जिला जेल में तांडव,कैदी गुलशाद को लाठी-डंडों से जमकर पीटा,जेलर की पिटाई से बंदी गुलशाद का टूटा हाथ,बंदी को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में कराया भर्ती,रानीगंज के तिवारीपुर का रहने वाला है बंदी

जौनपुर-चार बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला,एक बच्ची की मौत,दूसरा बच्चा नदी में बहा,मां सहित दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया,मुंगरा बादशाहपुर के छलैटा गांव की घटना 

चंदौली-बंद बोरे में 4.50 लाख का कैश बरामद,पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया,मुगलसराय क्षेत्र के जलीलपुर गांव का मामला

लखनऊ-बिजनौर के नगीना विधानसभा से सपा ने प्रत्याशी बदला,यशवीर सिंह की जगह पर मनोज कुमार पारस को टिकट

गोरखपुर-एटा की घटना के बाद जागा ARTO प्रशासन,ARTO ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान,24 स्कूली वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई,राजघाट ,कैंट थाना क्षेत्र में चलाया गया अभियान

वाराणसी-दुराचार के आरोपी आसाराम के बेटे बनाई पार्टी,नारायण प्रेम सांई ने बनायी ओजस्वी पार्टी,150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओजस्वी पार्टी,ओजस्वी पार्टी के प्रदेश महासचिव सतीश ने दी जानकारी,आसाराम के बेटे नारायण सांई भी जेल में हैं बंद,पंजाब की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओजस्वी पार्टी,आसाराम के बेटे नारायण सांई भी लड़ेंगे चुनाव 

लखनऊ-गोमतीनगर CMS की कई गाड़ियां चल रहीं बिना फिटनेस,बिना सीएनजी फिटनेस स्कूली बच्चे ढो रहीं गाड़ियां,एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने 3 गाड़ियों का किया चालान,राजधानी में बड़ी संख्या में बिना फिटनेस चल रहीं गाड़ियां 

लखनऊ-यूपी में आरपीआई ने भी उतारे अपने प्रत्याशी,आरपीआई ने 58 प्रत्याशियों की सूची जारी की,रामदास आठवले हैं आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष 

लखनऊ-केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले का लखनऊ में बयान-आरपीआई बाबा अंबेडकर के विचारों पर चलती है,15-20 सीटों पर बीजेपी से गठबंधन चाहता था,लेकिन यूपी में बीजेपी से नहीं हो सका गठबंधन,यूपी की 58 सीटों पर आज प्रत्याशी घोषित किए,हम बीजेपी का नुकसान नहीं करना चाहते,उत्तर भारतीय लोगों का महाराष्ट्र में स्वागत है

लखनऊ में भीषण जाम से लोग परेशान,हजरतगंज चौराहे से बापूभवन चौराहे तक जाम,हजरतगंज से चारबाग जाने वाले लोग जाम में फंसे,बापू भवन के पास चल रहा मेट्रो का काम,रोजाना जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत

चंदौली-20.8 किलो चांदी के साथ युवक गिरफ्तार,जीआरपी मुगलसराय ने स्टेशन से किया अरेस्ट,सेल्स टैक्स के अधिकारी युवक से कर रहे पूछताछ 

लखनऊ-रघुराज प्रताप सिंह ने मुलायम सिंह से की मुलाकात,मुलाकात के बाद बोले रघुराज प्रताप सिंह,सपा प्रत्याशियों को मुलायम सिंह ने दिया आशीर्वाद,अखिलेश के समर्थन में जनसभाएं व रैलियां करेंगे मुलायम सिंह,कांग्रेस के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं-रघुराज प्रताप सिंह 

इलाहाबाद-यूपी पुलिस में 35 हजार सिपाहियों की भर्ती का मामला,सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने किया फैसला सुरक्षित,हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती रूल की पूरी पत्रावली की तलब,24 जनवरी को पत्रावली पेश करने का HC ने दिया निर्देश,याचिका में चयन प्रक्रिया को दी गई है हाईकोर्ट में चुनौती

लखनऊ-जीएस वर्ल्ड कोचिंग पर छात्रों की फीस लेकर भागने का आरोप,कोचिंग के बाहर छात्रों ने किया जमकर हंगामा,छात्रों का आरोप फीस के लाखों रुपये लेकर भागा संचालक,अलीगंज के पुरनिया क्षेत्र का मामला

मथुरा-कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर ने आचार संहिता का उल्लंघन किया,नामांकन रैली में लोगों को बांटे 100-100 रुपये के कूपन,नामांकन में आये लोगों को खाने के पैकेट भी बांटे गये,बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए दिये गये 100-100 रुपये,मथुरा-वृंदावन सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं प्रदीप माथुर 

हरदोई-स्कूल में बैठकर चेकिंग कर रहे एआरटीओ,चेकिंग के नाम पर हो रही खानापूर्ति,रिएलिटी टेस्ट में फेल हुआ एआरटीओ प्रशासन 

लखनऊ-BJP ने DM मेरठ बी.चंद्रकला की शिकायत की,निर्वाचन आयोग में डीएम बी.चंद्रकला की शिकायत,सपा कार्यकर्ता की तरह काम कहीं DM मेरठ-बीजेपी,बीजेपी नेता डॉ.चंद्रमोहन ने आयोग में की शिकायत 

हाथरस-नामांकन करने पहुंचे BSP प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय,सादाबाद विधानसभा से BSP के प्रत्याशी है रामवीर

भदोही-प्रमोद निगम के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग,व्यापारियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने DM-SSP को सौंपा ज्ञापन,कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर लोगों ने जताया विरोध 

दिल्ली-सपा की लिस्ट आने के बाद कांग्रेस की बैठक,यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद,प्रशांत किशोर की मीटिंग,सपा की पहली लिस्ट आने के बाद बैठक में हो रही चर्चा

कुशीनगर-दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या,घर के बाहर बरामद हुआ युवती का शव,परिजनों ने दुराचार के बाद हत्या की जताई आशंका,दूसरे समुदाय के युवकों पर हत्या का आरोप,विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ कोईरी टोला की घटना 

प्रतापगढ़-पेशी पर आए बंदियों के हंगामे का मामला,बिना पेशी कराए ही जेल वापस लौटाए गए कैदी,सीओ से वार्ता के बाद भी नाराज कैदी नहीं माने,जेलर के ऊपर कार्रवाई की मांग पर अड़े कैदी

कानपुर-एटा स्कूल बस हादसे के बाद नहीं चेता RTO,बिना फिटनेस के 20-30 बच्चे ढो रहीं स्कूल वैन,किदवईनगर के मदर टेरेसा,पूरनचंद स्कूल का मामाला

गोरखपुर-एटा हादसे के बाद नहीं सुधर रहा RTO प्रशासन,डग्गेमार ऑटो से ढोए जा रहे स्कूली बच्चे,स्कूल वाहनों में सुरक्षा के मानक ताक पर रखे गए,जनपद में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति

महोबा-परिवहन विभाग की लापरवाही उजागर,एटा हादसे के बाद भी नहीं हुई चेकिंग,बिना फिटनेस के चल रहीं बसें और वैन,नाबालिग चला रहे वैन,हादसे को दे रहे दावत

बरेली-पुलिस ने पकड़ी अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री,6 बंदूक,1 तमंचा,5 कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण बरामद,2 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछताछ,बहेड़ी थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में चल रही थी फैक्ट्री

कानपुर-चकेरी पुलिस को 3 साल की बच्ची से शांतिभंग का खतरा,परिवार के 6 लोगों को चकेरी पुलिस ने किया पाबंद,3 साल की बच्ची को भी चकेरी पुलिस ने पाबंद किया 

फिरोजाबाद-लाइसेंसी पिस्टल के साथ एक युवक हिरासत में,नामांकन स्थल पर जबरन घुसने की कर रहा था कोशिश,निर्दलीय प्रत्याशी के साथ पिस्टल लेकर आया था समर्थक,मठसेना थाना क्षेत्र के जिला मुख्यालय परिसर का मामला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me