Blog

गुरुवार, 19 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

एटा में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा,अबतक 25 बच्चों की मौत,स्कूल की बस में कुल 62 स्कूली बच्चे थे सवार,रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बावजूद भी दौड़ रही थी बस,3 दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल,अस्पताल रेफर,छुट्टी के आदेश के बाद भी खुला था जेएस पब्लिक स्कूल,सर्दी के चलते डीएम ने दिए हैं स्कूलों में छुट्टी के आदेश,अलीगंज थाना क्षेत्र के असदपुर गांव के पास हुआ हादसा,DM ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ FIR के दिए निर्देश,....जेएस पब्लिक स्कूल की मान्यता होगी रद्द-जिलाधिकारी

लखनऊ-मुख्यमंत्री ने एटा दर्दनाक हादसे पर जताया दुख,कमिश्नर और डीएम को मौके पर पहुंचने के दिए निर्देश,सीएम ने घायलों का मुफ्त इलाज कराने के दिए निर्देश......घायलों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए-CM

दिल्ली-एटा दर्दनाक हादसे पर पीएम ने ट्वीट कर जताया दुख.....मैं दुआ करता हूं कि इस हादसे में जो घायल हैं जल्द ठीक हों- पीएम

लखनऊ-एटा दर्दनाक हादसे पर BSP सुप्रीमो मायावती ने जताया शोक,पीड़ित परिवारों के प्रति बीएसपी सुप्रीमो मायावती जताई संवेदना

लखनऊ-प्रोफेसर रामगोपाल यादव 5 कालीदास मार्ग पर मौजूद,पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी,किरनमय नंदा भी मौजूद,सीएम अखिलेश के साथ गठबंधन पर हो रही चर्चा

लखनऊ-बर्खास्त सपा नेता गौरव दुबे को बहाली के बाद पद भी मिला,दोबारा बने मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष,बिग्रेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 7 दिन में गठन करने के निर्देश

लखनऊ-एटा हादसे पर राज्यपाल राम नाईक ने जताया दुख,हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्ति की,राज्यपाल ने घायल बच्चों के जल्द ठीक होने की कामना की

लखनऊ-बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान-लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक में रखकर काम कर रही सपा,सत्ता में वापसी न होने का सपा मुखिया को अहसास,सपा बचे लैपटॉपों को अपना कार्यकर्ताओं में बांट रही,वोटों के स्वार्थ में विभिन्न धर्म,जातियों के लोगों में बांटे पुरुस्कार,खराब कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर वोट करेगी जनता,चुनाव के मद्देनजर जल्दबाजी में किए गए शिलान्यास,जनता के साथ खिलवाड़,विश्वासघात कर रही सपा,जनता की आंखों में धूल झोंक रही समाजवादी सरकार,चुनाव में सपा को फायदे के बजाय होगा नुकसान

आगरा-वैन से चेकिंग में 20 लाख कैश बरामद,तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी,आयकर विभाग को पुलिस ने दी सूचना,रकाबगंज के साईं की तकिया से बरामदगी

दिल्ली-महागठबंधन पर आरएलडी के चलते फंसा पेंच,कांग्रेस के कोटे से आरएलडी को सीट देना चाहती है सपा,मामले को लेकर पार्टियों में लगातार बातचीत जारी,पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर आरएलडी की दावेदारी,लेकिन पश्चिमी यूपी में सपा के मजबूत दावेदार,इसी के चलते अभी तक नहीं हो पा रहा पार्टियों में गठबंधन

कानपुर-अंधविश्वास का एक और मामला आया सामने,नवजात के शव को ग्रामीणों ने माना देवी का रूप,नवजात के शव को रखकर ग्रमीण चढ़ा रहे चढ़ावा,बच्ची को देवी का रूप मान गांव में की जा रही पूजा,ग्रामीण ने मां से छीना नवजात बच्ची का शव,बिठूर के हृदयपुर गांव में अधंविश्वास का खेल जारी

मथुरा-कर्नाटक के व्यापारियों से लूट का पुलिस ने किया खुलासा,पुलिस ने 2 आरोपियों को तमंचे सहित किया गिरफ्तार,गोवर्धन थाना क्षेत्र से की गई लुटेरों की गिरफ्तारी

वाराणसी-जिले में अखिलेश-राहुल के पोस्टर लगाने का मामला,धार्मिक भावनाएं आहत करने पर एक युवक पर मुकदमा,शहर के कई इलाकों में लगाए गए थे अखिलेश-राहुल के पोस्टर

अमरोहा-रुई गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग,दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं,नौगावां थाना क्षेत्र के बिजनौर मार्ग की घटना
 
मैनपुरी-शादी के पांडाल से फेरे के बाद दूल्हा फरार,लड़की पक्ष ने बारात को बनाया बंधक,किसनी क्षेत्र के कस्बे इलाके की घटना

सीतापुर-रंजिश में युवक की धारदार हथियार से हत्या,4 लोगों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज,मानपुर थाना क्षेत्र के बदालपुरवा की घटना

लखनऊ-सपा ने बरेली,सहारनपुर,महराजगंज के जिलाध्यक्ष बदले,बरेली में वीरपाल सिंह की जगह शुभलेश यादव जिलाध्यक्ष,सहारनपुर में महाजिर हसन की जगह जगपाल दास गुर्जर,महराजगंज में यमुना यादव की जगह राजेश यादव जिलाध्यक्ष

फैज़ाबाद-ट्रक-टेम्पो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत,3 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,कोतवाली रुदौली के हीरापुरवा के पास हादसा

प्रतापगढ़-बीएसए ने आधा दर्जन शिक्षकों के निलंबन का दिया आदेश,निरीक्षण के दौरान बाबागंज में स्कूल से नदारद मिले शिक्षक

कानपुर-स्कूली बच्चों से भरी टैंपो में कार ने मारी टक्कर,टैंपो चालक की मौके पर मौत,बच्चे मामूली घायल,कार की टक्कर से टैंपो चालक की मौके पर मौत,बिठूर थाना क्षेत्र के मैनावती मार्ग की घटना

उन्नाव-कुसुम्भी स्टेशन की बेंच पर व्यक्ति का शव मिला,लोगों ने जताई ठंड से मौत की आशंका,जीआरपी ने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा 

कानपुर-अवैध नीली बत्तियों के खिलाफ जिले में चला अभियान,अभियान के तहत 250 से अधिक नीली बत्तियां उतारी गईं,आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद DM ने चलाया अभियान,नंबर के आधार पर वाहन स्वामियों को भेजा जाएगा नोटिस

दिल्ली-सुनील बंसल अमित शाह से मिलने आवास पहुंचे,संगठन महामंत्री रामलाल भी शाह से मिलने पहुंचे,बीजेपी सीईसी की शाम को 6 बजे होगी बैठक,प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा के बाद लगेगी मुहर,अमित शाह के आवास पर BSF को किया गया तैनात

फर्रुखाबाद-मैजिक-डीसीएम की टक्कर में एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल,3 बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती,कंपिल रोड थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

आगरा-चेकिंग के दौरान कार से 7 लाख की नई करेंसी बरामद,पुलिस और आयकर विभाग की टीम कर रही पूछताछ,ताजगंज थाना क्षेत्र के तोरा चौकी इलाके का मामला

गाजियाबाद-फ्लैट में आग लगने से सोसाइटी में मचा हड़कंप,आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख,इंदिरापुरम क्षेत्र के एक्जोटिका अपार्टमेंट की घटना

सीतापुर-2 दिन से लापता बच्चे का शव खेत में मिला,धारदार हथियार से की गई बच्चे की हत्या,संदना थाना क्षेत्र के सोनारी गांव का मामला

बहराइच-पति ने पत्नी की हत्याकर शव को दफनाया,एक माह पूर्व गोंडा जिले की शबाना से हुई थी शादी,डीएम के आदेश पर शव कब्र से निकालने की तैयारी,रिसिया क्षेत्र के कमोलिया की घटना,पति गिरफ्तार

सुल्तानपुर-स्कूल जा रही छात्रा से मनचलों ने की छेड़छाड़,विरोध करने पर भाई और बहन को जमकर पीटा,आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम,जयसिंह कोतवाली के बरौसा चौराहा का मामला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me