Blog

रविवार, 19 फ़रवरी 2017

✨तीखी आवाज़ उत्तर प्रदेश पर शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें✨

लखनऊ-वोटर आईडी के बावजूद सैकड़ों लोग नहीं डाल सके वोट,वोटर लिस्ट से नाम गायब होने से घंटों लाइन में लगे रहे लोग,लखनऊ के रिटर्निंग ऑफिसर नहीं उठा रहे फोन

औरैया-पीठासीन अधिकारी की जगह मतदान कराता मिला भाई,चुनाव पर्यवेक्षक ने पीठासीन अधिकारी के भाई को पकड़ा,विधानसभा क्षेत्र दिवियापुर के बूथ 69 का मामला,फफूंद के राधा बल्लभ इण्टर कॉलेज में बना है बूथ,दोनों हाथों से विकलांग होने की वजह से भाई को लगाया

मतदान प्रतिशत-तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान जारी,सीतापुर में 3 बजे तक 56.20 फीसदी मतदान,औरैया में 3 बजे तक 51.72 फीसदी मतदान,कानपुर में 3 बजे तक 45.72 फीसदी मतदान,कानपुर देहात में 3 बजे तक 54 फीसदी मतदान,उन्नाव में 3 बजे तक 50.50 फीसदी मतदान,कन्नौज में 3 बजे तक 54.33 फीसदी मतदान,लखनऊ में 3 बजे तक 50.8 फीसदी मतदान,मैनपुरी में 3 बजे तक 50.35 फीसदी मतदान,बाराबंकी में 3 बजे तक 56 फीसदी मतदान,हरदोई में 3 बजे तक 54 फीसदी मतदान,फर्रुखाबाद में 3 बजे तक 50.64 फीसदी मतदान,इटावा में 3 बजे तक 51.5 फीसदी मतदान

इटावा-जसवंतनगर के प्राथमिक स्कूल बूथ पर रुका मतदान,शिवपाल समर्थकों ने फर्जी वोट डालने का लगाया आरोप,शिवपाल ने समर्थकों पर लाठीचार्ज का भी लगाया आरोप,जिला प्रशासन किसी के दबाव में काम कर रहा-शिवपाल,डीएम,एसपी ने मेरे समर्थकों को पीटा-शिवपाल यादव

इलाहाबाद-कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के मामले में बोले गवर्नर राम नाईक,सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से गायत्री के खिलाफ दर्ज हुआ केस-गवर्नर,इस मामले में मुझे ज्यादा कुछ कहने का अधिकार नहीं-गवर्नर,कानून व्यवस्था की स्थिति को मतदाता भी देख रहा-गवर्नर,मतदाताओं के पास निर्णय देने का है समय-गवर्नर राम नाईक

इलाहाबाद-रविशंकर प्रसाद की पीसी से पहले भाजपाइयों ने बनाया मज़ाक,कुर्सियों पर लगी नीली पट्टियों को भाजपाईयों ने उतरवाया,कॉन्फ्रेंस मेज पर लगे नीले कवर पर चढ़वाया केसरिया कपड़ा,पत्रकारों की मौजूदगी में नीले पर चढ़वाया केसरिया कपड़ा

कानपुर-पोलिंग सेंटर में घुसे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की दबंगई,कांग्रेस को वोट डलवाने के लिए प्रेरित करने का आरोप,किदवईनगर विधानसभा के बर्रा पोलिंग स्टेशन का मामला

मैनपुरी-गंगासहाय मतदान केन्द्र के पास फायरिंग,बाइक सवार युवक फायरिंग कर मौके से फरार,मैनपुरी के गंगासहाय इंटर कॉलेज बूथ का मामला

मेरठ-दो दिन से लापता युवक का शव बरामद,पत्नी से तलाक के बाद परेशान चल रहा था युवक,कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डाबका गांव की घटना

कानपुर-बीजेपी प्रत्याशी के भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में,पोलिंग सेंटर में जबरन घुसने का कर रहे थे प्रयास,गोविन्दनगर पुलिस ने हिरासत में लिया

कानपुर-कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर दबंगई का आरोप,बीएसपी कार्यकर्ता को पोलिंग सेंटर से भगाने का आरोप,किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र के गोविन्दनगर का मामला

कन्नौज-फर्जी मतदान करने गए दो युवक गिरफ्तार,सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मतदान केंद्र से पकड़ा,गुरसहायगंज के मझपुरवा से हुई गिरफ्तारी

कुशीनगर-पिकप से कुचलकर 6 लोगों की मौत का मामला,आक्रोशित लोगों ने पडरौना मार्ग पर लगाया जाम,निबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया की घटना

कानपुर-आर्यनगर धर्मशाला के पोलिंग बूथ पर लोगों का किया हंगामा,वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर जतायी नाराजगी,पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर हटवाया

कानपुर देहात-दबंगों पर ग्रामीणों को वोट डालने से रोकने का आरोप,गांव के लोग दहशत में कुछ भी बोलने से कर रहे इंकार,थाना गजनेर छेत्र के कुटी गांव का मामला

कानपुर देहात-निर्वाचन कर्मचारियों का खाना बनाते समय लगी आग,आनन फानन पुलिस ने बुझाई आग,हादसा होने से टला,सिकंदरा क्षेत्र के सलेमपुर गांव का मामला

हरदोई-वोटर लिस्ट में नाम न होने पर लोगों ने किया हंगामा,तहसीलदार,कोतवाल ने लोगों को कराया शांत,मतदाता सूची से नाम काटे जाने से लोगों में रोष,शहर के बूथ संख्या-178,79,80,81 का मामला,बीएलओ की लापरवाही से सैकड़ों लोगों के नाम गायब 

मथुरा-गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर 8000 मकानों का मामला,NGT ने अवैध मकानों को हटाने का दिया आदेश,डीएम ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण,हाईकोर्ट में भी चल रहा है अवैध मकानों का मामला

मऊ-जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,6 लोग घायल,4 महिला समेत 6 लोग घायल,अस्पताल रेफर,पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार,हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटैली गाँव की घटना 

शामली-युवक की लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या,घर के अंदर मिला युवक का शव,आदर्शमंडी थाना क्षेत्र के बनत कस्बे की घटना

लखनऊ-मलिहाबाद के इब्राहिमपुर केंद्र पर मतदान धीमा,अभी तक केवल 33 लोगों ने किया मतदान,पुल बनाए जाने की मांग पर अड़े स्थानीय लोग

वाराणसी-गोताखोंरों ने लापता युवक के शव को किया बरामद,राबर्ट्सगंज के युवक का शव गंगा से गोताखोरों ने निकाला,लंका थाना क्षेत्र की घटना   

वाराणसी-बीएचयू के छात्रों के हंगामे के मामला,लंका व्यापार मंडल ने बंदी का किया एलान,बीएचयू मुख्य द्वार पर लगाया गया भारी पुलिस बल,लंका थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ-कौशल विकास दफ्तर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने की आत्महत्या,बन्दूक के ट्रिगर को अंगूठे में फांसकर खुद को मारी गोली,अलीगंज थाना क्षेत्र में है कौशल विकास का दफ्तर

गाजियाबाद-मासूम बच्ची के साथ युवक ने किया रेप,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,सिहानीगेट थाना क्षेत्र की घटना 

हरदोई-मतदाता सूची से नाम काटे जाने गुस्साए लोगों का हंगामा,मुन्ने मियां चौराहे के पास बूथ संख्या लोगों ने किया हंगामा,BLO की लापरवाही से सैकड़ों मतदाता वोट डालने से वंचित

कानपुर देहात-असुवापुर के बूथ 112 के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार,मतदान के लिए दबाव बनाने का आरोप,विधानसभा भोगनीपुर के असुवापुर गांव का मामला

कन्नौज-बसपा-सपा समर्थकों में फर्जी वोट के आरोप में नारेबाजी,पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा,गुरसहायगंज कोतवाली के अदमापुर का मामला

लखनऊ-बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,6.15 बजे पार्टी मुख्यालय पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,बीजेपी महामंत्री भूपेंद्र यादव भी रहेंगे मौजूद

इलाहाबाद-यूपी गवर्नर राम नाईक की मतदाताओं से अपील,लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अवश्य करें मतदान','अच्छा प्रत्याशी, पार्टी और सरकार चुनने का हर नागरिक को अधिकार','शत प्रतिशत मतदान वाले बूथ को राजभवन में करेंगे सम्मानित'

लखनऊ-मुलायम सिंह के पुत्र प्रतीक
यूपी में खूब काम हुआ है औऱ काम बोलता है- प्रतीक यादव,सीएम अखिलेश के बार में खुल कर बोले प्रतीक यादव,भाई साहब दोबारा सीएम बनें यह मेरी दिली इच्छा- प्रतीक,भाई साहब ने यूपी को विकास का नया रास्ता दिखाया-प्रतीक,हम दोनो भाई अपने माता पिता की आंखो का तारा हैं-प्रतीक,माता-पिता अपने बच्चों को अलग दृष्टिकोण से नहीं देखते-प्रतीक,पारिवारिक विवाद पर भी प्रतीक यादव ने बेबाकी से रखी राय,विवाद के समय मैं दोनों बार इत्तेफाक से बाहर था- प्रतीक,माता जी ने हमेशा विवाद को सुलझाने की कोशिश की-प्रतीक,माता जी ने सबको एकत्रित कर परिवार को एकजुट किया-प्रतीक,अपर्णा को मानसिक सपोर्ट के साथ चुनाव में हर मदद कर रहा,मैं राजनीति में नहीं आऊंगा,राजनीति में मुझे रुचि नहीं- प्रतीक 

हमीरपुर-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का हमीरपुर में बयान-दलित विरोधी है केंद्र की सरकार- मायावती,बीजेपी आरक्षण खत्म करना चाहती है-मायावती,यूपी की जनता बाहरी लोगों को गुजरात भेजेगी-मायावती,बीजेपी ने अपने एक चौथाई वादे भी पूरे नहीं किए-माया,नोटबंदी से लाखों लोग बेरोजगार हो गए-मायावती,तीन तलाक पर दखल भी चिंता की बात-मायावती,मुलायम ने शिवपाल को अपमानित किया-मायावती,सपा आज दो खेमों बंट चुकी है - मायावती,दोनो खेमे एक दूसरे को हराने की कोशिश कर रहे-माया,यूपी की जनता अपनी बेटी को जिताएगी- मायावती,अल्पसंख्यक सोच समझकर वोट करें- मायावती,दलितों,अल्पसंख्यकों का हित बीएसपी में ही सुरक्षित-माया,सत्ता में आए तो यूपी से जंगलराज खत्म होगा-मायावती,गरीबों को सरकारी जमीनों का पट्टा देंगे - मायावती,भर्ती प्रक्रिया को आसान किया जाएगा-मायावती

रायबरेली-केन्द्रिय मन्त्री उमा भारती का बयान-अमेरिकी राष्ट्रपति और रूसी प्रधानमन्त्री दोनो की निगाहें यूपी चुनाव पर-उमा,विश्व में आतंकवाद से लड़ने के लिए बड़े देशो का साथ चाहिए-उमा,प्रदेश में सरकार न बनने पर बीजेपी नेता होंगे निराश-उमा,ज्यादा दिन नही चलने वाला है सपा-कांग्रेस का गठबंधन-उमा 

चित्रकूट-बीएसपी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बयान-बीजेपी ने झूठे वादे कर केंद्र में अपनी सरकार बनाई है,सपा सरकार हिंदू और मुसलमानों को धोखा दिया,चाचा-भतीजा एक दूसरों को हराने के लिए चुनाव लड़ रहे,अगर काम बोलता है तो गठबंधन क्यों किया-नसीमुद्दीन,बीजेपी और सपा दोनों पार्टियां धोखेबाज हैं-नसीमुद्दीन,BJP का रिमोट कंट्रोल RSS के पास है-नसीमुद्दीन,BSP को वोट ना देने पर बीजेपी का फायदा होगा 

महोबा-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का बयान-तीसरे चरण में जबरदस्त वोटिंग का दौरा जारी-केशव,हाथी बेहोश होगा और साइकिल पंचर होगी-केशव मौर्य,फर्जी मुकदमे वालें की सत्ता बदलेगी-केशव मौर्य,सरकार बनने पर आधे सपाई जेल में होंगे-केशव मौर्या,'बुंदेलखंड में सिंचाई के लिए 20 हज़ार करो़ड़ की योजना,यूपी के 1 करोड़ लोगों को किसान गरीब कार्ड देंगे-केशव 

फतेहपुर-जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी का बयान-आज छत्रपति शिवाजी महराज की जयंती का पर्व है-PM,शिवाजी देश में सदियों से प्रेरणा के स्रोत रहे-पीएम मोदी,देशवासी शिवाजी बने न बनें,सेवा जी जरूर बनें-पीएम,सरदार पटेल जैसी श्रद्धांजलि किसी महापुरुष को नहीं मिली-PM,सरदार पटेल के प्रति हर हिंदुस्तानी के मन में श्रद्धा का भाव-पीएम,सही नीतियों को लागू कर हम सरदार पटेल का सपना पूरा करें-PM,फतेहपुर ने देश को कई महान बलिदानी दिए-पीएम मोदी,यूपी में विकास को वनवास मिल गया है-पीएम मोदी,14 साल पूरे हो रहें है,वनवास भी खत्म होना चाहिए-PM,यूपी में मतदाता भारी जोश के साथ वोट कर रहे हैं-पीएम,पहले दो चरण के संकेत बीजेपी के पक्ष में मिले हैं-PM,सपा सरकार ने प्रचार कर लोगों की आंखों में धूल झोंकी-PM,सपा को नहीं पता ये जनता है,सबकुछ जानती है-पीएम,जनता को दूध का दूध,पानी का पानी करना आता है-PM,सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले गांव-गांव गए-PM,दोनों डूबने वालों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया-PM,पहले दिन रथ पर निकले,तारों से डर रहे थे करंट न लगे-PM,अखिलेश के दूसरे साथी बिजली के तारों से डर रहे थे-PM,नामांकन के बाद दोनो पार्टियों की पोल खुल गई-पीएम,मैने टीवी पर सुबह देखा,चेहरा लटक गया था-पीएम मोदी,पहले कहते थे अकेले जीतेंगे,फिर बोले समझौते से जीतेंगे-PM,आज बोल रहे थे सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी रहेंगे-पीएम मोदी,प्रजा के साथ धोखा देश कभी माफ नहीं करता है-पीएम मोदी,लोहिया के सपनों पर छुरा भोंकने का काम किया गया-PM,थाने सपा दफ्तर पुलिस की मंजूरी से नहीं मजबूरी से बने-PM,पुलिस को डराकर थाने को सपा कार्यालय बना दिया-पीएम,जिसकी गाड़ी में सपा का झंडा नहीं,थाने में उसकी सुनवाई नहीं,मंत्री पर FIR कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट को बीच में आना पड़ा-PM,सपा के विधायकों के बलात्कार और हत्याओं में आ रहे-पीएम,अखिलेश ने चुनाव अभियान गायत्री के प्रचार से शुरू किया-PM,क्या सपा-कांग्रेस गठबंधन भी गायत्री प्रजापति जितना पवित्र-PM,रोजगार नहीं मिलेंगे तो यूपी में पलायन कैसे रुकेगा-पीएम,यूपी में मकानों और जमीनों पर हो रहा अवैध कब्जा-पीएम,यूपी के गांवों में भी गुंडाराज और कब्जा चरम पर-पीएम,BJP सरकार में 14 दिनों में गन्ना किसानों का भुगतान होगा,पहली मीटिंग में किसानों की कर्ज माफी का निर्णय करूंगा-PM,कांग्रेस पार्टी गैस सिलेंडरों के मुद्दे पर वोट मांगने निकली थी-PM,मेरी प्रार्थना पर देश के सवा करोड़ लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी-PM,मेरी मां जिंदगी भर लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाती थी-पीएम,पहली बार बीजेपी ने देश में फर्टिलाइजर के दाम कम किए-PM,'एक जमाने में यूरिया पाने के लिए कतार में खड़ा रहना पड़ता था',आज देश में किसानों को समय पर यूरिया मिल रहा-पीएम,कांग्रेस की सरकार में 400 रुपए तक मिलता था LED बल्ब-PM,आज एलईडी बल्ब 70-80 रुपए में मुहैया करा रहे-पीएम,अबतक देश में 20 करोड़ एलईडी बल्ब बिक चुके हैं-पीएम,देश के लोगों ने बिजली के बिल में बचाए 1100 करोड़-PM,यूपी में नगद और सिफारिश के बिना कोई नौकरी नहीं-PM,सरकार को मेरा पराया करने का हक नहीं है-पीएम मोदी,उत्तर प्रदेश में भेदभाव सबसे बड़ा संकट है-प्रधानमंत्री मोदी,गांव में कब्रिस्तान बनता है तो शमशान भी बनना चाहिए-PM,अगर होली पर बिजली मिलती है तो ईद पर भी मिले-पीएम,धर्म के आधार पर किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए-PM,कैंसर की 3 हजार रुपए की दवा को 80 में मुहैया कराया-PM,80 रुपए में मिलने वाली दवा अब 8 रुपए में मिल रही-पीएम,70 साल से लूटने वालों का पैसा अब बाहर निकल रहा-पीएम,नोटबंदी से परेशान लोग मेरे खिलाफ षडयंत्र कर रहे-पीएम,मुसीबत की जड़ पद पर बैठ कर लूटने वाले लोग हैं-पीएम,नेता और बाबू मिलकर देश को लूटने में लगे हैं-पीएम मोदी,मेरे लड़ाई बड़े लोगों से,छोटे व्यापारियों से नहीं है-पीएम मोदी,नोटबंदी के बाद बीजेपी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा-पीएम,चंडीगढ़ में निकाय चुनाव बीजेपी भारी बहुमत से जीती-पीएम,महाराष्ट्र में हमने पंचायत चुनाव भारी बहुमत से जीता-पीएम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me