Blog

रविवार, 19 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें


मेरठ-डेयरी संचालक को पत्र भेजकर मांगी 10 लाख की रंगदारी,जेल में बंद कुख्यात पुनीत भड़ाना के नाम पर मांगी गई रंगदारी,रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी,मेडिकल थाना इलाके के शास्त्रीनगर का मामला

औरैया-पीठासीन अधिकारी पर लगा पक्षपात का आरोप,BSP के पक्ष में वोट डलवाने का मतदाता ने लगाया आरोप,गोपाल इंटर कॉलेज में बूथ नंबर-299 का मामला,जिला प्रशासन के अधिकारी समझाने में जुटे     

दिल्ली-फिल्म अभिनेता रवि किशन बीजेपी में शामिल,बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कराई ज्वाइनिंग,ज्वाइनिंग के समय सांसद मनोज तिवारी रहे मौजूद

कानपुर-मतदान प्रतिशत कम होने के चलते DM की अपील,DM कौशलराज ने लोगों से वोट करने की अपील की,दिव्यांगों को बूथ ले जाने के लिए लगाए 1000 ऑटो

हरदोई-चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मौत,बूथ नंबर-254 पर चुनाव ड्यूटी में तैनात था होमगार्ड,कोथांवा विकास खंड के बिजौली बूथ का मामला 

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री उमा भारती का बयान-बुन्देलखण्ड अलग राज्य बने-उमा भारती,बुलंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की पुरानी इच्छा-उमा,मध्य प्रदेश इस इच्छा में बन रहा है अड़चन-उमा भारती 

औरैया-पक्षपात के आरोप में पीठासीन अधिकारी को हटाया गया,जिलाधिकारी ने बूथ से पीठासीन अधिकारी को हटाया,गोपाल इंटर कॉलेज में बूथ नंबर-299 का मामला 

मैनपुरी-किशनी के पहाड़पुर के ग्रामीणों ने नहीं किया मतदान,बिजली की सप्लाई न होने से नाराज ग्रामीणों का ऐलान

हरदोई-भिठारी गाँव के 205 ग्रामीणों के नाम वोटर लिस्ट से गायब,वोटर लिस्ट में नाम कटने से ग्रामीणों में आक्रोश,नाराज ग्रामीणों से वार्ता में जुटे ADM और CO,सदर विधानसभा क्षेत्र के भिठारी गाँव का मामला 

इलाहाबाद-उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विवि का 11वां दीक्षान्त समारोह,राज्यपाल राम नाईक दीक्षान्त समारोह में करेंगे शिरकत,यूजी,पीजी और पीएचडी के छात्र-छात्राओं को देंगे उपाधि,मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्यपाल राम नाईक देंगे मेडल

देवरिया-NRHM घोटाले के आरोपी RP जायसवाल का निधन,लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन,बसपा सरकार में NRHM घोटाले में फंसे थे RP जायसवाल,सीबीआई के जेल भेजने के बाद जमानत पर रिहा हुए थे,देवरिया की बरहज सीट से बसपा के विधायक थे जायसवाल,इस बार RP की जगह उनके बेटे को BSP ने दिया है टिकट

कानपुर-कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर के घर पथराव,अज्ञात बाइक सवार दबंगों ने किया पथराव,कई वाहन क्षतिग्रस्त,पुलिस मौके पर,अजय कपूर लगातार 3 बार से हैं कांग्रेस के विधायक,गोविंद नगर स्थित आवास का मामला 

आगरा-बच्चों के विवाद में दो पक्षों के लोग आमने सामने,पथराव, पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को भगाया,भारी पुलिस बल घटनास्थल पर तैनात किया गया,ताजगंज थाना क्षेत्र के चौक मोहल्ले की घटना

सीतापुर-गड़बड़ी के आरोप में मतदानकर्मी रामऔतार को हटाया गया,डीएम के निर्देश पर मतदानकर्मी को तत्काल हटाया गया,बिसवां विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-169 का मामला 

बाराबंकी-मतदान कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिंह ने की पुष्टि,जैदपुर के टिकरिया मतदान केंद्र का मामला 

फिरोजाबाद-सड़क हादसे में किशोर की मौत का मामला,आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर ट्रक में की तोड़फोड़,उत्तर थाना क्षेत्र के पोटला गांव की घटना

सीतापुर-मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों ने किया हमला,आधे घंटे तक बाधित रहा मतदान,सेऊता के राजापुर कला मतदान केंद्र का मामला

फिरोजाबाद-ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत,आक्रोशित लोगों ने रोड जाम किया,उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड की घटना

संतकबीरनगर-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,दो लोग गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,शहर कोतवाली के नेदुला चौराहे पर हुआ हादसा

वाराणसी-गंगा स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत,भेलुपुर थाना क्षेत्र केदार घाट के पास की घटना

वाराणसी-विश्वसुंदरी पुल के नीचे गंगा में मिला शव,वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र की घटना

कानपुर-गांधी स्मारक पोलिंग बूथ पर कांग्रेसियों का हंगामा,वोटरों को गाड़ियों में ढो कर लाने पर हुआ विवाद,किदवई नगर से अजय कपूर हैं कांग्रेस प्रत्याशी

कन्नौज-बारात से लौटते ही दो दूल्हों ने डाला वोट,शादी के बाद सीधे मतदान केंद्र पहुंचे दोनों दूल्हे,दो सगे भाईयों की कल गई थी बारात,कैरदा गांव के बूथ नंबर-62 पर डाला वोट 

कन्नौज-मंत्री की गाड़ी ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,हादसे में दो बाइक सवार घायल,अस्पताल में भर्ती,हादसे के बाद गाड़ी लेकर ड्राइवर हुआ फरार,सौरिख थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में हुआ हादसा

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान-तीसरे चरण का मतदान भी BSP सरकार के संकेत देने वाला-माया,बीएसपी के लिए सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा-मायावती,बीएसपी 300 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही-मायावती,बीएसपी कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करेगी-मायावती,बीजेपी की केंद्र सरकार ने देश की जनता से वादाखिलाफी की,सपा और बीजेपी की मिलीभगत के बहकावे में न आएं-मायावती

बाराबंकी-नारेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने डंडे फटकार कर भगाया,वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे,देवा में हालात सामान्य,शांतिपूर्ण मतदान जारी

कानपुर-बिठूर में बीजेपी कार्यकर्ताओ का हंगामा,BJP प्रत्याशी अभजीत सिंह सांगा के खिलाफ नारेबाजी,रातेपुर गांव के पोलिंग बूथ का मामला 

कानपुर-कांग्रेस और बीएसपी समर्थकों के बीच मारपीट,कांग्रेस प्रत्याशी सुहैल अंसारी के समर्थको से मारपीट,बाबूपुरवा के बूथ पर हुआ विवाद,पुलिस ने शांत कराया 

कानपुर-सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद का नाम वोटर लिस्ट से गायब,वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड लेकर गए थे वोट डालने,आर्यनगर की नई सड़क के गिरिजाघर बूथ का मामला

मऊ-घोसी से CPI प्रत्याशी विवेक राय को धमकी,पर्चा वापस लेने के लिए विवेक राय को मिली धमकी,CPI प्रत्याशी ने डीएम और पुलिस से लगाई गुहार 
 
शामली-अज्ञात युवक का कटा हुआ शव मिलने से सनसनी,रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव,कांधला थाना क्षेत्र के खंद्रावली का मामला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me