Blog

रविवार, 26 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें

मऊ-27 फरवरी को पीएम मोदी मऊ में करेंगे जनसभा,जिला मुख्यालय की ऑफिसर कॉलोनी के पास होगी जनसभा

गोंडा-चुनाव जीतने के लिये सारे हथकण्डे अपना रहे बाहुबली,वोटरों को पैसा और शराब बंटवा रहे थे मंत्री पण्डित सिंह,मौके से फरार होने में सफल रहे मंत्री के भाई और समर्थक,भाई महेश सिंह की गाड़ी से शराब,2.5 लाख रुपए बरामद,पैसे बांटने की सूचना पर एसडीएम ने की थी छापेमारी,तरबगंज थाना क्षेत्र के सिंगहा चौराहे पर हुई बरामदगी

लखनऊ-उत्तर प्रदेश ट्रेवल मार्ट 2017 शुरू,कई देशों के टूर ऑपरेटर भी ट्रेवल मार्ट में रहे मौजूद,प्रमुख सचिव पर्यटन नवनीत सहगल रहे मुख्य अतिथि,पर्यटन को बढावा देने के लिए हेरिटेज आर्क बनाया-सहगल,आगरा, लखनऊ, वाराणसी को मिलाकर हेरिटेज आर्क बनाया

अमेठी-बीएसपी प्रत्याशी के वाहन को पुलिस ने किया सीज,पुलिस ने प्रत्याशी के 2 समर्थकों को हिरासत में लिया,मुंशीगंज पुलिस ने रोड जाम करने पर की कार्रवाई

अलीगढ़-अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचला,बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर मौत,आक्रोशित लोगों ने गोंडा रोड पर लगाया जाम,इगलास थाना क्षेत्र के करथला गांव की घटना

उन्नाव-कलयुगी बेटों ने लाठी-डंडों से पीटकर की पिता की हत्या,पारिवारिक कलह में बेटों ने पिता को उतारा मौत के घाट,माखी थाना क्षेत्र के खत्रीखेड़ा गांव की घटना

एटा-तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवारों को कुचला,भाई-बहन की मौके पर मौत, पिता और बेटे की हालत गंभीर,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,रिजौर थाना क्षेत्र के पाचई मील के पास हुआ हादसा

नोएडा-तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ी ने एसआई को मारी टक्कर,एसआई को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती,पुलिस ने कार सवार को पकड़कर थाने से दी जमानत,नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र की घटना

मेरठ-किशोरी को जबरन उठाने का प्रयास,शराब के नशे में युवक ने किशोरी को किया था अगवा,लोगों ने आरोपी युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंपा,कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जवाहरनगर का मामला

शाहजहांपुर-युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या,प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका,जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले की घटना

मेरठ-रंजिश के चलते युवक को जिंदा जलाने का प्रयास,गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती कराया गया,पड़ोस के 4 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज,कंकरखेड़ा थाना इलाके के जिंजोंखर गांव का मामला

लखीमपुर-बाघ के हमले में बाल बाल बचा किसान,पड़ोस में काम कर रहे किसानों ने भगाया,अमीरनगर क्षेत्र के मथना गांव की घटना,इलाके में काफी दिनों से दिख रहा है बाघ

बलरामपुर-मतदान को देखते हुए इण्डो-नेपाल बॉर्डर सील किया गया,सीमापार से आवागमन बन्द,SSB और खुफियातंन्त्र एलर्ट पर,27 फरवरी को पांचवे चरण के लिए जिले में होगा मतदान

उन्नाव-सर्राफा व्यवसाई को गोली मारकर लूट की वारदात,अस्पताल ले जाते समय रास्ते में व्यापारी ने तोड़ा दम,बाइक सवार बदमाश वारदात कर मौके से फरार,सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौमुखी देवी के पास की घटना

बाराबंकी-प्रशासन के लिए मुसीबत बना आजम का खराब हेलीकॉप्टर,हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में लगे हैं पुलिस के दर्जनों जवान,निजी कम्पनी के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में लगा प्रशासन,कल शाम से बाराबंकी के करंद गांव में खड़ा है हेलीकॉप्टर

लखनऊ-आकांक्षा समिति ने की मसालों की लांचिंग,मुख्य सचिव की पत्नी कविता भटनागर ने किया उद्घाटन,गरीब महिलाओं की मदद के लिए बनी है आकांक्षा समिति,बटलर पैलेस में हुई नए मसालों की लांचिंग

कानपुर-मैच के दौरान हार्ट अटैक से खिलाड़ी का हुआ निधन,OEF ग्राउण्ड में चल रहा था एचपीएल सीजन-3 का मैच,सक्सेज इलेवन के खिलाड़ी रिजवान की हुई मौत

आगरा-नक़ली दवा को लेकर हरिपर्वत पुलिस का छापा,खंदारी इलाके में मंजू मेडिकेयर पर कार्रवाई,बड़ी मात्रा में नक़ली दवाएं बरामद,जानलेवा धोखाधड़ी करने वाले हिरासत में

लखीमपुर-लूट का आरोपी बाबा को राजस्थान पुलिस ने किया अरेस्ट,राजस्थान के भरतपुर में सालों पहले की थी जहरखुरानी,खीरी के धौरहरा में भोलादास बनकर रह रहा था आरोपी

इलाहाबाद-एक सप्ताह पूर्व दो युवकों के किशोरी से रेप का मामला,एसपी के आदेश पर रेप तथा पास्को एक्ट में केस दर्ज,इलाहाबाद के मऊआइमा थाना क्षेत्र की घटना

इटावा-पैसे छीनकर भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोचा,बाजार में सामान खरीदने आया था पीड़ित व्यक्ति,फ्रैंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भरथना रोड की घटना

मेरठ-वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप में चर्चा का विषय बना मेरठ का शपथ,14 साल की उम्र में विश्व के खिलाड़ियों को चुनौती देगा शपथ,देश के सबसे कम उम्र का शूटर है शपथ,दिल्ली में हो रही है वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप

सोनभद्र-सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का दौरा कल,राबर्ट्सगंज के चेतरा गांव में करेंगे जनसभा

सोनभद्र-यूपी बीजेपी प्रभारी ओम माथुर का आगमन कल,राबर्ट्सगंज में चुनावी तैयारियों को लेकर करेंगे बैठक

हापुड़-सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव,मफलर से गला दबा कर हत्या की आशंका,गढ़कोतवाली के श्याना रोड की घटना

मेरठ-रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत,महिला गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती कराई गई,परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड़ की घटना

वाराणसी-चेकिंग के दौरान 1.73 लाख रुपए बरामद,आदमपुर में राजघाट पुल पर चल रही थी चेकिंग

हरदोई-मामूली विवाद में 2 भाइयों में हुई जमकर चाकूबाजी,1 गम्भीर हालत में लखनऊ रेफर,1 जिला अस्पताल में भर्ती,पाली थाना के हसनापुर गांव की घटना

प्रतापगढ़-लापरवाही बरतने पर जेठवारा एसओ लाइन हाजिर,कार्य में लापरवाही मिलने पर एसपी ने की कार्रवाई

इलाहाबाद-पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,एक पक्ष के दो सगे भाइयों का सिर फटा,करछना के भुंडा गांव में खेत की घटना

गोरखपुर-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का बयान,देश को लूटने का काम कांग्रेस ने किया-केशव,प्रदेश को लूटने का काम सपा, बसपा ने किया-केशव,विकास के नाम पर जो पैसा आता रहा उसको लूटने का काम करते रहे-केशव

वाराणसी-केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद पहुंचे वाराणसी,अधिवक्ता सम्मेलन में बीजेपी को वोट देने के लिए की अपील,प्रदेश की अखिलेश सरकार और कांग्रेस पर साधा निशाना

देवरिया-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का बयान,अपनी उंगली से गठबंधन के प्रत्याशीयों के बटन दबाना है-राजबबर,ये उंगली हिन्दू मुस्लिम की पहचान है-राजबब्बर,प्रदेश के तरक्की के लिए उंगली का प्रयोग करना जरूरी है-राजबब्बर

लखनऊ- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आज 7 जनसभाएं,महराजगंज में 2 और कुशीनगर में 5 जनसभा करेंगे सीएम,11.25 बजे महराजगंज के नौतनवां में सीएम की जनसभा,12.20 बजे महराजगंज के सिसवां में जनसभा करेंगे सीएम,कुशीनगर के खड्डा में 1.15 बजे सीएम अखिलेश की जनसभा,2 बजे कुशीनगर के कप्तानगंज में अखिलेश करेंगे जनसभा,2.45 बजे कुशीनगर के पावानगर में मुख्यमंत्री की जनसभा,3.30 बजे कुशीनगर के कसयां में सीएम अखिलेश की जनसभा,4.15 बजे कुशीनगर के हाटा में जनसभा करेंगे सीएम अखिलेश

लखनऊ- बीएसपी सुप्रीमो मायावती की आज दो जनसभाएं,बलिया और गोरखपुर में होगी मायावती की जनसभाएं,बलिया के हैबतपुर में 12 बजे मायावती करेंगी जनसभा,गोरखपुर शहर के तारामंडल में 2 बजे माया की जनसभा

लखनऊ- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की आज यूपी में 5 जनसभाएं,12 बजे महराजगंज के पनियारा में अमित शाह की जनसभा,1.15 बजे आजमगढ़ के सरदहां में अमित शाह की जनसभा,2.20 बजे आजमगढ़ शहर में अमित शाह करेंगे जनसभा,3.20 बजे जौनपुर के शाहगंज में जनसभा करेंगे अमित शाह,4.20 बजे जौनपुर के जमालपुर में अमित शाह की जनसभा

लखनऊ- गृहमंत्री राजनाथ सिंह की आज यूपी में 4 जनसभाएं,कुशीनगर के साखोपार में 1 बजे राजनाथ की जनसभा,2 बजे देवरिया के बरहज में गृहमंत्री करेंगे जनसभा,3.10 बजे बलिया के सिकंदरपुर में राजनाथ सिंह का जनसभा,4.10 बजे गाजीपुर के जंगीपुर में राजनाथ सिंह की जनसभा

लखनऊ- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की आज यूपी में 3 जनसभाएं,महराजगंज के सिसवां में 12 बजे स्मृति ईरानी की जनसभा,1.50 बजे जौनपुर शहर में स्मृति ईरानी करेंगी जनसभा,3 बजे चंदौली के सकलडीहा में जनसभा करेंगी स्मृति ईरानी

लखनऊ- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या की आज जनसभाएं,11.45 बजे कुशीनगर के धरनी पट्टी खड्डा में जनसभा,12.30 बजे कुशीनगर के बेंदूपार में केशव की जनसभा,1.35 बजे देवरिया के रुद्रपुर में केशव मौर्या की जनसभा,2.25 बजे देवरिया के भाटपार रानी में जनसभा करेंगे केशव,3.10 बजे देवरिया के रामपुर कारखाना में केशव की जनसभा,4.05 बजे बलिया के बैरिया में जनसभा करेंगे केशव मौर्या

गोरखपुर- केंद्रीय मंत्री उमा भारती की आज गोरखपुर में 4 जनसभाएं,गोरखपुर के सहजनवा में 11.20 बजे उमा भारती की जनसभा,12.25 बजे गोरखपुर के चिल्लूपार में उमा भारती की जनसभा,1.30 बजे गोरखपुर के चिल्लूपार में जनसभा करेंगी उमा भारती,2.35 बजे गोरखपुर के पिपराइच में उमा भारती की जनसभा

लखनऊ- केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की आज की जनसभाएं,11.50 बजे बलिया के बेल्थरा रोड में सिन्हा की जनसभा,12.30 बजे कुशीनगर के गऊशाला में सिन्हा की जनसभा,2 बजे देवरिया के पथरदेवा में मनोज सिन्हा की जनसभा,3.20 बजे आजमगढ़ के खजुरी में जनसभा करेंगे सिन्हा

वाराणसी- केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा की आज दो जनसभाएं,12.20 बजे वाराणसी के बरोड़ा कस्बे में कलराज की जनसभा,2.30 बजे गाजीपुर के सैदपुर में कलराज मिश्रा की जनसभा

लखनऊ- बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह की आज 2 जनसभाएं,देवरिया के रामपुर कारखाना में सुबह 10 बजे स्वाति की जनसभा,कुशीनगर के खड्डा में 3 बजे जनसभा करेंगे स्वाति सिंह

लखनऊ- 108 समाजवादी एंबुलेंस से समाजवादी शब्द ढकने का काम शुरू,निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ढका जा रहा समाजवादी नाम

लखनऊ- स्कूटी से 12 लाख की पुरानी करेंसी बरामद,पुलिस जांच के दौरान बरामद हुई करेंसी,वजीरगंज पुलिस ने कैसरबाग बस अड्डे से की बरामदगी

आगरा- पिकॉन समूह के निदेशक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित था दीपक पुंडीर,मध्य प्रदेश के भिंड में दर्ज हुआ था मुकदमा,न्यू आगरा,एमपी पुलिस की कार्रवाई में दयालबाग से गिरफ्तारी

मेरठ- छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने भाई को मारी गोली,युवक की हालत गंभीर, दो पक्षों में तनाव की स्थिति,आरोपी फरार, मौके पर SSP के साथ भारी पुलिसबल पहुंचा,लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में कोतवाली में भाजपाइयों का हंगामा,कोतवाली थाना इलाके के सोरांव गेट की घटना

देवरिया- ईटीवी की खबर का बड़ा असर,108 समाजवादी एंबुलेंस से समाजवादी शब्द ढकने का मामला,चुनाव आयोग ने समाजवादी शब्द ढकने का दिया निर्देश,16 जनवरी को ईटीवी ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर

वाराणसी- सपा जिलाध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज,काफिले में परमीशन से अधिक गाड़ियां लेकर चल रहे थे,तीन गाड़ियों को पुलिस ने किया सीज,चौबेपुर थाना क्षेत्र के जालहुपुर में किया गया था रोड शो

कानपुर- कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बीजेपी कार्यकर्ताओं से झड़प,दोनों तरफ से जमकर चले ईट पत्थर,मतदान के दिन भी हुआ था विवाद,बर्रा थाना क्षेत्र के ई ब्लॉक का मामला 

लखनऊ- सेल्सटैक्स विभाग ने 13 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी,नवनीत एजुकेशन फर्म पर की छापेमारी,लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद में हुई छापेमारी,बिना टैक्स दिए स्टेशनरी का समान बेच रही थी फर्म

लखनऊ- राजकमल टाइल्स की फर्म पर हुई छापेमारी,2.50 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई,गाजियाबाद स्थित टाइल्स की फर्म पर हुई छापेमारी

लखनऊ- सेल्सटैक्स विभाग ने 5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी,हजरतगंज स्थित लूसेंट टेक्नालॉजी पर की छापेमारी,लूसेंट टेक्नालॉजी इलेक्ट्रानिक इलेक्ट्रिकल गुड्स बनाने का काम करती है

अंबेडकरनगर- पत्रकार पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात,घर जाते समय बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम,बेवाना थाना क्षेत्र की घटना

ग़ाज़ीपुर- लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज पर्दाफाश,तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,प्रेम प्रपंच में युवक की हत्या कर गंगा में फेंका था शव,गहमर के पट्टी चकवा गांव का मामला

आगरा- पुलिस कार्रवाई में 20 जुआरी गिरफ्तार,दो लाख कैश, बाइकें, मोबाइल बरामद,न्यू आगरा, एत्मादपुर में पुलिस ने की कार्रवाई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me