Blog

रविवार, 26 फ़रवरी 2017

बसपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन

 सिंगरामऊ(जौनपुर) 25 फरवरी। बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली ने कहाकि आजादी के इतने सालों के बाद भी आज गरीब इंसान भूखे सो रहा है। गरीब, पिछड़े, दलित, मुसलमान की लड़ाई अगर कोई लड़ रहा है तो वो बसपा है। झूठे वादे यह पार्टी नहीं करती, हमेशा यहाँ सबका सम्मान किया जाता है। सबको समान भाव से इज्जत दी जाती है। सपा सरकार में चंद लोगो का फायदा हुआ, बाकि सब ठगे गये। बसपा ने योग्य प्रत्याशी दिया हैं, उसे विधानसभा भेज दीजिये। ये विधायक नही नौकर की तरह काम करेगे। इसके पूर्व कार्यकर्त्ता सम्मेलन को अन्य कई लोगो ने संबोधित किया। अध्यक्षता कमलेश यादव पूर्व प्रधान कबेली संचालन ओम प्रकाश गौतम ने किया। वहाँ पूर्व प्रमुख अशोक यादव, बद्री प्रसाद सरोज पूर्व डिप्टी जेलर, शेर बहादुर यादव प्रधान, दया शंकर यादव , मेंनाज प्रधान, मुकम्मिल, फारूक, राम चंद्र यादव, उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me