Blog

बुधवार, 22 फ़रवरी 2017

मतदान के दिन पैरामिलिट्री फोर्स के साए में रहेंगे सभी बूथ

प्रतापगढ़
जिले में गुरुवार को होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले का हर बूथ पैरामिलिट्री फोर्स के साए में रहेगा। प्रत्येक बूथ पर चार केंद्रीय पुलिस बल के साथ ही दो सिपाही व दो होमगार्ड भी तैनात किए जा रहे हैं। यदि किसी मतदान केंद्र पर दो बूथ रहेंगे तो वहां आठ केंद्रीय पुलिस बल तीन सिपाही व चार होमगार्ड तैनात होंगे। विधान सभा चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

जिले में 23 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए केंद्रीय पुलिस बल की 76 कंपनी व दो प्लाटून के साथ ही दस कंपनी पीएसी मंगाई गई है। केंद्रीय पुलिस बल में बीएसएफ, आइटीबीपी, सीआइएसएफ, आरपीएफ तथा छत्तीसगढ़ आ‌र्म्स पुलिस के जवान शामिल हैं। जिले में कुल 1639 मतदान केंद्र एवं 2506 बूथ बनाए गए हैं। संवेदन शील, अतिसंवेदनशील व सामान्य बूथों पर भी सिविल पुलिस, पीएसी के अलावा हर बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात किए गए हैं। चुनाव सेल के प्रभारी एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। जिले के लिए 76 कंपनी केंद्रीय पुलिस बल में 7600 जवान, दो प्लाटून में 100 जवान मिले हैं। इस चुनाव में पैरामिलिट्री के साथ ही 5000 पुलिस कर्मी लगेंगे। इसमें सिपाही से लेकर दारोगा व अन्य होंगे। 6000 होमगार्ड व दस कंपनी पीएसी में 900 जवान रहेंगे। लगभग 25000 वर्दीधारी पूरे चुनाव को संभालेंगे। इसके अलावा जिले के सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस की मोबाइल टीम रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me