प्रतापगढ़
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में महिला के घर आए संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। कबीरपुर गांव निवासी युवक जौनपुर जनपद की सीमा पर सिलाई की दुकान करता है। घर पर उसकी पत्नी रहती है। सोमवार की रात एक युवक बाइक से उसके घर पर आया। रात लगभग तीन बजे इसकी सूचना ग्रामीणों ने उसके पति को दी तो वह भी रात में घर पर आ धमका। जैसे ही उसने बाइक बाहर खड़ी देखी वह घर में घुसा और उस युवक की पिटाई शुरू कर दी। गांव के लोग भी वहां आ धमके और आरोपी युवक को जमकर पीटा। इसमें उसके कपड़े भी तार-तार हो गए। वह किसी तरह छूटकर अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला तो आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर खड़ी बाइक को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। जबकि इस मामले की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई है। मंगलवार की देर शाम तक क्षतिग्रस्त बाइक उसी स्थान पर पड़ी हुई थी। जहां पर उसे ग्रामीणों ने तोड़ा था।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me