Blog

बुधवार, 15 फ़रवरी 2017

बदलापुर के सुल्तानपुर का एक लाल और शहीद आशुतोष यादव

बदलापुर थाना क्षेत्र सुल्तानपुर गांव निवासी सेना का जवान आशुतोष यादव 27 वर्ष मंगलवार की भोर में श्रीनगर के बांदीपुरा में सेना के जवान व आतंकवादियों में हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया है। जिसकी खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी है।
उक्त गांव निवासी स्वर्गीय लाल साहब यादव का ज्येष्ठ पुत्र आशुतोष यादव 27 वर्ष श्रीनगर के बांदीपुर क्षेत्र में 111 राकेट रेजीमेंट में सिपाही था । जहां मंगलवार की भोर में जवानों व आतंकवादियों में शुरु मुठभेड़ में शहीद हो गया। इसकी खबर लगते ही गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी। आशुतोष की अभी अप्रैल 2016 में ही मधु पुत्री रतीराम यादव निवासी डेल्हूपुर महराजगंज के साथ शादी हुई थी। परिवार में मां शीला देवी के अलावा छोटा भाई संदीप व बहने पूनम व पूजा हैं।  शव बुधवार शाम तक  हेलीकाप्टर से आने की सम्भवना है ।हेलीपैड बनाने की तैयारी प्रशासन द्वारा चल चल रही है ।आतंकवादियों और सेना के जवान में हुई थी मुठभेड

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me