Blog

बुधवार, 15 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

जौनपुर-ईंट भट्ठे में गिरकर 3 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत,भट्ठे की आग में गिरकर 3 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत,केराकत थाना क्षेत्र के दिल्ला गांव की घटना

फैज़ाबाद-कल से लापता वकील का शव मिलने से सनसनी,सूखे नाले में मिला शव,लोगों ने जताई हत्या की आशंका,पूराकलंदर थाने के चांदपुर के पास मिला शव,थाना क्षेत्र के ही अंजना का रहने वाला था वकील

मथुरा-स्कूल बस और कार की टक्कर में एक की मौत,4 लोग गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,थाना राया के बिचपुरी गांव के पास हुआ हादसा

सम्भल-बूथ संख्या 9,10,11,12 को कैप्चर करने का प्रयास,बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा बूथ कैप्चर करने का आरोप,सपा-कांग्रेस, बसपा प्रत्याशी ने की डीएम से शिकायत,चंदौसी विधान सभा क्षेत्र का मामला

सहारनपुर-देवबंद में विवादित चुनावी अपील के इश्तेहार का मामला,मौलाना अरशद मदनी के पीआरओ का बयान-मौलाना ने कोई भी इस तरह की अपील नहीं की-फजलुर्रहमान,ऐसा करने वालो के खिलाफ की जाए कार्रवाई-फजलुर्रहमान

मथुरा-2 पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट-पथराव,3 घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस फोर्स तैनात,कोसीकला के लालाराम मोहल्ले का मामला

संभल-सुरक्षाबलों ने AIMIM प्रत्याशी को धक्का देकर बूथ से निकाला,एजेंट न बनाने की शिकायत पर गये थे जियाउर्रहमान बर्क,सम्भल विधानसभा के आर्य समाज विद्यालय का मामला

लखनऊ-सपा के घोषणापत्र में अल्पसंख्यकों से किये वादों के खिलाफ याचिका,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई आज,हाईकोर्ट में अधिवक्ता नीरज सक्सेना ने दायर की है याचिका 

मुरादाबाद-डीएम एसएसपी ने किया बिलारी क्षेत्र का दौरा,पोलिंग एजेंटों,मतदाताओ से 100 से ज्यादा मोबाईल बरामद,पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल लेकर पहुंचे थे एजेंट,मोबाइल फोन लेकर आने वालों को दी चेतावनी

मेरठ-3.5 किलो नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया युवक,ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा,कंकरखेड़ा थाना के लाला अहमदपुर गांव का मामला

बरेली-SV इंटर कॉलेज बूथ पर दारोगा और BSF जवान में झड़प,एसपी ने आरोपी दारोगा को चुनाव ड्यूटी से हटाया,शहर कोतवली क्षेत्र के SV इंटर कॉलेज बूथ का मामला 

बदायूं-सहसवान के फिरोजपुर में मतदान का बहिष्कार,बिसौली तहसील में जोड़े जाने की मांग को लेकर बहिष्कार,सीडीओ ग्रामीणों को समझाने गांव पहुंचे,अभी तक गांव में नहीं पड़ा एक भी वोट

संभल-गुन्नौर विधानसभा के बूथ-57 पर हुआ हंगामा,मतदान का ग्रामीणो ने किया बहिष्कार,बीएलओ पर लगाया मतदान प्रभावित करने का आरोप

लखीमपुर खीरी-दारोगा पर सपा के लिए वोट मांगने का आरोप,आरोपी दारोगा को चुनाव ड्यूटी से हटाया गया,BJP कार्यकर्ता ने दारोगा पर लगाया था आरोप,शहर के जीआईसी कॉलेज बूथ का मामला 

इलाहाबाद-शियाट्स एग्रीकल्चर विवि में घुसकर गुंडई का मामला,एसपी क्राइम को सौंपी गई मामले की विवेचना,इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद पुलिस सक्रिय,अतीक के खिलाफ अलग-अलग करीब 45 मुकदमें,इलाहाबाद पुलिस ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब

बलरामपुर-पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,हत्याकर पेड़ पर लटकाए जाने की आशंका,थाना पचपेड़वा के ठुड़वलिया गांव का मामला

बरेली-किला में 115 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान,गढ़ैया पंजाबी पोलिंग बूथ पर किया मतदान,अंग्रेजों की इम्पीरियल पुलिस में सिपाही रहे थे बुजुर्ग,बुजुर्ग जुर्रियत हुसैन काज़मी ने किया मतदान

लखनऊ-मेडिकल छात्रों के लिए 'नीट' परीक्षा का मामला,हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने केंद्र सरकार,CBSE से मांगा जवाब,अभ्यर्थियों की आयु का निर्धारण किस आधार पर किया-HC,20 फरवरी तक हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने जवाब तलब किया 

लखनऊ-अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा लखनऊ में,3.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता करेंगी शोभा ओझा,4.30 बजे अपर्णा यादव की जनसभा में शामिल होंगी शोभा ओझा 

हाथरस-अलग अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान,पुलिस ने 107 पेटी अवैध शराब की बरामद,लकड़ी के बुरादे में छिपाकर ले जा रहे थे शराब,3 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,हाथरस जंक्शन  और सहपऊ से किया बरामद

महोबा-खेत की रखवाली कर रही नाबालिग के साथ रेप,दबंग ने खेत में किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म,महोबकंठ थाना क्षेत्र के दुलारा गांव की घटना

प्रतापगढ़-अगवा कर किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात,चार दबंगों पर किशोरी से गैंगरेप का आरोप,गंभीर हालत में किशोरी को अस्पताल भेजा गया,पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया,रानीगंज कोतवाली के खमपुरदुबेपट्टी की घटना

महोबा-रेलयात्री से लूटपाट कर ट्रेन से फेंका,मौत,जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने की लूटपाट,महोबा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन की घटना

महराजगंज-सोनौली पुलिस ने 7 लाख नेपाली कैश पकड़ा,युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ,नेपाल बॉर्डर से युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया 

रामपुर-वोटिंग के दौरान सपा और बसपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक,बसपा प्रत्याशी का सपाईयों पर फर्जी वोटिंग का आरोप,शहर विधानसभा के रज़ा डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र का मामला 

वाराणसी-केंद्रीय मंत्री वैंकैया नायडू का बयान-टिकट विवाद में नामांकन के बाद सब ठीक हो जायेगा-नायडू,गंगा हमारे लिए राजनैतिक मुद्दा नहीं-वैंकैया नायडू,बीते दिनों संघ के आरक्षण के बयान पर प्रतिक्रिया दी,भेद भाव पर आरक्षण की समीक्षा नहीं होनी चाहिए-नायडू

लखनऊ-चुनाव में धड़ल्ले से हो रही अवैध शराब की तस्करी,500 पेटी अवैध शराब के साथ 4 तस्कर अरेस्ट,ठाकुरगंज इलाके से पुलिस ने तस्करों को पकड़ा

मुरादाबाद-मतदान के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का वीडियो वायरल,ईवीएम में वोट देते समय युवक ने बनाया वीडियो,सोशल मीडिया ग्रुप पर वायरल हुआ वोटिंग का वीडियो,मुरादाबाद पुलिस मामले की कर रही जांच 

लखनऊ-डीआईजी ने एसपी लखीमपुर से मांगा सिपाही का ब्यौरा,150 खाने का मिलता है,बाकी भत्ता वेतन के साथ-डीआईजी,सिपाही के लगाए गए आरोप निराधार,हो रही जांच-डीआईजी,डीआईजी रेंज लखनऊ ने एसपी लखीमपुर को दिए निर्देश

लखनऊ-लखीमपुर में चुनाव को लेकर डीआईजी और कमिश्नर का दौरा,डीआईजी रेंज लखनऊ और कमिश्नर लखीमपुर में,लखीमपुर की प्रत्येक विधानसभा में सुरक्षा का ले रहे जायजा

शाहजहांपुर-विकास कार्य न होने से नाराज लोगों का मतदान बहिष्कार,जालालाबाद के बूथ-135 पर लोगों ने किया मतदान बहिष्कार,अंडपुर विधानसभा पुवाया के बूथ-222 पर नहीं डाल रहे वोट,रामपुर खुर्द के बूथ-221 पर राठ गांव के लोगों ने किया बहिष्कार,नेता और अधिकारी वोटिंग के लिए लोगों को मनाने में जुटे

चित्रकूट-संदिग्ध परिस्थितियों में क्रेशर में दबकर मुंशी की मौत,परिजनों ने क्रेशर मालिक पर लगाया हत्या का आरोप,क्रेशर पर 3 दिनों में 2 लोगों की मौत,आधा दर्जन घायल,शहर कोतवाली के भरतकूप पुलिस चौकी इलाके की घटना

औरैया-विकास न होने से ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार,गांव में लगाए वोट बहिष्कार के पोस्टर और बैनर,सड़क समेत विकास कार्य न होने से लोग नाराज,औरैया विधानसभा के अता गांव में लोग दे रहे धरना

बदायूं-फिरोजपुर को बिसौली तहसील में जोड़ने की मांग,फिरोजपुर के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार,फिरोजपुर में कुल 1313 वोट,अभी तक सिर्फ 1 वोट पड़ा,सीडीओ के समझाने पर भी नहीं माने ग्रामीण,अभी तक नहीं पहुंचा कोई अन्य अधिकारी गांव में 

गाजीपुर-ओम प्रकाश सिंह ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई,सैकड़ों समर्थकों ने नामांकन के दौरान जमकर की नारेबाजी,सपा प्रत्याशी ओम प्रकाश सिंह ने जमनीया से किया नामांकन 

इलाहाबाद-बीएसपी सुप्रीमो मायावती को हाईकोर्ट का नोटिस,पिता प्रभु दयाल,भाई आनंद कुमार को भी हाईकोर्ट का नोटिस,गौतमबुद्धनगर के बादलपुर में लैंडयूज चेंज के खिलाफ हुई थी याचिका,43433 वर्ग मीटर भूमि को एसडीएम ने आबादी किया था घोषित,CBI जांच की मांग को लेकर संदीप भाटी ने दाखिल की थी याचिका 

इलाहाबाद-मायावती के बयान पर बोले कलराज मिश्रा-ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही बीएसपी-मिश्रा,देश को बांटने वाली है बीएसपी की नीति-कलराज,ऐसे बयान से संप्रदायिक सौहार्द खतरे में-मिश्रा

रामपुर-मतदाता सूची में जिंदा लोगों को मृत दिखाने पर हंगामा,शाहाबाद के सैफनी के बूथ नंबर 14,15 पर हंगामा,जिंदा मतदाताओं को दिखा दिया गया मृतक,मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट कर रहे समझाने का प्रयास

प्रतापगढ़-रामपुर खास के नौढिया में भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी,भाजपाइयों ने कांग्रेसियों के 3 वाहनों में की तोड़फोड़,प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ इलाके का मामला

लखीमपुर-सिपाही के वायरल वीडियो पर बोले लखीमपुर एसपी,तथ्यों को गलत तरीके से रख रहा है सिपाही-एसपी,सिपाहियों को लंच पैकेट के लिए 150 रुपए-एसपी,रैंक के हिसाब से आता है पैसा,खातों में जाएगा बाकी पैसा-SP

उन्नाव-सीएम अखिलेश यादव का उन्नाव में बयान-बुआ ने कहा विपक्ष में बैठेंगे,सरकार नहीं बनाएंगे-सीएम,हार के भय से विपक्ष में बैठने की बात कर रही बुआ-सीएम,पुलिस कर्मियों के हमने सबसे ज्यादा प्रमोशन किए-अखिलेश,हमने बहुत भर्तियां भी की,और आसान तरीके से-अखिलेश,कुछ लोग साइकिल पीछे करना चाहते हैं-अखिलेश,बांगरमऊ की जनता पर हमे भरोसा है-अखिलेश यादव,विरोधियों को सबक सिखाने की जरूरत है-अखिलेश,बांगरमऊ और उन्नाव में और काम करेंगे-सीएम,यूपी में विकास करने की शुरूआत की है-अखिलेश,घोषणा पत्र में जो लिखा वो सबकुछ किया-सीएम,हम पेंशन देंगे,लैपटाप भी बांटकर दिखा दिया-सीएम,स्मार्ट फोन भी आने वाले समय में दिया जाएगा-सीएम,मिल्क पाउडर और घी भी देने का काम करेंगे-सीएम,गावों और शहरों में 24-24 घंटे बिजली देंगे-सीएम,नौजवानों के लिए ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाएंगे-सीएम,हमारे विधायक बदलू खां साहब को जिता दो-सीएम,पत्थर वाले लोग बीजेपी से मिल जाएंगे-सीएम,जो भागकर आ रहे हैं उन्हे एक्सप्रेस वे पर छोड़ दो-सीएम,यूपी में समाजवादियों की लहर चल रही है-अखिलेश,उन्नाव के लोगों का सम्मान करने का काम करेंगे-सीएम,एसपी सिंह साहब के साथ आने का भी धन्यवाद-सीएम 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me