जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के वाराणसी जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महरूपुर में गुरूवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार छात्र की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी और उसका साथी घायल है। दोनो आई टी आई के छात्र थे। 22 वर्षीय धीरज पुत्र लालचन्द और उसका चचेरा भाई 20 वर्षीस सूरज पुत्र अमरनाथ निवासी मनिकापुर महरूपुर स्थित एक आई टी आई कालेज के छात्र है और यहीं रूक कर पढ़ाई करते है। दोनो जफराबाद स्टेशन पर अपने किसी रिस्तेदार को लेने आये थे। वहां से कालेज जाते समय महरूपुर में सामने से आ रही ट्रक ने दोनो को रौदंते हुए निकल गयी। घटना के बाद उक्त छात्रों के रिस्तेदार ने 100 नं पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल धीरज व उसके चचेरे भाई सूरज को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां पर इलाज के दौरान धीरज की मौत हो गयी और सूरज का उपचार चल रहा है।
दिनदहाड़े चोरों ने उड़ाया बाइक
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ओलन्दगंज से दिन दहाड़े चारों ने एक लाण्ड्री के दुकानदार की बाइक पार कर दिया। सूचना दिये जाने के दो दिन बाद भी चोरी की एफआईआर पुलिस ने नहीं दर्ज किया। बताते हैं कि बरईपार निवासी जितेन्द्र कन्नौजिया ओलन्दगंज में डा0 केएन सिंह के यहां किराये पर रहते हैं और कन्हईपुर में लाण्ड्री चलाते है बीते 31 जनवरी को दोपहर में वे अपनी काले व नीले रंग की पैशन प्रो-यूपी 62 एटी 8149 बाहर गली में खड़ी किये थे कि चोरों ने बाइक पार कर दिया। इसकी सूचना सरायपोख्ता चौकी प्रभारी को दी गयी तो कोई कार्यवाही नहीं की गयी। बाद में क्षेत्राधिकारी से एफआईआर के लिए कहने पर उन्होने कोतवाली को निर्देश दियl
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me