Blog

सोमवार, 20 मार्च 2017

तीखी आवाज़ उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव व् प्रज्ञा प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन बहरीपुर बाजार में किया गया।

लखनऊ-5 कालीदास मार्ग पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,अपने सरकारी आवास पहुंचे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ,सुबह से 5 कालीदास मार्ग पर चल रहा था हवन-पूजन

लखनऊ-अफसरों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश,सभी सचिव,प्रमुख सचिव 15 दिन में दें सम्पत्ति का ब्योरा,सारे अफसरों को दिलाई स्वच्छता की शपथ,24 घंटे में संकल्प पत्र पढ़कर लागू करने के सख्त आदेश,सूबे में कई दिखाई न दे गंदगी,इस बात के दिए कड़े आदेश,भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति होगी लागू,रोजगार,किसान और मजदूरों के मुद्दे पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

लखनऊ-संकल्प पत्र को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार सख्त,लोकभवन में सभी अधिकारियों को दिए गए संकल्प पत्र,संकल्प पत्र को सख्ती से लागू करने के सीएम के आदेश,संकल्प पत्र ठीक से लागू न हुआ तो होगी सख्त कार्रवाई 

इलाहाबाद-योगी के सीएम बनते ही एक और स्लाटर हाउस पर जड़ा ताला,पशुधन अधिकारी ने पुलिस के साथ कत्लखाने पर जड़ा ताला,पशुधन विभाग के अफसर अवैध रूप से चलवा रहे थे स्लाटर हाउस,मई 2016 में होना था इस सरकारी स्लाटर हाउस का ठेका,कमाई में हिस्से के लिए अफसरों ने ठेकेदारों को सौंपा कत्लखाना,अब हाथ पांव फूले तो पहुंच गए स्लाटर हाउस में ताला जड़ने,शनिवार को जौनपुर में भी प्रशासन ने बंद करवाया था अवैध कत्लखाना,हाईकोर्ट ने महीनों पहले दिए थे स्लाटर हाउस में ताला जड़ने के आदेश,लेकिन प्रशासनिक अफसरों ने दे रखी थी कत्लखानों को खुली छूट 

लखनऊ-नये मंत्रियों को मिलने वाले विभाग लगभग तय,अंतिम परामर्श को राष्ट्रीय नेतृत्व के पास भेजा प्रस्ताव,जल्द ही होगा नये मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

दिल्ली-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान,एक या दो दिन में EVM घोटाले लेकर जाएंगे कोर्ट-मायावती,सत्ता में सपा हो या बीजेपी लॉ एंड ऑर्डर रहेगी खराब-माया,मंहत को सीएम बनाकर अपने एजेंडे को सामने रखा-माया

लखनऊ-दोबारा तलब किए जाने के बाद डीजीपी का बयान,दोषियों पर कार्रवाई न होने पर सीएम ने किया था तलब,इलाहाबाद में हुई घटना पर डीजीपी का बयान,दो लोग नामजद,दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी-डीजीपी,सीएम से मिलने के बाद मीडिया को दिया बयान,कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी सख्त,पुलिस की कार्यशैली पर सीएम की विशेष नजर 

लखनऊ-श्रवण साहू मर्डर केस की जांच अब सीबीआई करेगी,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सीबीआई को जांच करने को कहा,मर्डर में पुलिस भूमिका की भी जांच करेगी सीबीआई,श्रवण साहू को सुरक्षा न मिलने की भी सीबीआई करेगी जांच,हत्याकांड में पुलिस अफसरों की मिलीभगत की भी जांच,हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले आरआई की पोस्टिंग पर सवाल,आईजी स्थापना से कोर्ट ने तलब किया जवाब,4 अप्रैल को आईजी स्थापना को देना होगा शपथ पत्र

कन्नौज-स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई 4 लोगों की मौत,5 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया,ठठिया थाना क्षेत्र लखनऊ एक्सप्रेस-वे की घटना

बुलंदशहर-परमाणु वैज्ञानिक तरुण अमेरिका में अब तक लापता,परेशान परिवार ने विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार,बुलंदशहर के शिकारपुर का रहने वाले हैं वैज्ञानिक तरुण 

मथुरा-वृंदावन नगर पालिका के सभासद पर फायरिंग,दबंगों ने सभासद पर जानलेवा हमला किया,नाली निर्माण विवाद में फायरिंग,आरोपी अरेस्ट,वृंदावन थाना क्षेत्र के किशोरपुरा की घटना

मथुरा-फेसबुक फ्रेंड ने युवती की तमंचे के बल पर ली आपत्तिजनक तस्वीरें,आपत्ति जनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर कर दी वायरल,रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने नहीं कर रही कार्रवाई,न्याय न मिलने पर परिवार ने आत्महत्या करने की कही बात,मथुरा कोतवाली क्षेत्र के चौबियापाड़े इलाके का मामला

गोरखपुर-रिश्वत मांगने पर एसएसपी ने दिखाई सख्ती,कांस्टेबल मो, रईस,एसआई राजेन्द्र सिंह सस्पेंड,पासपोर्ट वैरिफिकेशन के लिए मांगीं थी रिश्वत,तिवारीपुर थाने में तैनात पुलिस कर्मियों पर आरोप

फिरोजाबाद-संग्रह अमीनों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन,25 अमीनों के निलम्बन का कर रहे हैं विरोध

पीलीभीत-ससुरालियों ने विवाहित को मारपीट कर घर से निकाला,पति समेत 5 पर दहेज का केस दर्ज,बिलसंडा क्षेत्र के पुरानी गुंडमंडी का मामला

लखनऊ-चौक के प्राचीन मनसा मंदिर में चोरी की वारदात,मनसा मंदिर से छत्र दान पात्र और जेवर ले गए चोर,मंदिर में जड़े चांदी के सिक्के तक उखाड़ ले गए चोर,चौक के चढ़ाई माहूलाल इलाके में हैं मंदिर

बागपत-कोताना बिजलीघर पर किसानों ने जड़ा ताला,बढ़े बिल और बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन,बड़ौत कोतवाली इलाके में किसान बैठे धरने पर

मेरठ-बदमाशों ने घर में घूसकर लाखों की लूटपाट,हथियारों के बल पर  वारदात को दियाअंजाम,थाना निसारी क्षेत्र के श्यामनगर की घटना

उन्नाव-दो बाइकों की टक्कर में 2 लोगों की मौत,महिला समेत 2 लोगों की मौके पर मौत,एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती,अजगैन थाना क्षेत्र के वसीरतगंज की घटना

अमरोहा-बाग में युवक का शव मिलने से हड़कंप,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,सैदनगली इलाके के ढक्का गांव की घटना 

अलीगढ़-चलती मारुति वैन में लगी भीषण आग,हादसे में चार छात्र बाल बाल बचे,10वीं की परीक्षा दे कर लौट रहे थे छात्र,पालीमुकीमपुर क्षेत्र के तोछी इलाके की घटना

इलाहाबाद-व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कम्प,लोगों ने जताई युवक की हत्या की आशंका,करछना क्षेत्र के साधु कुटी पास का मामला

लखीमपुर-छात्र-छात्रा का शव नहर में मिलने का मामला,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की डूबने से मौत निकली,लखीमपुर के कान्वेंट स्कूल के दोनों छात्र-छात्रा थे,छात्रा के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

प्रतापगढ़-परीक्षा केन्द्रों पर बीएसए ने औचक निरीक्षण किया,कई स्कूलों के शिक्षक जांच में मिले गायब,बीएसए ने दोषी शिक्षकों का वेतन रोका 

आगरा-ससुराल में विवाहिता की हत्या का मामला,ससुरालियों गिरफ्तारी न होने पर लोगों का प्रदर्शन,1 लाख रुपए न देने पर हत्या करने का आरोप,लोहा मंडी थाना क्षेत्र के हसनपुरा की घटना

सिद्धार्थनगर-सर्राफा व्यापारी से लूट के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार,सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना को दिया था अंजाम,तमंचा,जेवरात,3 बाइकें भी पुलिस ने की बरामद,इटवा के हीरखास नहर के पास से गिरफ्तारी हुई

फिरोजाबाद-3 माह पूर्व हुए मर्डर का खुलासा,आरोपी अरेस्ट,उधार की रकम मांगने पर हुई हत्या,18 जनवरी को टूंडला क्षेत्र में हुई थी वारदात

लखनऊ-नेताओं-अधिकारियों का VVIP गेस्ट हाउस पहुंचना जारी,मुख्यमंत्री योगी के मिलने पहुंचे रहे हैं नेता और अधिकारी,राजस्व बोर्ड चेयरमैन प्रवीण कुमार ने भी CM से की मुलाकात

रायबरेली-नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश,लड़की के चिल्लाने पर आरोपी भागा,धमकी देकर आरोपी हुआ फरार,पुलिस नहीं कर रही मामले में कार्रवाई,खीरो थाना क्षेत्र के खरगापुर की घटना

हापुड़-तंमचे के दम पर 2.50 लाख रुपए की लूट,माइक्रो फाइनेंस के ऑफिस में घुसकर लूट,आधा दर्जन बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर की लूट,बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुसेसर चौकला की घटना

कानपुर देहात-सिकंदरा में पानी टंकी में मरे मिले बंदर और पक्षी,टंकी से दूषित जल की हो रही थी सप्लाई,लोगों ने पाइप लाइन तोड़कर जताया विरोध,आक्रोशित लोगों ने डीएम से की शिकायत,सिकंदरा नगर पंचायत का मामला 

इलाहाबाद-ईटीवी की खबर का असर,DIOS ने गठित की नकल के विरुद्ध जांच टीम,आरोप सही होने पर ब्लैक लिस्ट होगा स्कूल-DIOS,करछना के श्रीनाथ कॉलेज में नकल का मामला

मुजफ्फरनगर-बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात,अतिरिक्त दहेज की मांग पर नहीं हुआ निकाह,दुल्हा और दुल्हन पक्ष में जमकर हुई मारपीट,ककरौली थाने के धासरी गांव की घटना

गोंडा-बैंक के मिनी ब्रांच का ताला तोड़कर 5.97 लाख की चोरी,इलाहाबाद बैंक के मिनी ब्रांच से चोरों ने उड़ाये रूपये,तरबगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्थित ब्रांच की घटना 

वाराणसी-दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए तीन मुनाभाई,आदर्श इंटर कॉलेज में दूसरे छात्र के स्थान पर दे रहे थे परीक्षा,चोलापुर इलाके से पकड़े गये मुन्नाभाई

इलाहाबाद-शियाट्स में बाहुबली पूर्व सांसद अतीक की मारपीट का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट में टली मामले की सुनवाई,अब 21 मार्च को होगी मामले की अगली सुनवाई,11 फरवरी से नैनी जेल में बन्द हैं अतीक अहमद

ग्रेटर नोएडा-यूको बैंक में हुई 13.50 की लूट के दो आरोपी गिरफ्तार,बदमाशों के पास से लूट का 11.72 लाख रुपए बरामद,ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

मेरठ-अपराधियों के सत्यापन के लिए पुलिस का अभियान,अभियान में ढाई हजार से अधिक अपराधियों का सत्यापन,मेरठ जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला अभियान,गलियों में भारी पुलिस बल देखकर लोगों में हड़कंप

गाजियाबाद-पुलिस ने बजरिया के होटल में की छापेमारी,कई युवक और युवतियों को हिरासत में लिया,घंटाघर कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

एटा-अपहृत युवक का शव मिलने से सनसनी,गांव के ही दो लोगों पर अपहरण कर हत्या का आरोप,छितौनी गांव के जंगल में मिला युवक का शव

मेरठ-लोगों की पिटाई से चोर की मौत का मामला,मृतक के परिजनों ने थानेदार से की शिकायत,लिसाड़ी गेट थाने के चमन कालोनी की घटना

मथुरा-वृंदावन में किन्नरों ने युवको को पीटा,किन्नरों ने युवक के कपड़े भी फाड़े,बांके बिहारी मंदिर के पास की घटना

वाराणसी-23 मार्च को BHU चिकित्सा विज्ञान का 57वां वार्षिक समारोह,जनता को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति किया जाएगा जागरूक,21 मार्च से चिकित्सा विज्ञान संस्थान में स्वास्थ्य प्रदर्शनी का आयोजन,यहाँ आने वालों को मिलेगा मुफ्त जांच एवं स्वास्थ्य सेवा का लाभ

जौनपुर-ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत,पुलिस ने दोनों शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजे,जलालपुर थाना क्षेत्र के बिबनमऊ गांव के पास हादसा

लखनऊ-लविवि में कल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया,स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइव प्रवेश प्रक्रिया,लविवि की वेबसाइट पर कल से शुरू होगा आवेदन 

प्रतापगढ़-ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर,छात्र की मौत,साथी गंभीर घायल,अस्पताल भेज गया,इंटर की परीक्षा देने जा रहे थे दोनों छात्र ,लालगंज के रामपुर बावली चौराहे की घटना

बाराबंकी-पशु तस्करों की पिटाई से घायल युवक की मौत,मवेशी चोरी के विरोध पर तस्करों ने पीटा था,परिजनों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन,जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के नई बस्ती का मामला

मथुरा-ट्रैक्टर पलटने से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत,पुत्र को 10वीं की परीक्षा दिलाकर साथ लौट रहा था पिता,हाईवे थाना क्षेत्र मुड़ेसी के पास हुआ हादसा

कानपुर-जीआरपी को मिली बड़ी सफलता,रेलवे स्टेशन से 5 मोबाइल चोरों को दबोचा,लाखों की कीमत के दर्जनों मोबाइल बरामद,चलती ट्रेनों से मोबाइल छीनने का खुलासा,राजधानी समेत कई ट्रेनों में की थी वारदातें,इटावा से इलाहाबाद के बीच गिरोह है सक्रिय

हरदोई-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,लोनार थाना क्षेत्र के ऐजा फार्म की घटना

वाराणसी-विवाद में मारपीट में घायल व्यक्ति की हुई मौत,BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत,होली के दिन दबंगों ने घर में घुसकर की थी मारपीट,कैंट थाना क्षेत्र के पांडेपुर इलाके की घटना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me