Blog

मंगलवार, 21 मार्च 2017

तीखी आवाज़ उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें


लखनऊ-योगी सरकार का एक और सख्त फैसला,राज्य सरकार ने छीन ली सिफारिशी लालबत्तियां 70 से ज्यादा विभागों के अध्यक्षों की कुर्सियां छीनी,हर महकमों में तैनात सलाहकारों की कर दी छुट्टी निगमों और तमाम बोर्ड्स में अध्यक्ष थे तैनात,लालबत्ती भी छिनी और सलाहकारी भी खत्म की,जल्द से जल्द खाली करने होंगे सरकारी बंगले 

लखनऊ -अधिकारियों ने ली शपथ,भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे काम,सरकार की प्राथमिकताओं पर करेंगे काम-सीएम,भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई-सीएम,सीएम ने लोकभवन में अधिकारियों को दिलाई शपथ,यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान,बड़े बहुमत से जनता ने बनाई है सरकार-योगी,संकल्प पत्र के सभी बिन्दुओं को करें लागू-योगी ,बजट में संकल्प पत्र के बिंदुओं का रखे ध्यान-योगी,15 दिन में अधिकारी दें सम्पत्तियों का ब्योरा-सीएम ,प्रत्येक विभाग सिटीजन चार्टर तैयार करे-सीएम,भ्रष्टाचार एवं गुण्डाराज से मुक्त पारदर्शी प्रशासन देने के निर्देश दिए

लखनऊ-पॉवरफुल अफसर की हो सकती है बिजली गुल,एमडी यूपीपीसीएल एपी मिश्रा का फाइल तलब,एपी मिश्रा सपा सरकार के सबसे करीबी अफसर,रिटायरमेंट के बाद 3 बार पा चुके हैं एक्सटेंशन आचार संहिता लगने के ठीक पहले मिला एक्सटेंशन,गुपचुप एक्सटेंशन लेकर हासिल की कुर्सी सपा सरकार में सबसे ज्यादा एक्सटेंशन एपी मिश्रा को,31 जुलाई 2012 से अबतक बने हैं बिजली के बड़े साहब,अखिलेश यादव पर किताब भी लिख चुके हैं एपी मिश्रा 

संतकबीरनगर-विवादित जमीन में नल लगा रहे मिस्त्री की हत्या,नल लगा रहे मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या,शहर कोतवाली क्षेत्र के असनहरा की घटना

संभल-दो दिन से लापता ट्रक चालक की जंगल में मिली लाश,जूते के फीते से कसा गया था ड्राइवर का गला,चन्दौसी कोतवाली के आईटीआई के पास का मामला

पीलीभीत-गांव में बाघ आने से लोगों में दहशत,ग्रामीणों ने बाघ को जंगल की ओर खदेड़ा बाघ की तस्वीरें कैमरे में कैद,पूरनपुर क्षेत्र के बाराही गांव का मामला 

  पीलीभीत-स्लाटर हाउस पर प्रतिबंध लगाने में प्रशासन विफल,जनपद में दर्जनों अवैध संचालित है स्लाटर हाउस पुलिस,नगर पालिका के संरक्षण में चल रहे स्लाटर हाउस 
पीलीभीत,पूरनपुर,बीसलपुर,न्यूरिया का मामला

हरदोई -जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग,गोली लगने से युवक घायल,अस्पताल में भर्ती ,पचदेवरा थाना क्षेत्र के पश्चिमी अंटा गांव की घटना 

लखनऊ-सूत्रों के हवाले से खबर,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा कल,CM दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात,सरकार के ढांचे को लेकर करेंगे चर्चा

प्रतापगढ़-DIOS ने नकल पर नकेल कसने की कोशिश,दो परीक्षा केन्द्रों को डिबार करने की संस्तुति केंद्र व्यस्थापकों के विरुद्ध रिपोर्ट की कार्यवाही,परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल करते पकड़ा था DIOS ने,केवला देवी इण्टर कालेज और सर्वजीत कॉलेज पर कार्यवाही

वाराणसी-पूर्वांचल के 4 हजार खाते आये रडार में,नोटबंदी के बाद एक एक कऱोड़ रूपए हुए हैं जमा आयकर विभाग कर रहा जांच,4 हजार खातों में करीब 4 हजार करोड़ ब्लैकमनी 

आगरा-मोबाइल की दुकान से 4 लाख रुपए की लूट,सदर थाने के राजपुर चुंगी इलाके का मामला 

गोंडा -घर में आग से परिवार के तीन लोग झुलसे,पति की मौत, पत्नी और बच्चे का चल रहा इलाज शहर कोतवाली इलाके के पाठक पुरवा की घटना

शाहजहांपुर-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत,1 युवक की हालत गंभीर,जिला अस्पताल भेजा गया,अल्हागंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद रोड की घटना 

मैनपुरी-3 परीक्षा केंद्रों के 11 कक्ष निरीक्षकों पर केस दर्ज,1 परीक्षार्थी पर भी मामला हुआ दर्ज,डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई 

लखनऊ-आईआईएम लखनऊ ने आज अपना 31वां दीक्षांत समारोह मनाया,समारोह में 590 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गयीं,मेक माय ट्रिप के सीईओ दीप कालरा ने बांटी डिग्रियां,छात्रों को डिग्री देते हुए मैनेजमेंट के गुर भी सिखाए,राघव अरोरा को चेयरमैन्स गोल्ड मेडल दिया गया,आरज़ू जैन को डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल दिया गया,निदेशक डा.अजीत प्रसाद ने.दीक्षांत पर छात्रों को शुभकामनाएं दीं 

सुल्तानपुर-फाइलेरिया की दवा पीने से दर्जन भर बच्चे ,महिलाएं बीमार,सीएचसी बल्दीराय में कराया गया भर्ती,आशा बहु और आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने आज पिलाई थी दवा,बल्दीराय थाने के नंदौली गाँव का मामला

लखनऊ-कल दिल्ली जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,कल सुबह 9 बजे दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ

जालौन-छात्रों के दो गुटों में झड़प,जमकर हुई मारपीट,पुलिस ने 5 छात्रों को लिया हिरासत में,घटना को देख भारी मात्रा पुलिस बल किया गया तैनात,कोंच कोतवाली के उरई बस स्टैंड का मामला 

कन्नौज-कन्नौज में हुए भीषण सड़क हादसे का मामला,स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरायी, 7 लोगों की मौत,सैफई ले जाते समय हादसे में घायल किशोरी की मौत,2 घायलों को मेडिकल कॉलेज से सैफई भेजा गया,ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा 

लखनऊ-जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग,पिछले एक घंटे से हो रही जबरदस्त स्पार्किंग,विस्तार खंड के मोड़ पर मौजूद है हाईटेंशन लाइन का मेन पोल,जनेश्वर मिश्र पार्क की पार्किंग के ऊपर से हाईटेंशन लाइन,लोगों में दहशत , फोन करने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा कोई 

लखनऊ- आज दिल्ली जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,सुबह 9 बजे दिल्ली रवाना होंगे सीएम योगी 

लखनऊ- आज दिल्ली में राष्ट्रपति,पीएम से भी मिलेंगे सीएम योगी,BJP के राष्ट्रीय नेताओं से भी सीएम योगी करेंगे मुलाकात,संसद परिसर भी जा सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ 

लखनऊ- 5 केडी पर सीएम के निजी सचिव की तैनाती,जय शंकर सिंह सीएम के निजी सचिव बने,अजीत कुमार को अपर निजी सचिव का चार्ज 

लखनऊ- डिप्टी सीएम पद संभालने के बाद दिनेश शर्मा ने दिया इस्तीफा,लखनऊ मेयर पद से डॉ. दिनेश शर्मा ने दिया इस्तीफा,नगर आयुक्त फिलहाल संभालेंगे जिम्मेदारी 

लखनऊ- सीएम के गृहप्रवेश के चलते प्रतीक की लेम्बोर्गिनी पर ब्रेक,मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक की गाड़ी 5 केडी के सामने रोकी गई,सीएम योगी आदित्यनाथ के गृहप्रवेश के चलते बंद था रास्ता 

जौनपुर- आंख में मिर्च छोककर सेल्समैन से 1 लाख की लूट ,बाइक सवार बदमाश रुपए लूटकर मौके से फरार,खुटहन थाना क्षेत्र के घम्मौर गांव के पास की घटना

इलाहाबाद- प्रयागराज एक्सप्रेस के 2 AC के कोच-3 में यात्रियों का हंगामा,52 सीटों वाले कोच में 75 यात्रियों की हुई बुकिंग,यात्रियों को रेलवे अधिकारियों ने कराया शांत,हंगामा के चलते 15 मिनट देर से रवाना हुई ट्रेन,इलाहाबाद जंक्शन का मामला,जांच के आदेश 

औरैया- हाईवे पर खड़े ट्रक में लगी आग से हड़कंप,ट्रक ड्राइवर ने कूदकर बचायी अपनी जान,वायरिंग में शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका,शहर कोतवाली के इंडियन ऑयल हाईवे की घटना

गाजियाबाद- खुले नाले में गिरकर मासूम की मौत का मामला,मानव अधिकार आयोग की टीम पहुंची चमन कॉलोनी,3 साल के मासूम की नाले में गिरने से हुई थी मौत 

उन्नाव- जहरीला कीड़ा काटने से युवक की हालत गंभीर,युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव की घटना 

मेरठ- झूला झूलने को लेकर महिलाओं में मारपीट,सोशल मीडिया पर वायरल हुई मारपीट का वीडियो,पार्क में लगे झूले को लेकर महिलाओं में हुई मारपीट,कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला पार्क की घटना 

बुलन्दशहर- पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर मारा छापा,150 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया,एसपी सिटी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई 

फ़िरोज़ाबाद- घर के बाहर खड़े युवक को बदमाशों ने गोली मारी,गम्भीर हालत में युवक आगरा रेफर किया गया,नगला खंगर थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव का मामला

कानपुर- घर के बाहर खड़ी कार हुई चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात,पुलिस के दो सिपाहियों के उड़ाई कार,नजीराबाद के अशोक नगर की घटना 

वाराणसी- डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष को मारी गोली,जमीनी विवाद के चलते गोली मारने की आशंका,पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया,वाराणसी कोतवाली क्षेत्र का मामला 

हाथरस- तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,भीषण टक्कर में एक बुजुर्ग की हुई मौत,गंभीर हालत में एक युवक आगरा रेफर,मुरसान के इग्लास रोड पर रायक गांव की घटना

संभल- सरकारी टीचर को व्हाट्स-एप ग्रुप में मैसेज डालना पड़ा मंहगा,सहायक शिक्षक ने हेड मास्टर के खिलाफ कराया मामला दर्ज,आरोपी हेड मास्टर गिरफ्तार, नाखासा थाना क्षेत्र का मामला

बहराइच- स्मैक के साथ महिला सहित 3 तस्कर गिरफ्तार,बरामद स्मैक की कीमत तीस लाख रुपए,रुपईडिहा के नेपाल सीमा के नई बस्ती से गिरफ्तारी

गोरखपुर- पुलिस को अवैध बूचड़खाने बंद कराने के निर्देश,शासन ने दिए अवैध बूचडखाने बंद कराने के निर्देश

गाजियाबाद- लापरवाही,अवैध वसूली पर SSP की बड़ी कार्रवाई,देर रात SSP ने 45 पुलिसकर्मियों को हटाया 

बहराइच-गन्ना किसानों का भुगतान न करने पर चीनी मिल पर कार्रवाई,तहसील प्रशासन ने चीनी मिल के तीन गोदाम किए सील,मिल पर किसानों का 5353.66 लाख का भुगतान बकाया,भुगतान न करने पर होगी नीलामी की कार्रवाई

कन्नौज- दबंगों ने घर में घुसकर की महिला से छेड़छाड़,विरोध पर दबंगों ने की महिला से मारपीट,ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा,केस दर्ज,गुरसहायगंज के फखरपुर गांव का मामला

फर्रुखाबाद- अज्ञात ट्रक ने युवक को कुचला,हुई मौत,पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप,गुस्साए ग्रामीणों ने बरेली-इटावा हाईवे किया जाम,राजेपुर थाना क्षेत्र के डवरीचेक पोस्ट का मामला

बलरामपुर- मेला स्पेशल ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत,तुलसीपुर के लक्ष्मणपुर स्टेशन के निकट हुआ हादसा

संभल- उधार का पैसा न चुकाने पर दबंगों ने दंपति को पीटा,दबंगों के दबाव में पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा,चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के ट्रेनिंग स्कूल का मामला

बलरामपुर- टैक्सी और बोलेरो की टक्कर में आठ घायल,दो लोगों की हालत गम्भीर,अस्पताल में भर्ती,कोतवाली उतरौला के रमवापुर की घटना

अमरोहा- पशु चोरी करने आए बदमाशों की ग्रामीणों से मुठभेड़,एक बदमाश की मौत,आधा दर्जन ग्रामीण घायल,हसनपुर कोतवाली के डगरोली गांव की घटना 

मैनपुरी- मामूली विवाद में प्रधान पति ने की फायरिंग,फायरिंग में महिला की मौत, 3 लोग घायल,घटना के बाद से आरोपी प्रधानपति फरार,तनाव के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल तैनात,एलाउ थाना क्षेत्र के रामनगर की घटना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me