Blog

रविवार, 26 मार्च 2017

तीखी आवाज़ पर उत्तर प्रदेश बड़ी खबरें


गोरखपुर- सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में की पूजा अर्चना,नाथ संप्रदाय के गुरुओं के मंदिर में भी योगी ने माथा टेका,सीएम योगी ने गौशाला जाकर गायों को खिलाया चारा,सीएम ने गायों को अपने हाथों से खिलाया चारा,गायों के बच्चों पर सीएम योगी ने उड़ेला प्यार,सीएम योगी आदित्यनाथ 40 मिनट गौशाला से रहे,1 बजे तक मंदिर में ही रहेंगे सीएम आदित्यनाथ,गंभीरनाथ शताब्दी पुण्य तिथि समारोह कार्यक्रम में होंगे शामिल

गोरखपुर- सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया निरीक्षण,गंभीरनाथ शताब्दी पुण्यतिथि कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण,मंदिर परिसर में स्थित निवास स्थान पर निपटा रहे है कामकाज

गोरखपुर- सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान,भारत कृषि प्रधान देश-सीएम योगी आदित्यनाथ,'गौवंश के संवर्धन से किसानों की स्थिति सुधरेगी',गौवंश संवर्धन के लिए पीठ करती रही है काम-सीएम,देशी और कई किस्म की गाय गौशाला में मौजूद-सीएम,केंद्र की सरकार ने गोवर्धन की तरह की पहल-सीएम,देश के प्रत्येक राज्य में बनाई जाएगी गौशाला-योगी,गौवंश के बिना नहीं होता है कोई धार्मिक कार्य-योगी,मेरी गौशाला में मुझे सारी गाय पहचानती हैं-योगी

गोरखपुर- गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान,उत्तर प्रदेश में नहीं होगा भेद भाव-योगी आदित्यनाथ,विकास का लाभ सभी को मिलेगा-योगी आदित्यनाथ,महिलाओं की सुरक्षा और विकास पर काम होंगे-सीएम,यूपी में कोई व्यक्ति उपेक्षित महसूस नहीं करेगा-सीएम,गोरखपुर के लोग बड़े दिल वाले हैं-सीएम योगी,'सीएम पद की जिम्मेदारी मेरे साथ गोरखपुरवालों की भी',जिम्मेदारी को निभाने में गोरखपुरवासी करें सहयोग-योगी,मैं नायक नहीं सामान्य नागरिक हूं-योगी आदित्यनाथ,'पार्टी का दायित्व पूराकर यूपी को सपने का प्रदेश बनाऊंगा'

लखनऊ- CM आदित्यनाथ योगी के आज के कार्यक्रम,11 बजे गोरखनाथ मंदिर के कार्यक्रम में सीएम करेंगे शिरकत,योगिराज बाबा गंभीरनाथ शताब्दी पुण्य समारोह में रहेंगे सीएम,11 से 1 बजे तक गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे सीएम आदित्यनाथ,दोपहर 1  बजे से 2.50 बजे तक सीएम का आरक्षित कार्यक्रम,3 बजे BJP कार्यालय बेनीगंज में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे सीएम,सांसद,विधायक,कार्यकर्ताओं से मिलने का है कार्यक्रम,4 बजे जिला प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे मुख्यमंत्री योगी,4.30 बजे GDA सभागार पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,विभागों के मंडलीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे सीएम,5.45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,6 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट से लखनऊ होंगे रवाना मुख्यमंत्री योगी,6.50 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,7 बजे एयरपोर्ट से VVIP गेस्ट हाउस पहुंचेंगे CM योगी आदित्यनाथ

आगरा- राज्यपाल राम नाईक का आगरा आगमन आज,दोपहर 12.40 बजे आगरा पहुंचेंगे राज्यपाल,नव संवत्सर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे
गवर्नर,विश्वविद्यालय कुलपति के आवास भी जाएंगे गवर्नर

लखनऊ- केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ आगमन आज,शाम 4 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह,तुलसी पार्क गीतापल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जाएंगे,27 मार्च को गृहमंत्री राजनाथ 9.30 बजे दिल्ली होंगे रवाना

लखनऊ- राज्यमंत्री सुरेश पासी ने आवास विकास का किया निरीक्षण,आवास विकास विभाग के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी-मंत्री सुरेश पासी,विभाग में गड़बड़ियों की जांच कराई जाएगी-सुरेश पासी,आवास, व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास राज्यमंत्री हैं सुरेश पासी,राज्यमंत्री सुरेश पासी ने एलडीए दफ्तर का भी किया निरीक्षण

लखनऊ- मंत्री सुरेश पासी के दौरे के बाद हटाई गईं LDA की पीआरओ,पीआरओ भावना सिंह को स्मारक समिति वापस भेजा गया,स्मारक समिति में टिंकटिंग का काम देखती थीं भावना सिंह,नियम-कानून ताक पर रख कर हुई थी भावना की नियुक्ति,पीआरओ भावना के पति भी एलडीए में करते हैं ठेकेदारी

लखनऊ-परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने फैजाबाद रूट पर किया निरीक्षण,निरीक्षण में एसी बसों में चलने वाले यात्रियों ने की शिकायत,बसों में पानी का पैसा तो लिया जाता है पर पानी नहीं मिलता,मंत्री ने संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश,औचक निरीक्षण में प्रमुख सचिव परिवहन भी रहीं मौजूद,बिना परमिट के चल रहीं 2 प्राइवेट बसों को भी कराया सीज

लखनऊ- शाम 5.30 बजे DAB कॉलेज में होली मिलन का कार्यक्रम,कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी कार्यक्रम में होंगी शामिल

लखनऊ- राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज में होली मिलन कार्यक्रम,कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल कार्यक्रम में होंगे शामिल 

आजमगढ़- सरकार के एंटी रोमियो अभियान को आजमगढ़ में चुनौती,छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को सिगरेट से दागा,दबंगों ने बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के चेहरे को सिगरेट से जलाया,छात्रा के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज,पुलिस ने एक आऱोपी युवक को किया गिरफ्तार

एटा- मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग,जमकर चले लाठी डंडे,एक की मौत,4 घायल,2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,जैथरा थाने के कसौलिया गांव की घटना

वाराणसी- बीएचयू आईएमएस के रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ हुई कार्रवाई,जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर पर जूनियर के साथ छेड़खानी का आरोप,आरोपी डॉक्टर अनुराग को 15 दिन के लिए किया गया निलंबित

कानपुर देहात- ट्रक की टक्कर से टैम्पो सवार 4 लोग घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,सट्टी थाना क्षेत्र के रुर गांव की घटना

औरैया- अनंतराम चौकी इंचार्ज पवन पांडेय निलंबित,एसपी ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को किया निलंबित,चोरी कुबलवाने के लिए छात्र को पीटने का आरोप

वाराणसी- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती का असर,गायब रहने वाले 107 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा,डीएम ने ऐसे अफसरों को दी चेतावनी,कार्यशैली में लाएं सुधार

कानपुर- एडीजे 10 कोर्ट ने चार दोषियों को सुनाई उम्र कैद की सजा,ग्वालटोली में घर से बुलाकर ले गए युवक की हुई थी हत्या,हाता नम्बर-40 में नाले से बरामद हुआ था शव

मुरादाबाद- मामूली विवाद में युवक ने की कुत्ते की हत्या,पड़ोसी के पालतू कुत्ते को तीन गोलियां मारी,पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार,मझोला थाना के काशीराम नगर की घटना

आगरा- बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से की लूट,तमंचे की नोक पर नकदी,जेवर लूट ले गए बदमाश,वारदात के बाद फायरिंग कर फरार हुए बदमाश,सैयां थाना क्षेत्र के इरादत नगर रोड की घटना

इलाहाबाद- फूलपुर में शव दफनाने को लेकर हुआ तनाव,SDM फूलपुर, CO फूलपुर ने कराया समझौता,समझौते के बाद दफनाया गया शव,फूलपुर के पूरे ठकुरे गांव का मामला

बहराइच- एसडीएम ने पुलिस बल के साथ की छापेमारी,सरयू नदी से अवैध खनन करते दो ट्रॉलियों को पकड़ा,ट्रैक्टर लेकर खनन माफिया फरार,थाना मोतीपुर के अडगोडवा गांव का मामला

वाराणसी- वाराणसी में शराब बंदी की मांग ले रही हिंसक रूप,स्थानीय महिलाओं ने जमकर किया विरोध-प्रदर्शन,उपद्रवी लोगों ने ठेके के बाहर रखे फर्नीचर में लगाई आग,मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने मामले को कराया शांत

इलाहाबाद- सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत,हत्या के मामले में 2004 से सेन्ट्रल नैनी जेल में था बंद,प्रतापगढ़ के नारायणपुर का रहने वाला था कैदी

लखनऊ- योगीराज में शहर से खत्म होंगे कूड़ा घर,मिनी मोबाइल कॉम्पेक्टर का सहारा लेगी इको ग्रीन,7 अप्रैल तक आ जाएंगी 5 कॉम्पेक्टर,गलियों में ई-रिक्शे से होगा कूड़े का कलेक्शन

फ़िरोज़ाबाद- टोलप्लाजा पर बीजेपी नेताओं ने उड़ाई नियमों धज्जियां,बगैर टोल टैक्स दिए निकलीं 300 गाड़ियां,मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले में थीं 300 गाड़ियां,सिरसागंज के कठफोरी टोल प्लाजा का मामला

गाजियाबाद- एसएसपी गाजियाबाद ने बड़े पैमाने पर किया स्थानान्तरण,एक ही थाना,चौकियों में तैनात कर्मियों का स्थानान्तरण,607 पुलिस कर्मचारियों का पर SSP की कार्रवाई 

मेरठ- धार्मिक पुस्तक पर आपत्तिजनक कमेंट का मामला,गुस्साए लोगों ने घण्टाघर चौराहे पर लगाया जाम,पब्लिक ने आरोपी पर की कार्यवाई की मांग,देहली गेट थाना इलाके का मामला

इलाहाबाद- गैस सिलेंडर के रिसाव से घर में लगी आग,आग से लाखों का सामान जलकर हुआ राख,आग बुझाने में तीन गांव वाले गंभीर झुलसे,मेजा थाना क्षेत्र के बधवा गांव का मामला 

बदायूं- रिटार्यड लेखपाल के घर बदमाशों ने बोला धावा,नगदी, जेवरात लूट ले गए असलहाधारी बदमाश,विरोध करने पर दंपति को बदमाशों ने पीटा,सूचना के बाद भी अबतक नहीं पहुंची पुलिस,गुन्नौर थाना के भोनानगला गांव का मामला

सीतापुर- मजदूरों की वैन ट्रक से टकराई, एक की मौत,बिहार से लखीमपुर जा रहे थे सभी मजदूर,सिधौली कोतावली के कस्बे का मामला

लखनऊ- बिजली वितरण,गर्मियों की तैयारियों को लेकर बैठक आज,यूपीपीसीएल एमडी विशाल चौहान करेंगे समीक्षा बैठक,आज 12 बजे मध्यांचल मुख्यालय में होगी समीक्षा बैठक

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me