Blog

रविवार, 26 मार्च 2017

यूथ फेस्टिवल के सांगितिक कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति की ।




सिंगरामऊं जौनपुर -बाजार के स्टेशन रोड स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह बालिका इ० का० में रविवार को यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसके सांगितिक कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बदलापुर ओम प्रकाश दुबे "बाबा"ने मां वीणापणि मां शारदा के समक्ष ज्ञान ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, पालक व शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अंतिमा सिंह ने अतिथियों का अभिनंदन स्वागत भाषण से किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी आभा लिए नृत्य, गोपाल लीला, नवदुर्गा, कव्वाली,गजल, भोजपुरिया गीत, देश को सलाम, नुक्कड़ नाटक एवं लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी । बच्चों ने देश रंगीला, घर आ जा परदेशी तथा प्रेम रतन धन पायो जैसीे एक से बढ़कर एक प्रस्तुती देकर लोगों को हैरत में डाल दिया, तथा बच्चे आल्हा गीत के माध्यम से विद्यालय के प्रेरणा श्रोत रहे मेजर साहब को नमन करना नहीं भूले। सबसे चर्चित एंव मनोहारी प्रस्तुति तब देखी गयी जब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वण पदक प्राप्त करने वाली नवीं कक्षा की छात्रा सुनिधि दुबे ने समाज की ज्वलंत समस्या बेटियो की उपेक्षा एंव कन्या भ्रूण हत्या पर करारा प्रहार करते हुए " बेटी का मोल" कविता प्रस्तुत किया तो दर्शक अपने आंसू नहीं रोक पाए और उसने बेटा-बेटी में समानता रखने का लोगों को शपथ भी कराया । कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।अंत में संयोजक डा० संजय सिंह ने प्रतिभागी बच्चों को पुरष्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालता प्रसाद पांडेय, संचालन प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह तथा आभार प्रबंध निदेशक डा०बबली सिंह ने व्यक्त किया।इस मौके पर राजेश सिंह, हरिप्रसाद मिश्र, मान सिंह, अजय तिवारी, सत्यवान दुबे, संजय मिश्र, मुन्ना मिश्र, गोली प्रधान, अशोक सिंह, मनीष सिंह, मदन मोहन प्रधान, विनय सिंह आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me