Blog

शनिवार, 18 मार्च 2017

तीखी आवाज़ उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

लखनऊ-सरकार बदलने पर भी नहीं बदला नक़ल का कारोबार,यूपी में 20,000 करोड़ से ज्यादा का है नक़ल सिंडिकेट,नक़ल माफ़िया ने पहले ही दिन नियमों की उड़ाई धज्जियां,प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा के दावे हुए फेल,जीतेन्द्र कुमार ने किये थे नक़ल विहीन परीक्षा के दावे,जिंतेंद्र कुमार के कार्यकाल में नक़ल का कारोबार जमकर फैला,लंबे समय से माध्यमिक शिक्षा विभाग में हैं तैनात, पिछली बीएसपी और एसपी की सरकारों से हैं जमे,दर्जनों जिलों से नक़ल को लेकर हैरान करने वाली तस्वीरें ईटीवी के पास

लखनऊ-वेतन न मिलने पर नगर निगम कर्मियों का हंगामा,बवाल के दौरान दोनों पक्षों में नारेबाजी,गाली-गलौज,काम बंद कर नगर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन,मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को कराया शांत,लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय का मामला 

चित्रकूट-चित्रकूट से सटे मध्य प्रदेश में डकैतों का आतंक,बकरी चराने गए दो भाइयों के अपहरण का मामला,एक हफ्ते बाद इनामी डकैत के चंगुल से छूटे दोनों भाई,10 हजार के इनामी डकैत ललित पटेल ने मांगी थी फिरौती,अपहरण कर 5 लाख रुपए की मांगी थी फिरौती,मध्य प्रदेश के नया गांव इलाके का मामला 

नोएडा-9 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या,पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार 
10 मार्च से गायब बच्चे की हुई हत्या,दो में से एक आरोपी के घर से बरामद हुई लाश,आरोपी के घर की छत पर बोरे में मिली बच्चे की लाश,नोएडा फेस 3 कोतवाली के बहलोलपुर का मामला

हाथरस-हाथरस में महाविद्यालय प्रशासन की मनमानी,छात्राओं से हो रही परीक्षाओं के नाम पर अवैध वसूली,बीए प्रथम वर्ष की कल से है परीक्षा,छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी,
कोतवाली सदर क्षेत्र के आरडी गर्ल्स महाविद्यालय का मामला  

वाराणसी-6 मार्च को साले की हत्या करने वाला जीजा गिरफ्तार,पुलिस ने अस्सी घाट से किया गिरफ्तार,लंका थाना क्षेत्र के लौटूबीर के पास हुई थी हत्या 

इटावा-सपा के पूर्व विधायक मानिक चन्द के 6 गुर्गे अरेस्ट,अपहरण के आरोप में पूर्व विधायक के गुर्गे गिरफ्तार,अपह्रत 11 वर्षीय छात्र भी इनके कब्जे से बरामद,गुर्गों ने 11 लाख की फिरोती मांगी थी
गुर्गो के पास से चोरी की 6 बाइके बरामद,315 बोर के 3 तमंचे,6 कारतूस भी बरामद,क्राइम ब्रांच ने वैदपुरा इलाके से की है गिरफ्तारी  

लखनऊ-आतंकी सैफुल्ला के ठिकाने पर दूसरे दिन पहुंची NIA टीम,NIA के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम कर रही छानबीन,सैफुल्ला के कमरे में फॉरेंसिक सबूतों को तलाश रही टीम,लगातार दूसरे दिन NIA की टीम कर रही छानबीन 

लखनऊ-बेटी ने लगाया पिता पर रेप का आरोप,पिता फरार,युवती के अपहरण में पीड़िता की माँ जेल में है बंद,पीड़िता के पिता भी लगा था अपहरण का आरोप,चिनहट के विशाल खंड इलाके की घटना 

लखनऊ-वेतन न मिलने पर नगर निगम कर्मियों का हंगामा,बवाल के दौरान दोनों पक्षों में नारेबाजी, गाली-गलौज,काम बंद कर नगर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन,मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को कराया शांत,लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय का मामला 

लखनऊ-शपथ ग्रहण को लेकर एनेक्सी में हुई महत्वपूर्ण बैठक,मुख्य सचिव राहुल भटनागर की अध्यक्षता में हुई बैठक,डीजीपी जावीद अहमद समेत आला अधिकारी रहे मौजूद,शहर के स्मृति उपवन में होना है शपथ ग्रहण समारोह,PM के संभावित आगमन को लेकर सुरक्षा पर भी मंथन 

लखनऊ-पंजीकृत श्रमिकों की योजनाओं का ठेका देने में धांधली,चहेते ठेकेदारों को लगभग 300 करोड़ का काम देने की तैयारी,13 जिलों के 10 लाख पंजीकृत श्रमिकों को मिलना था लाभ,मजदूरों को 3 kg दाल,10 kg चावल,2 kg चीनी देना था,10 फीसदी भुगतान पर मिलनी थी दाल,चावल और चीनी
बगैर सरकार गठन के चहेतों को ठेका देने की तैयारी,श्रम योजनाओं को लेकर अबतक 3 बार हो चुका है टेंडर,अफसरों ने चहेती फर्मों को काम देने का बनाया है मन

लखनऊ-19 मार्च को होगा यूपी के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह,सुरक्षा कारणों से स्मृति उपवन में बना महोत्सव स्टेज कैंसिल,शपथ ग्रहण के लिए दो नए स्टेजों का किया जा रहा निर्माण स्टेज की कम उंचाई के चलते एसपीजी बनवा रही नया मंच,आज शाम एसपीजी के साथ लखनऊ पुलिस की अहम बैठक

लखनऊ-मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल,सुरक्षा के लिए केंद्र से 18 कम्पनी CPMF,16 कम्पनी PAC तैनात,7 SP, 24 एडि. SP, 50 CO समेत 50 हजार पुलिस कर्मी तैनात,ADG सुरक्षा भावेश कुमार ने संभाली PM सिक्योरिटी की कमान

गाजियाबाद-बाबूसिंह कुशवाहा की जमानत अर्जी खारिज,CBI कोर्ट ने कुशवाहा की जमानत अर्जी खारिज की,एनआरएचएम घोटाले में आरोपी हैं बाबू सिंह कुशवाहा

मुरादाबाद-10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पेपर खराब होने के चलते ख़ुदकुशी की आशंका,मझोला थाना क्षेत्र के सिरकोई भूड़ की घटना

शामली-3 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,चोरी की कार,पिस्टल मौके से बरामद,शामली के भवन थाना क्षेत्र हुई गिरफ्तारी 

प्रतापगढ़-गैस डिलिवरी वैन कर्मचारी से 63 हजार रुपए की लूट,दिन दहाड़े हुई लूट से इलाके में दहशत का माहौल,लालगंज थाने के रामपुर भेड़ियानी के पास की घटना

लखनऊ-अपर मुख्य सचिव सदाकांत ने पीडब्लूडी को दिया आदेश,नए आदेशों तक न नए कार्य का आवंटन न ही कोई नया भुगतान 

नोएडा-आश्रम से बुजुर्ग अधिकारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,बुजुर्ग अधिकारी की पत्नी ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी,सेक्टर 39 के सलारपुर स्थित महर्षि आश्रम का मामला 

नोएडा-महार्षि आश्रम से वृद्ध कर्मचारी लापता,कल ग्रेटर नोएडा जाने के निकला था कर्मचारी, सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर का मामला 

शाहजहांपुर-होली के जुलूस में हंगामा,पंचमी के दिन निकलता है होली का जुलूस,रास्ते की निकासी को लेकर हुआ हंगामा,खुदागंज थाना क्षेत्र के खुदागंज कस्बे का मामला 

लखीमपुर-नहर में कान्वेंट स्कूल की छात्रा का शव मिलने के मामले में नया मोड़,पिता की तहरीर पर रेप, हत्या और षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज,सदर कोतवाली में 3 आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा,आरोपी फरार,आरोपी की स्कूटी, जूते और लड़की की चप्पलें मिली थी नहर किनारे 

आजमगढ़-व्यवसाई से 1.5 लाख रुपए की लूट की वारदात,बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर की लूट,अहिरौला के मुबारकपुर गांव के पास की घटना

मिर्जापुर-तेंदूए के हमले में व्यक्ति घायल,जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,पड़री क्षेत्र के शिष्टाखुर्द गांव की घटना 

पीलीभीत-अपहरण को लूट साबित करने में जुटी पीलीभीत पुलिस,भट्ठा व्यवसाई के अपहरण को पुलिस बता रही लूट,5 दिन बदमाशों की गिरफ्त में रहने के बाद छूटा था व्यवसाई,व्यवसाई के परिजनों ने 20 लाख फिरौती देकर छुड़ाया था,6 बदमाश गिरफ्तार,20 की जगह 14 लाख की बरामदगी, सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मामले में पुलिस का अजब खुलासा

इलाहाबाद-यूपीपीएससी में पीसीएस की कॉपी बदल जाने का मामला,परीक्षा सेल से दो कर्मचारियों का आयोग ने किया ट्रांसफर,यूपी लोक सेवा आयोग ने मामले की जांच के दिए आदेश

अमेठी-खुदाई के दौरान मिली प्राचीन दीवार,60 से 70 फीट लम्बी दीवार मिली
ग्राम प्रधान ने एसडीएम को दी सूचना,अमेठी कोतवाली के मोचवा गांव का मामला 

हरदोई-सीओ-विधायक प्रकरण में दारोगा की टिपण्णी का मामला,एसपी ने दारोगा पर एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश,सीतापुर में तैनात दारोगा पर एफआईआर के निर्देश

रायबरेली-महिला सीआरपीएफ कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत,मोहनलालगंज के एसएसबी यूनिट में थी तैनात,रायबरेली के लालगंज कस्बे में हुआ सड़क हादसा 

सोनभद्र-कागजों पर संचालित हो रहा ट्रॉमा सेंटर,कागजों पर ट्रॉमा सेंटर में मरीजों का हो रहा इलाज,जिला अस्पताल के नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर में पड़ा ताला,सीएमओ को सौंपी जा रही संचालन की फर्जी रिपोर्ट

मेरठ-नोटबंदी के दौरान भारी कैश जमा करने का मामला,गाजियाबाद,मुजफ्फरनगर सहित मेरठ में छापेमारी,पेट्रोल पंपों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी,पेट्रोल पंप एसोसिएशन कर रही छापेमारी का विरोध

चित्रकूट-परिषदीय स्कूलों की परीक्षा की तैयारियों में खानापूर्ति,जनपद में कल से होनी है परीक्षा 
स्कूलों में नहीं खरीदी गई कॉपियां,शिक्षकों,बच्चों को नहीं पता परीक्षा की डेट 

इलाहाबाद-क्रिकेटर आशीष नेहरा और जहीर खान पहुंचे इलाहाबाद,आशीष नेहरा ने क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों को दी ट्रेनिंग,एकेडमी के खिलाड़ियों को बताई गेंदबाजी की बारीकियां,डीपीएस नैनी में चलती है आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी

इलाहाबाद-यूपीटीईटी 2016 का परिणाम घोषित,प्राथमिक स्तर के 221654 में से 25226 छात्र हुए पास,उच्च प्राथमिक स्तर के 454616 में से 50138 छात्र उत्तीर्ण
www.upbasiceduboard.gov.in पर देख सकते हैं रिज़ल्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me