Blog

शनिवार, 18 मार्च 2017

महिलाओं ने मचाया शोर, पैसा फेंक भाग निकला चोर

सुल्तानपुर
भदैंया सरेशाम चोरी करने घर में घुसा युवक महिलाओं का साहस देख भाग खड़ा हुआ। महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर चोर रुपयों से भरा थैला फेंक अपनी जान बचाकर भाग निकला। ग्रामीणों ने दौड़ाया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज कस्बे का है।

हनुमानगंज कस्बे में प्राथमिक स्कूल के बगल ही रामनिरंजन का घर है। उनके परिजन फल का व्यवसाय करते हैं। बुधवार को हनुमानगंज में साप्ताहिक बंदी का दिन था। इसलिए दुकान बंद थी।

दुकान के व्यवसाय का पैसा घर के कमरे में थैले में रखा था। देरशाम माहौल भांपकर एक चोर घर में घुस गया। कमरे में सामान तितर-बितर करने लगा। इसी दौरान कोई सामान गिर गया और आवाज पाकर घर की महिलाएं निकल पड़ी। इतने में चोर ने महिलाओं को देखकर पैसा का थैला लेकर भागने लगा। साहस दिखाते हुए महिलाओं ने शोर मचाते हुए चोर को दौड़ा लिया। काफी संख्या में कस्बे के लोग भी मौके पर पहुंच गए और भाग रहे चोर को दौड़ा लिया। लोगों से अपने को घिरता देख युवक रुपयों से भरा बैग फेंककर भाग निकला। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me