Blog

बुधवार, 8 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें


सोनभद्र-कई जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम न मिलने से लोग परेशान,अनपरा के पूर्वी पराशी केंद्र के बूथ संख्या 206 पर हंगामा,लोगों का वोटर लिस्ट में नाम न होने से किया हंगामा,बीएलओ पर लगाया गड़बड़ी करने का आरोप

हरदोई-दांत में दर्द होने पर डॉक्टर ने गले का किया ऑपरेशन,गलत ऑपरेशन करने से मरीज की जिला अस्पताल में मौत,मरीज की मौत के बाद डॉ.जेएन तिवारी मौके से फरार,परिजनों ने किया हंगामा,गलत ऑपरेशन करने का आरोप,मझिला थाना क्षेत्र के सिफिया गाँव का निवासी था छोटे लाल

कानपुर-पुलिस की पकड़ से संदिग्ध के भागने का मामला,संदिग्ध की मोबाइल शॉप पर भारी फोर्स तैनात,कल कर्नलगंज पुलिस ने मार्केट में की थी छापेमारी,स्थानीय दुकानदारों ने संदिग्ध को छुड़ाकर भगाया था

ग़ाज़ीपुर-जमानियां के सेवराई बूथ पर 7 संदिग्ध वोटर पकड़े गए,सूची में नाम न होने के बाद भी कर रहे थे वोटिंग की कोशिश,संदिग्ध वोटरों को पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ-शाम 5 बजे ADG LO,आईजी ATS करेंगे प्रेस कॉफ्रेंस,मीडिया सेंटर एनेक्सी में होगा प्रेस कॉफ्रेंस का आयोजन
 
वाराणसी-पीएम के आदर्श गांवों का हाल,नागेपुर में 12 बजे तक 2 बूथों पर 1656 वोट में से 800 वोट पड़े,जयापुर में 12.30 बजे तक कुल 2427 वोट में से 823 वोट पड़े,मुसहर बस्ती के 27 वोटरों में 20 ने मत दे दिया था

मेरठ-गन्ने से लदे ट्रक ने किशोर को कुचला,मौत,आक्रोशित लोगों ने ट्रक में की जमकर तोड़फोड़,मवाना मिल में आक्रोशित लोग कर रहे हंगामा

प्रतापगढ़-बच्चों के विवाद में दो पक्षो में लाठी-डंडे,जमकर मारपीट,मारपीट में तीन लोग हुए घायल,अस्पताल में भर्ती,कोहड़ौर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार की घटना

सोनभद्र-युवक का वोट पहले ही पड़ने का मामला,युवक विष्णु तिवारी ने डाला चैलेंजिंग वोट,आदर्श मतदान केंद्र आदर्श इंटर कालेज पर डाला वोट

आगरा-घर के बाहर खड़ी 3 गाड़ियों में लगी भीषण आग,कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने पाया आग पर काबू,न्यू आगरा इलाके के दीप एंक्लेव का मामला

लखीमपुर खीरी-छेड़छाड़ के बाद लखीमपुर में फिर तनाव,हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज,भारी संख्या में पुलिस मौके पर,स्थिति काबू में

कन्नौज-कार ने बाइक सवार छात्रों को रौंदा,दो की मौत,छात्र समेत दो लोग गंभीर घायल,अस्पताल भेजे गये,गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के विशंभरपुर की घटना

वाराणसी-बूथ संख्या 124 पर मतदान के दौरान दो पक्षों में झड़प,एक ने दूसरे पक्ष पर लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप,जंसा थाना क्षेत्र के गोराई के बूथ नम्बर124 का मामला

लखनऊ-लखनऊ में संदिग्ध आतंकी के एनकाउंटर का मामला,डीजीपी ने संदिग्ध आतंकी के मकान का निरीक्षण किया,पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़ का लिया जायजा,डीजीपी ने मुठभेड़ मे शामिल एटीएस जवानों से ली जानकारी

गाजियाबाद-मोदीनगर पुलिस को मिली सफलता,चेकिंग के दौरान पुलिस ने 3 वाहन चोर पकड़े,5 बाइक,तमंचे बरामद,हॉस्पिटल और कॉलज के बाहर से चुराते थे वाहन

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर एटीएस की छापेमारी,फरार आतंकी की तलाश में एटीएस का कई स्थानों पर छापा,लखनऊ,उन्नाव,इटावा समेत कई शहरों में चल रही छापेमारी

लखनऊ-मंत्री आजम खां हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में हुए पेश,जल निगम में हुई नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट में पेश,सुप्रीम कोर्ट ने कल हाईकोर्ट में पेश होने को कहा था

लखनऊ-ठाकुरगंज इलाके में इनकाउंटर को लेकर केशव मौर्या का ट्वीट,केशव मौर्या ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को दी बधाई,इनकाउंटर में अहम भूमिका निभाने वाली केंद्रीय एजेंसियों को बधाई,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने ट्वीट कर दी बधाई

इलाहाबाद-वाराणसी में राजघाट पुल पर भगदड़ में मौतों का मामला,हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग की याचिका की निस्तारित,विवेचनाधिकारी को 3 माह में विवेचना पूरी करने का आदेश,बाबा जय गुरुदेव के शिष्य पंकज यादव के समागम में जा रहे थे श्रद्धालु,याचिकाकर्ता नीरज सिंह ने दाखिल की थी जनहित याचिका

गोरखपुर-मिलावटखोरों  के खिलाफ चला अभियान,खोया,पनीर और सोन पापड़ी का लिया नमूना,खोरा मंडी में होली के मद्देनजर चलाया अभियान

पीलीभीत-कीमती लकड़ियों के कटने का सिलसिला जारी,पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों मिली 9 बोंटे लकड़ी,मुकद्दमा दर्ज,पूरनपुर के सबलपुर गांव का मामला

कन्नौज-स्कार्पियो की टक्कर से दो बाइक सवार छात्रों की मौत,हादसे में 2 छात्र गंभीर रुप से घायल,अस्पताल रेफर,गुरसहायगंज के विशम्भरपुर के पास हुआ हादसा

लखनऊ-जल निगम में इंजीनियर को सस्पेंड करने का मामला,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज़म खाँ हुए पेश,आज़म को हाईकोर्ट ने मामले पर कार्रवाई के दिये आदेश,मामले में कार्रवाई करें या रिट वापस लें-हाईकोर्ट,जल निगम के अध्यक्ष भी हैं मंत्री आज़म खाँ,21 मार्च होगी मामले पर अगली सुनवाई

कानपुर-आतंकी सैफुल्ला का शव लेने से परिवार का इनकार,सैफुल्ला के पिता सरताज ने शव को लेने से मना किया,देश के खिलाफ काम करने वाले का शव नहीं लेंगे-पिता,ATS के ऑपरेशन में मारा गया था आतंकी सैफुल्ला

बिजनौर-हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से हादसा,हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत,खेत में काम करते वक्त टूटकर गिरा हाईटेंशन तार,नगीना देहात थाना क्षेत्र के अज्जूपुरा गाँव की घटना 

इलाहाबाद-सपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर याचिका,विवेचना में लापरवाही पर हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकारा,कल इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी मामले की अगली सुनवाई,सपा विधायक देवेन्द्र अग्रवाल पर हमला कराने का है आरोप,देवेन्द्र अग्रवाल सादाबाद हाथरस से हैं सपा विधायक,हमले में एक व्यक्ति की हुई थी मौत

इलाहाबाद-⁠⁠⁠जल निगम में सहायक अभियन्ता पद पर हुई भर्ती को चुनौती,हाईकोर्ट ने राज्य सरकार,जल निगम से मांगा विस्तृत हलफनामा,याचिका में रिजर्व दो सीटों पर गलत चयन का आरोप,17 अप्रैल को होगी मामले की अगली सुनवाई

जौनपुर 08 मार्च 2017 (सू0वि0)- विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के अंतिम चरण में आज जिले में शांतिपूर्ण, सकुशल मतदान सम्पन्न हुआ। कन्ट्रोल रूम से सायं 5 बजे तक प्राप्त सूचनानुसार विधानसभा 364 बदलापुर में 58.53 प्रतिशत, 365 शाहगंज में 61.06 प्रतिशत, 366 जौनपुर में 55.79 प्रतिशत, 367 मल्हनी में 59.38 प्रतिशत, 368 मुंगराबादशाहपुर में 55.23 प्रतिशत, 369 मछलीशहर में 58.59 प्रतिशत, 370 मड़ियाहूं में 60.03 प्रतिशत, 371 जफराबाद में 62.6 प्रतिशत तथा विधानसभा 372 केराकत में 56.21 प्रतिशत कुल 58.60 प्रतिशत मतदान सायं 5 बजे तक हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 बलकार सिंह ने बताया कि शाहगंज विधानसभा के बूथ संख्या-182 पक्खनपुर पर तैनात मड़ियाहूं निवासी 55 वर्षीय बड़ेलाल की हृदयगति रूकने से मृत्यु हो जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 बलकार सिंह ने दुःख व्यक्त किया है तथा बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 10 लाख रू0 की अहैतुक सहायता उनके परिवार को उपलब्ध करायी जायेगी तथा जिला प्रशासन भी नियमानुसार सहायता प्रदान करेगा। 

           

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me