जौनपुर। आज शाम पांच बजे मतदान खत्म हो गया है। इन ईवीएम में कुल 121 प्रत्याशियों का भग्य बंद हो गया है। सभी नेताओ के किस्मत का पिटारा 11 मार्च को खुलेगा। जनता ने अपना फैसला ईवीएम के माध्यम से दे दिया है। अब देखना है शनिदेव किस पर मेहबान होकर जीत का सेहरा बांधते है।
जिले के नौ विधानसभा के लिए आज सूबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान शुरू हुआ था। जैसे जैसे सूर्य का प्रकाश बढ़ता गये वैसे वैसे मतदाताओ की कतारे बढ़ती गयी। *मतदान का समय समाप्त होने तक कुल 58 . 60 प्रतिशत मतदाताओ ने वोट डाला।* कौन कौन होगें अपने अपने इलाके के सिकन्दर किसके घर के होली का रंग होगा गहरा, किसकी होली होगी फीकी यह तो 11 मार्च को मतगणना के बाद ही पता चल पायेगा।
1-फिलहाल सदर सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा के काटे की टक्कर दिखाई पड़ रही है।
2-यही हालात शाहगंज सीट पर हुआ। यहां पर सपा , बसपा और भासपा प्रत्याशियों के बीच जमकर घमासान हुआ।
3-बदलापुर सीट पर सपा के बाबा दुबे ,बसपा के लालजी यादव और भाजपा के रमेश मिश्र के बीच मुकाबला दिखाई पड़ा।
4-मल्हनी सीट पर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, भाजपा प्रत्याशी सतीश सिंह और बसपा प्रत्याशी विवेक यादव के बीच जबरदस्त टक्कर हुई।
5-मुंगराबादशाहपुर में भाजपा की सीमा द्विवेदी कांग्रेस के अजय शंकर दुबे और बसपा प्रत्याशी सुषमा पटेल में करीबी लड़ाई दिख रही है।
6-मछलीशहर सुरक्षित पर भाजपा प्रत्याशी अनीता रावत और बसपा प्रत्याशी सुशीला सरोज ने राज्यमंत्री जगदीश सोनकर को जबरदस्त टक्कर दी है।
7-मड़ियाहूं में भाजपा -अपना दल गठबंधन प्रत्याशी लीना तिवारी बसपा के भोलानाथ शुक्ल ने विधायक श्रद्वा यादव के किले को हिला दिया है।
8- जफराबाद विधानसभा पर भाजपा प्रत्याशी डा0 हरेन्द्र प्रताप सिंह सपा बसपा के प्रत्याशियों से काफी मजबूत दिखाई पड़े।
9-केराकत सीट पर भाजपा के दिनेश चौधरी सपा बसपा पर हावी दिखाई पड़ रहे है।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me