Blog

बुधवार, 15 मार्च 2017

तीखी आवाज़ उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

लखनऊ-गैंगरेप का आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति गिरफ्तार,लखनऊ पुलिस ने गायत्री प्रजापति को किया गिरफ्तार,बेटों को लिया हिरासत में तो दौड़े चले आए गायत्री,आलमबाग थाने में पुलिस के अफसर कर रहे गायत्री से पूछताछ,गिरफ्तारी के बाद भी गायत्री की सेवा करती नजर आई पुलिस,गायत्री के समर्थकों ने आलमबाग कोतवाली पर किया कब्जा,पुलिस को पीछेकर समर्थकों की सुरक्षा में निकला गायत्री,पुलिस जीप की जगह फॉर्च्यूनर कार से ले गए समर्थक,मेडिकल के लिए गायत्री को लग्जरी कार से ले गए अस्पताल,बीजेपी के राज में भी रेप के आरोपी गायत्री का जलवा

फ़िरोज़ाबाद-बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम,नगला खंगर थाना क्षेत्र के नगला गुलाल का मामला

सहारनपुर-रेलवे स्टेशन से CBI की टीम ने 5 संदिग्ध लोगों को पकड़ा,सियालदाह एक्सप्रेस से गिरफ्तार संदिग्ध किये गये संदिग्ध,CBI की टीम ने आरोपियों से नशीला पदार्थ किया बरामद,आरोपियों से बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करोड़ों में

कानपुर देहात-आरोपी पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला,ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, आरोपी को छुड़ाया,पुलिस की तहरीर पर 11 नामजद और 60 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज,रूरा थाना छेत्र के उलवापुर गाँव का मामला

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती कांशीराम स्मारक स्थल पहुंची,कांशीराम की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन,कांशीराम की 83वीं जंयती पर कार्यक्रम में ले रहीं भाग

इलाहाबाद-ट्रेनिंग के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,हेलीकॉप्टर का इंजन फेल होने से हुआ हादसा,इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हादसा होने की सूचना,हेलीकॉप्टर में मौजूद दो लोग सुरक्षित,बमरौली में चेतक हेलीकॉप्टर का हुआ इंजन फेल

मऊ-डायल 100 के हेड कॉंस्टेबल ड्यूटी के दौरान मौत,ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज होने से हेडकॉंस्टेबल की मौत,चंदौली जनपद के सकलडीहा के रहने वाले थे हेड कॉंस्टेबल

बुलन्दशहर-मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट,मारपीट में दर्जनभर लोग घायल,अस्पताल रेफर,बुलन्दशहर के पहासू थाना क्षेत्र का मामला

लखीमपुर-होली पर हुए बवाल में पूर्व विधायक पर मुकदमा,मारपीट, बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा,पूर्व सपा विधायक समेत दर्जनों लोगों पर केस,मितौली में भाजपा-सपा समर्थकों में हुआ था विवाद

मेरठ-शाहिद मंजूर समेत 12 सपा नेताओं की सुरक्षा हटी,अतुल प्रधान,गुलाम मोहम्मद की सुरक्षा हटाने के निर्देश,चुनाव नतीजों के बाद शुरू हुई सुरक्षा हटाने की कार्रावई    

मेरठ-व्यापार संघ के अध्यक्ष को गोली मारने का मामला,पुलिस नामजद दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार,गोली से घायल व्यापारी का अस्पताल में इलाज जारी,ब्रह्मपुरी थाना इलाके के शारदा रोड का मामला⁠⁠⁠⁠

चित्रकूट-कपड़े की 3 दुकानों में लगी भीषण आग,लाखों का समान जलकर हुआ खाक,सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी,शहर कोतवाली के शंकर बाजार मोहल्ले की घटना

मिर्जापुर-ईट भट्टे पर काम करने वाली महिला का शव बरामद,रेप के बाद हत्या की आशंका,चुनार थाना क्षेत्र के जमुहारगांव की घटना  

जौनपुर-चार दिनों से लापता युवक का नदी में मिला शव,नगर के लाइन बाजार के मियांपुर का रहने वाला था युवक

जौनपुर-यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी,जिले 573 विद्यालयों के 201030 परिक्षार्थी लेंगे भाग,जिले में यूपी बोर्ड के 285 परीक्षा केंद्रों में 17 संवेदनशील
 
कन्नौज-चलती ट्रेन से गिरकर युवक घायल,इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया,लखनऊ से कासगंज जा रही थी पैसेंजर,जसोदा रेलवे स्टेशन की घटना 

रामपुर-खेत में युवती का मिला शव,हत्या के बाद युवती का शव जलाने की कोशिश,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा,स्वार कोतवाली क्षेत्र के रहमतगंज की घटना

अम्बेडकरनगर-मालगाड़ी की चपेट में आई इनोवा कार,कार से कूदकर चालक ने बचाई अपनी जान,मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग के चलते हादसा,कोतवाली अकबरपुर के मोहम्मदपुर की घटना

लखनऊ-जिला जज की कोर्ट में गायत्री प्रजापति की हुई पेशी,14 दिन की न्यायिक हिरासत में गायत्री जेल भेजा गया,गायत्री समेत 7 लोगों पर हैं महिला से गैंग रेप का आरोप 

कानपुर-कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप,अमोनिया के रिसाव से कोल्ड स्टोरेज का कमरा गिरा,कई लोगों के फंसे होने की आशंका,राहत-बचाव जारी,गैस रिसाव से दर्जनभर से ज्यादा कर्मियों की हालत बिगड़ी,गंभीर हालत में सभी को हैलट अस्पताल भेजा गया,अमोनिया गैस के रिसाव से कर्मचारियों में आफरातफरी,शिवराजपुर के कटियार कोल्ड स्टोरेज का मामला 

लखनऊ-सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का बड़ा बयान-ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई है-नरेश उत्तम,बैलट पेपरों में जहां हम जीत रहे,वहीं ईवीएम में पिछड़े-नरेश,सपा के पास ईवीएम में छेड़छाड़ के पुख्ता सुबूत-नरेश उत्तम,'16 मार्च की बैठक के बाद सपा ईवीएम मुद्दे पर संघर्ष करेगी',गायत्री प्रजापति के मुद्दे पर बोले नरेश उत्तम ,गायत्री के मामले में कानून अपना काम कर रहा-नरेश उत्तम,सपा का इतिहास संघर्ष वाला,हम संघर्ष करेंगे-नरेश उत्तम

लखनऊ-गायत्री प्रजापति मामले पर ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान-मामले की विवेचना कराई जा रही है-ADG लॉ एंड ऑर्डर,साक्ष्य के आधार पर आगे और कार्रवाई करेंगे-ADG,विवेचना में जो साक्ष्य सामने आएंगे,कार्रवाई होगी-ADG,गायत्री प्रजापति मामले में विवेचना अभी जारी है-ADG

गाजियाबाद-लापता हुई युवती को पुलिस ने किया बरामद,दिल्ली से बहला फुसला कर महिला ले आई थी गाजियाबाद,रुड़की की युवती को शालीमार गार्डन पुलिस ने किया बरामद,आरोपी महिला की तलाश में जुटी पुलिस

पीलीभीत-पुलिस ने दो शातिर ऑटोलिफ्टर को किया गिरफ्तार,चोरी की दो बाइक पुलिस ने आरोपियों से की बरामद,सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के टनकपुर रोड का मामला

उन्नाव-फिर टूटी रेल पटरी से गुजरी गोमती एक्सप्रेस,मेमो,रेलवे में मचा हड़कंप,अप ट्रैक पर ट्रैफिक रोका गया,रेलवे अधिकारी मौके पर,मरम्मत का काम जारी,उन्नाव रेलवे स्टेशन के पास का मामला 

गोंडा-चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष,दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग और पथराव,संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल रेफर,शहर कोतवाली के बूदेवर मोहल्ले की घटना

लखनऊ-सपा विधायकों की बैठक कल पार्टी कार्यालय में होगी,कल सुबह 11 बजे सपा कार्यालय में विधायकों की बैठक,सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में रहेंगे मौजूद,मुलायम सिंह यादव बैठक में कर सकते हैं शिरकत,सपा विधान मंडल दल के नेता का भी कल होगा चुनाव,विधान मंडल के उपनेता,सचेतक के नाम पर होगी चर्चा,विधान परिषद में नेता विरोधी दल के नाम पर लग सकती है मुहर,सपा विधान मंडल दल की रेस में आज़म खां,रामगोविंद आगे,विधान परिषद में नेता विपक्ष की कुर्सी पर आ सकते हैं अखिलेश 

उन्नाव-हथगोले से ब्लास्ट में युवक की मौत,युवक के कुर्ते की जेब में फटा हथगोला,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,पुरवा कोतवाली के रमई खेड़ा की घटना 

लखनऊ-बीएसपी पदाधिकारियों की हुई अहम बैठक,बीएसपी सुप्रीमो मायावती ले रही अहम बैठक,प्रदेश बीएसपी कार्यालय पर चल रही अहम बैठक,EVM में गड़बड़ी से जुड़ी जानकारी के बंटवाए गए पर्चे

एटा-हार से बौखलाए सपाइयों ने ग्रामीणों को जमकर पीटा,एडीएम के अर्दली को लाठी डंडो से पीटने का आरोप, ग्रामीणों का सपा को वोट देने पर पीटने का आरोप,देहात कोतवाली इलाके के नदिगांव का मामला

रायबरेली-रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी,बस पलटने के हादसे में बाल-बाल बचे यात्री,हरचंदपुर थाना क्षेत्र के शेरी के पास की घटना

पीलीभीत-अनियंत्रित कार ने दो राहगीरों को रौंदा,सूचना के बाद भी नहीं पहुचीं एम्बुलेन्स,डायल 100 ने सीएचसी में कराया भर्ती,पूरनपुर के मंडी समिति के पास हादसा

फर्रूखाबाद-मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या,दो पक्षों में मारपीट के दौरान युवक को जमकर पीटा,जहानगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर गाँव की घटना            

फर्रूखाबाद-किशोरी का शव मिलने से गांव में हड़कम्प,लोगों ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका,मेरापुर थाना क्षेत्र के खलवारा गांव की घटना

झाँसी-शताब्दी एक्सप्रेस में 36 विदेशियों पर टीटीई ने ठोंका जुर्माना,विदेशियों से टीटीई ने वसूला 65670 रुपए जुर्माना,विदेशी यात्री ई-टिकट में हेरा फेरी करके कर रहे थे यात्रा

शामली-युवक का पेड़ लटका शव मिलने से हड़कम्प,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,झिंझाना थाना क्षेत्र के  अलीनगर की घटना

शाहजहांपुर-बाइक से भरे ट्रक में लगी भीषण आग,दर्जनों बाइक जलकर हुई खाक,2 दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,शहर कोतवाली के कच्चा कटरा की घटना

गोंडा-जिलाधिकारी ने विकास भवन पर मारा छापा,6 अधिकारी और एक दर्जन कर्मचारी मिले गैरहाजिर,अनुपस्थित मिलने पर जारी किया कारण बताओ नोटिस 

इलाहाबाद-वायुसेना का हेलीकॉप्टर गिरने का मामला,एयरफोर्स के अधिकारियों ने शुरू की हादसे की जांच,ट्रेनिंग उड़ान के दौरान इंजन फेल होने से गिरा था चेतक 

सहारनपुर-ट्रेन के आगे महिला अपनी मासूम बच्ची के साथ कूदी,महिला के दोनों पैर कटे,5 माह की बच्ची की हालत नाजुक,दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन के आगे कूदी महिला

चन्दौली-टायर फटने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई,एक व्यक्ति की मौत,4 लोग गंभीर रूप से घायल,घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,नौगढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के पास हादसा

लखनऊ-सत्ता बदलने के साथ गायत्री के पुराने मामले की होगी जांच,गोमती नगर में दर्ज मुकदमों की होगी दोबारा जांच-एसएसपी,नूतन ठाकुर ने दर्ज कराया था गायत्री प्रजापति पर केस,गायत्री प्रजापति पर FIR दर्ज कराने वाले डीआईजी का हुआ था तबादला,तात्कालिन DIG आर.के चतुर्वेदी को केस दर्ज कराने पर मिली थी सजा,गोमती नगर थाने में दर्ज मामलों की होगी जांच -एसएसपी 

लखनऊ-बीएसपी बैठक में आए बसपाइयों ने पुल पर किया कब्जा,बीएसपी कार्यालय आए कार्यकर्ताओं ने खड़ी की गाड़ियां,वीवीआईपी चौराहे से कैंट ओवरब्रिज पर लगा भीषण जाम,जाम लगने से सैकड़ों वाहन और लोग परेशान,एम्बुलेंस और स्कूली वाहन भी भीषण जाम में फंसे,अनुशासित पार्टी का दम भरने वाले बसपाइयों का कारनामा,वीवीआईपी चौराहा,राजभवन रोड,5 कालीदास मार्ग पर जाम

एटा-नहर में युवक और युवती के बोरी में शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने दोनों शवों को निकल कर पोस्टमार्टम को भेजा,दोनों की हत्या कर शव फेंके जाने की लोगों ने जताई आशंका,राजा का रामपुर थाने के लालपुर के समीप नहर में मिला शव

कानपुर-किशोरी के साथ रेप की वारदात से सनसनी,पड़ोसी युवक पर किशोरी से रेप का आरोप,चौबेपुर थाना क्षेत्र के कजरिया गांव का मामला

बस्ती-खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कम्प,लोगों ने जताई युवक की हत्या की आशंका,पुरानी बस्ती थाना के झलकटिया गांव की घटना

पीलीभीत-खाना बनाते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में युवती झुलसी,गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया,नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला

कानपुर देहात-पैसा न देने पर युवक ने खुद को लगाई आग,परेशान परिजनों ने पानी डालकर भुजाई आग,युवक गंभीर रुप से झुलसा,अस्पताल में भर्ती,भोगनीपुर थाना क्षेत्र का मामला

गोरखपुर-EVM मशीने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन,EVM में गड़बड़ी का लगाया आरोप 
चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी,कैंट थाना क्षेत्र के गोरखपुर विश्वविद्यालय का मामला

ग्रेटर नोएडा-कई दिन पुराना युवक का शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,जारचा के गांव चौना में मिला युवक का शव

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान-BSP  के संस्थापक मा.कांशीराम जी की जयंती है-माया,'कांशीराम जी ने जातिवादी व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी',कांशीराम जी को श्रद्धासुमन अर्पित करती हूँ-मायावती,दलित,शोषित वर्ग के लिए कांशीराम जी ने काम किया-माया,आज अति महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है-मायावती,मा.कांशीराम जी की ख़ास बातें बताना चाहती हूँ-मायावती,दलित,पिछड़े वर्गों के प्रति लोग जातिवादी मानसिकता रखते हैं-माया,डॉ.अंबेडकर की बात को भी कांशीराम जी कहते रहते थे-मायावती,राजनीतिक सत्ता की मास्टर चाबी लिये बिना उत्थान नहीं होगा-माया,मान,सम्मान की जिंदगी के लिए भी कांशीराम जी ने कहा था-माया,कांशीराम जी ने मास्टर चाबी को हाथ में लेना जरुरी बताया था-माया,जातिवादी लोगों ने दलित,पिछड़ों को गुलाम बनाया-मायावती,कांशीराम जी ने कानूनी अधिकारों के प्रति भी बात कही थी-माया,बीजेपी के नेता,पीएम मोदी फिर केंद्र की सत्ता के सपने देख रहे-माया,बीजेपी की यह जीत ईमानदारी की जीत नहीं है-मायावती,बेईमानी,धांधली और लोकतंत्र की हत्या करने वाली जीत है-माया,बीजेपी नेताओं के चेहरे पर बनावटी मुस्कराहट है-मायावती,'325 सीटें जीते के बाद BJP नेताओं के चेहरे पर बनावटी मुस्कराहट',2019 में फिर केंद्र में सत्ता के सपने देख रही बीजेपी-मायावती,बीजेपी दलितों,पिछड़ों के आरक्षण को खत्म कर सकती है-मायावती,RSS के एजेंडे पर आरक्षण को प्रभावहीन बना सकती है BJP-माया,BJP एंड कंपनी के लोगों का चाल,चरित्र और चेहरा उजागर-माया,विरोधी तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल कर सकते हैं-मायावती,पिछले कुछ चुनावों में हथकंडे देखने को मिल रहे हैं-मायावती,दलित,पिछड़ों को अपने पैरों पर खड़े होने की जरुरत है-मायावती,विरोधियों से कड़ा मुकाबला और संघर्ष करना होगा-मायावती,बीजेपी ने घोटाले वाली जीत दर्ज की है-मायावती,बीजेपी की जीत जनता के गले से नहीं उतर पा रही-मायावती,बेईमानी की जीत पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही BJP-माया,BJP गोवा,मणिपुर,पंजाब में धांधली करती तो जवाब देना पड़ता',उत्तराखंड पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा होता था-मायावती,BJP अगर ईमानदार है तो दोबारा बैलट पेपर से चुनाव कराए-माया,आयोग से उचित जवाब न मिला तो BSP कोर्ट जाएगी-माया,देशभर में बीएसपी मामले को लेकर करेगी आंदोलन-मायावती,आंदोलन के मद्देनजर ही आज बुलाई गई राष्ट्रीय बैठक-मायावती,11 अप्रैल से BJP के खिलाफ शुरु होगा आंदोलन-मायावती,11 अप्रैल को लोकतंत्र की हत्या के रूप में BSP मनाएगी काला दिवस,विकसित देश EVM को रिजेक्ट कर चुके हैं-मायावती 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me